8 भूगोल

खनिज और शक्ति संसाधन

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(a) प्रतिदिन आपके उपयोग में आने वाले तीन सामान्य खनिजों के नाम बताइए।

उत्तर: लोहा, नमक, पेट्रोलियम

(b) अयस्क क्या है? धात्विक खनिजों के अयस्क सामान्यत: कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर: जिस खनिज से किसी जरूरी संसाधन को फायदेमंद तरीके से निकाला जा सकता है उसे अयस्क कहते हैं। धात्विक खनिजों के अयस्क सामन्यत: आग्नेय चट्टानों और रूपांतरित चट्टानों में पाए जाते हैं। धात्विक अयस्क अक्सर पठारों में पाए जाते हैं।

(c) प्राकृतिक गैस संसाधनों में संपन्न दो प्रदेशों के नाम बताइए।

उत्तर: राजस्थान और गुजरात

(d) निम्न के लिए आप ऊर्जा के किन स्रोतों का सुझाव देंगे?

(i) ग्रामीण क्षेत्रों

उत्तर: बायोगैस

(ii) तटीय क्षेत्रों

उत्तर: ज्वारीय ऊर्जा

(iii) शुष्क प्रदेशों

उत्तर: सौर ऊर्जा

(e) पाँच तरीके दीजिए जिनसे कि आप घर पर ऊर्जा बचा सकते हैं।

उत्तर: घर पर ऊर्जा बचाने के पाँच तरीके निम्नलिखित हैं:

प्रश्न 2: सही उत्तर को चिह्नित कीजिए

(i) निम्नलिखित में से कौन सी खनिजों की विशेषता नहीं है?

  1. वे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं
  2. उनका एक निश्चित रासायनिक संघटन होता है।
  3. वे असामान्य होते हैं
  4. उनका वितरण असमान होता है

उत्तर: (c) वे असामान्य होते हैं

(ii) निम्नलिखित में से कौन सा विश्व में ताँबे का अग्रणी उत्पादक है?

  1. बोलीविया
  2. चिली
  3. घाना
  4. जिम्बाब्वे

उत्तर: (b) चिली

(iii) निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन सी आपके रसोईघर में द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल पी जी) को संरक्षित नहीं करेगी?

  1. पकाने से पहले दाल को कुछ समय के लिए भिगोना
  2. प्रेशर कुकर में खाना पकाना
  3. पकाने के लिए गैस जलाने से पूर्व सब्जी को काट लेना
  4. खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना

उत्तर: (d) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना

प्रश्न 3: कारण बताइए

(a) बड़े बाँधों के निर्माण के पूर्व पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

उत्तर: बड़े बाँधों के निर्माण से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है। बाँध के कारण एक विशाल क्षेत्र पानी से डूब जाता है। इससे वनस्पति और जंतुओं को भारी नुकसान होता है। हजारों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ता है। इसलिए बड़े बाँधों के निर्माण के पूर्व पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।

(b) अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते हैं।

उत्तर: अधिकतर उद्योगों के लिए कोयला ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं। कोयला एक भारी वस्तु है जिसकी ढ़ुलाई खर्चीली होती है। इसलिए अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते हैं।

(c) पेट्रोलियम को काला सोना कहा जाता है।

उत्तर: पेट्रोलियम काले रंग का होता है। पेट्रोलियम उत्पादों का अर्थव्यवस्था के लिए बहुत मूल्य होता है। इसलिए पेट्रोलियम को काला सोना कहा जाता है।

(d) आखनन पर्यावरणीय चिंता का विषय हो सकता है।

उत्तर: आखनन के कारण धूल काफी मात्रा में निकलती है। इससे वायु प्रदूषण होता है। हवा में महीन कणों के कारण लोगों को सांस की बिमारी का खतरा रहता है। इससे जंतुओं और पादपों पर भी बुरा असर पड़ता है। आखनन पर्यावरणीय चिंता का विषय हो सकता है।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए

(a) परंपरागत और गैर-परंपरागत ऊर्जा के स्रोत

उत्तर: ऊर्जा के परंपरागत साधनों का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है, जबकि गैर-परंपरागत साधनों का इस्तेमाल हाल में शुरु हुआ है।

(b) बायो गैस और प्राकृतिक गैस

उत्तर: बायोगैस जैविक अपशिष्टों से बनती है, जबकि प्राकृतिक गैस तेल के कुँए से निकलती है।

(c) लौह और अलौह खनिज

उत्तर: लौह खनिज में लोहा रहता है, जबकि अलौह खनिज में लोहा नहीं रहता है।

(d) धात्विक और अधात्विक खनिज

उत्तर: धात्विक खनिज में धातु होता है, जबकि अधात्विक खनिज में धातु नहीं होता है।