10 विज्ञान

तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण

NCERT अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1: किसी पीरियड में बाएँ से दाएँ जाने पर ट्रेंड के बारे में इनमें से कौन सा कथन गलत है?

  1. तत्व कम मेटलिक हो जाते हैं
  2. वैलेंस इलेक्ट्रॉन की संख्या बढ़ती है
  3. परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं
  4. ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं

उत्तर: (c) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं

प्रश्न 2: एक तत्व X एक क्लोराइड बनाता है जिसका फॉर्मूला XCl2 है। यह क्लोराइड एक ठोस होता है जिसका मेल्टिंग प्वाइंट उच्च होता है। तत्व X के इनमें से किस तत्व के ग्रुप में होने की प्रबल संभावना है?

  1. Na
  2. Mg
  3. Al
  4. Si

उत्तर: (b) Mg

व्याख्या: मैग्नीशियम का इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन Mg (12): 2, 8, 2 दिखाता है कि यह 2 इलेक्ट्रॉन का त्याग कर सकता है। क्लोरीन का इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन Cl (17): 2, 8, 7 दिखाता है कि यह 1 इलेक्ट्रॉन का ग्रहण कर सकता है। इसलिये क्लोरीन के दो परमाणु मैग्नीशियम के एक परमाणु के साथ मिलकर मैग्नीशियम क्लोराइड बना सकते हैं जिसका फॉर्मूला MgCl2 है।

प्रश्न 3: किस तत्व के पास

प्रश्न (a): दो कक्षाएँ हैं, जो इलेक्ट्रॉन से पूरी तरह भरी हुई हैं?

उत्तर: नियॉन (10): 2, 8

प्रश्न (b): का इलेट्रॉनिक कंफिगरेशन 2, 8, 2 है?

उत्तर: मैग्नीशियम

प्रश्न (c): तीन कक्षाएँ है, और चार वैलेंस इलेक्ट्रॉन हैं?

उत्तर: अल्मुनियम (13): 2, 8, 3

प्रश्न (d): दो कक्षाएँ हैं, और तीन वैलेंस इलेक्ट्रॉन हैं?

उत्तर: बोरोन (5): 2, 3

प्रश्न(e): दूसरी कक्षा में इलेक्ट्रॉन की संख्या पहली कक्षा की तुलना में दोगुनी है?

उत्तर: कार्बन (6): 2, 4

प्रश्न 4: इन प्रश्नों के उत्तर दें:

प्रश्न (a): जिस कॉलम में बोरोन है, उस कॉलम के अन्य तत्वों में कौन सा गुण समान है?

उत्तर: बोरोन एक मेटलॉयड है, जबकि इस ग्रुप के अन्य तत्व मेटल हैं।

प्रश्न (b): जिस कॉलम में फ्लोरीन है, उस कॉलम के अन्य तत्वों में कौन सा गुण समान है?

उत्तर: इस ग्रुप के सभी तत्व आसानी से 1 इलेक्ट्रॉन का ग्रहण करके कंपाउंड बना सकते हैं। इसलिए इस ग्रुप के सभी तत्व अत्यधिक इलेक्ट्रोनेगेटिव हैं और अत्यधिक प्रतिक्रियाशील हैं।

प्रश्न 5: एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन 2, 8, 7 है

प्रश्न (a): इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है?

उत्तर: इस तत्व की परमाणु संख्या = 2 + 8 + 7 = 17

प्रश्न (b): यह तत्व इनमें से किस तत्व जैसा रासायनिक गुण दिखायेगा? (एटमिक नम्बर कोष्ठ में दिये गये हैं।) [N(7), F(9), P(15), Ar(18)]

उत्तर: यह रासायनिक गुण में फ्लोरीन (9): 2, 7 के समान होगा, क्योंकि फ्लोरीन की बाहरी कक्षा में भी 7 इलेक्ट्रॉन हैं।

प्रश्न 6: तीन तत्व A, B और C का स्थान पीरियॉडिक टेबल में नीचे दिखाया गया है

ग्रुप 16ग्रुप 17
--
-A
--
BC

प्रश्न (a): बताएँ A एक धातु है या अधातु।

उत्तर: ग्रुप 17 के सभी तत्व हैलोजन हैं जो अधातु होते हैं, इसलिए A एक अधातु है।

प्रश्न (b): बताएँ कि A की तुलना में C कम प्रतिक्रियाशील है या अधिक?

उत्तर: जब हम किसी ग्रुप में नीचे जाते हैं तो इलेक्ट्रोनेगेटिविटी घटती है, इसलिए A की तुलना में C कम प्रतिक्रियाशील है।

प्रश्न (c): तत्व B की तुलना में C बड़ा होगा या छोटा?

उत्तर: जब किसी पीरियड में आगे बढ़ते हैं तो एटमिक रेडियस घटता है, इसलिये B की तुलना में C छोटा होगा।

प्रश्न (d): तत्व A किस प्रकार का आयन बनायेगा, धनायन या ऋनायन?

उत्तर: ऋणायन

प्रश्न 7: नाइट्रोजन (एटमिक नम्बर 7) और फॉस्फोरस (एटमिक नम्बर 15) ग्रुप 15 में आते हैं। इन तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन लिखें। इनमें से कौन अधिक इलेक्ट्रोनेगेटिव होगा? क्यों?

उत्तर: N (7): 2, 5

P (15): 2, 8, 5

जब हम किसी ग्रुप में नीचे जाते हैं इलेक्ट्रोनेगेटिविटी घटती है, इसलिए नाइट्रोजन अधिक इलेक्ट्रोनेगेटिव होगा।

प्रश्न 8: किसी तत्व के इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन और उसकी मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल में स्थिति में क्या रिश्ता है?

उत्तर: किसी तत्व के इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन और उसकी मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल में स्थिति में निम्न रिश्ता है:

प्रश्न 9: मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल में कैल्सियम (एटमिक नम्बर) के चारों ओर मौजूद तत्वों के एटमिक नम्बर 12, 19, 21 और 28 हैं। इनमें से किसके भौतिक और रासायनिक गुण कैल्सियम से मिलते हैं?

उत्तर: इन तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक कंफिगरेशन निम्नलिखित हैं:

Ca (20): 2, 8, 8, 2

12: 2, 8, 2

19: 2, 8, 8, 1

21: 2, 8, 8, 3

38: 2, 8, 8, 18, 2

इनमें से 12 और 38 एटमिक नम्बर वाले तत्वों के वैलेंस इलेक्ट्रॉन की संख्या 2 है, जो कैल्सियम के समान है। इसलिये ये दोनों तत्व कैल्सियम के समान भौतिक और रासायनिक गुण दिखाएँगे।

प्रश्न 10: मेंडेलीव के पीरियॉडिक टेबल और मॉडर्न पीरियॉडिक टेबल की तुलना करें।

उत्तर:

मेंडेलीव का पीरियॉडिक टेबलमॉडर्न पीरियॉडिक टेबल
तत्वों को उनके एटमिक मास के बढ़ते क्रम में लगाया गया है।तत्वों को उनके एटमिक नम्बर के बढ़ते क्रम में लगाया गया है।
इसमें 8 ग्रुप हैं।इसमें 18 ग्रुप हैं।
ग्रुप को सब-ग्रुप में बाँटा गया है।ग्रुप को सब-ग्रुप में नहीं बाँटा गया है।
हाइड्रोजन के स्थान के बारे में दुविधा है।हाइड्रोजन के स्थान के बारे में कोई दुविधा नहीं है।
आइसोटोप के लिये कोई स्थान नहीं है।आइसोटोप का स्थान स्पष्ट है।