8 भूगोल

उद्योग

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(a) उद्योग शब्द का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: जो आर्थिक गतिविधियाँ वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण और सेवा प्रदान करने से संबंधित हैं उन्हें उद्योग की श्रेणी में रखा जाता है।

(b) वे कौन से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं?

उत्तर: कच्चा माल, भूमि, जल, श्रम, ऊर्जा, पूँजी, परिवहन और बाजार उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक हैं।

(c) कौन सा उद्योग प्राय: आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों?

उत्तर: लोहा इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है। ऐसा इसलिए है कि इस्पात कई उद्योगों के लिए कच्चा माल होता है। अन्य उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और औजार अक्सर इस्पात से ही बनते हैं।

(d) कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?

उत्तर: मुम्बई की गर्म और नम जलवायु, पत्तन से निकटता, कच्चे माल और श्रम की उपल्धता के कारण यहाँ सूती कपड़ा उद्योग तेजी से विकसित हुआ।

प्रश्न 2: सही उत्तर चिह्नित कीजिए

(i) फोर्ट गैलेस्टर अवस्थित है

  1. पश्चिम बंगाल में
  2. कैलिफोर्निया में
  3. गुजरात में

उत्तर: (b) कैलिफोर्निया में

(ii) निम्न में से कौन सा प्राकृतिक रेशा है?

  1. नायलॉन
  2. जूट
  3. एक्रिलिक

उत्तर: (b) जूट

प्रश्न 3: अंतर स्पष्ट कीजिए

(a) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग

उत्तर: कृषि आधारित उद्योग के लिए कच्चा माल पादप या जंतु से मिलता है, जबकि खनिज आधारित उद्योग के लिए कच्चा माल खनिजों से मिलता है। सूती कपड़ा उद्योग एक कृषि आधारित उद्योग है। लोहा इस्पात उद्योग एक खनिज आधारित उद्योग है।

(b) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग

उत्तर: सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग का स्वामित्व सरकार के पास होता है, जैसे सटील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड। संयुक्त क्षेत्र के उद्योग का स्वामित्व सरकार और निजी मालिकों द्वारा साझा किया जाता है, जैसे दिल्ली मेट्रो।

प्रश्न 4: निम्नलिखित के दो दो उदाहरण दीजिए

(a) कच्चा माल

उत्तर: कपास और लौह अयस्क

(b) अंतिम उत्पाद

उत्तर: सूती कपड़ा और इस्पात

(c) तृतीयक क्रियाकलाप

उत्तर: बैंकिंग और ट्रांसपोर्ट

(d) कृषि आधारित उद्योग

उत्तर: सूती कपड़ा उद्योग और चमड़ा उद्योग

(e) कुटीर उद्योग

उत्तर: मिट्टी के बरतन और बनारसी साड़ी

(f) सहकारिता

उत्तर: अमूल और लिज्जत