10 विज्ञान

जैव प्रक्रम

NCERT अभ्यास प्रश्न:

प्रश्न 1 किडनी किस सिस्टम का अंग है?

  1. न्युट्रिशन
  2. रेस्पिरेशन
  3. उत्सर्जन
  4. ट्रांसपोर्टेशन

उत्तर:(c) उत्सर्जन

प्रश्न 2 प्लांट में जाइलम का काम क्या है?

  1. पानी का परिवहन
  2. भोजन का परिवहन
  3. एमिनो एसिड का परिवहन
  4. ऑक्सीजन का परिवहन

उत्तर:(a) पानी का परिवहन

प्रश्न 3 समपोषी पोषण में इनमें से किस की जरूरत पड़ती है?

  1. कार्बन डाइऑक्साइड और पानी
  2. क्लोरोफिल
  3. सूर्य की रोशनी
  4. इनमे से सभी

उत्तर:(d) इनमे से सभी

प्रश्न 4 कोशिका के किस भाग में पाइरुवेट के टूटने से कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और ऊर्जा निकलती है?

  1. साइटोप्लाज्म
  2. माइटोकॉन्ड्रिया
  3. क्लोरोप्लास्ट
  4. न्यूक्लियस

उत्तर:(b) माइटोकॉन्ड्रिया

प्रश्न 5 हमारे शरीर में फैट का डाइजेशन कैसे होता है? यह किस अंग में होता है?

उत्तर:फैट का डाइजेशन स्मॉल इंटेस्टाइन में होता है। यह निम्नलिखित तरीके से होता है:

प्रश्न 6 भोजन के डाइजेशन में सैलिवा की क्या भूमिका है?

उत्तर:भोजन के डाइजेशन में सैलिवा की भूमिका इस प्रकार है:

प्रश्न 7 समपोषी पोषण के लिये जरूरी कारक क्या हैं? समपोषी पोषण का बाईप्रोडक्ट क्या है?

उत्तर:समपोषी पोषण के लिये जरूरी कारक हैं: सूर्य की रोशनी, कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और क्लोरोफिल। समपोषी पोषण का बाईप्रोडक्ट है ऑक्सीजन।

प्रश्न 8 एयरोबिक और एनेयरोबिक रेस्पिरेशन में क्या अंतर है? एनेयरोबिक रेस्पिरेशन करने वाले कुछ जीवों के नाम बताएँ।

उत्तर:

एयरोबिक रेस्पिरेशन एनेयरोबिक रेस्पिरेशन
ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता है।ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है।
ग्लूकोज का संपूर्ण ऑक्सिडेशन होता है।ग्लूकोज का ऑक्सीकरण संपूर्ण नहीं होता है।
आखिर में कार्बन डाइऑक्साइड बनता है।आखिर में लैक्टिक एसिड या इथेनॉल बनता है।
ग्लूकोज के प्रत्येक अणु के हिसाब से अधिक ऊर्जा निकलती है।ग्लूकोज के प्रत्येक अणु के हिसाब से कम ऊर्जा निकलती है।
उदाहरण: मनुष्य, पक्षी, हरे पादप, आदि।उदाहरण: यीस्ट, बैक्टीरिया, आदि।

प्रश्न 9 एल्विओलाई का डिजाइन किस तरह से गैसों के आदान प्रदान के लिये सटीक बना है?

उत्तर:एल्विओलाई का आकार एक गोले की तरह होता है।गोलाकार के कारण सरफेस एरिया अधिकतम होता है। एल्विओलाई में ब्लड कैपिलरी प्रचुर मात्रा में होती है और इन कैपिलरी की पतली दीवार के कारण गैसों का डिफ्यूजन आसानी से होता है।

प्रश्न 10 हिमोग्लोबिन की कमी से क्या नुकसान हो सकता है?

उत्तर:हिमोग्लोबिन का काम है ऑक्सीजन को ऊतकों तक पहुँचाना। हिमोग्लोबिन की कमी से ब्लड में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जायेगी। इससे कोशिकाओं को कम ऑक्सीजन मिलने लगेगा। फिर कोशिका कम ऊर्जा बना पाएगी। हिमोग्लोबिन की कमी से आदमी को कमजोरी महसूस होगी और वह हमेशा थका हुआ महसूस करेगा।

प्रश्न 11 डबल सर्कुलेशन का वर्णन करें। डबल सर्कुलेशन का क्या महत्व है?

उत्तर:एक कार्डियक साइकल में ब्लड दो बार हार्ट से होकर गुजरता है। एक बार में डिऑक्सीजिनेटेड ब्लड और दूसरी बार में ऑक्सीजिनेटेड ब्लड हार्ट से होकर गुजरता है। इसे डबल सर्कुलेशन कहते हैं। डबल सर्कुलेशन के कारण ये जीव ऊर्जा पैदा करने के मामले में अधिक कुशल होते हैं। इसलिये मैमल और पक्षी वार्म ब्लडेड एनिमल होते हैं, यानि उनका खून गर्म होता है।

प्रश्न 12 जाइलम और फ्लोएम से होने वाले ट्रांसपोर्ट में क्या अंतर है?

उत्तर:

जाइलम ट्रांसपोर्टफ्लोएम ट्रांसपोर्ट
पानी और खनिज का परिवहन होता है।भोजन का परिवहन होता है।
यह भौतिक बलों के कारण होता है। इसमें ऊर्जा की खपत होती है।
यह एक ही दिशा में होता है।यह दोनों दिशाओं में होता है।

प्रश्न 13 संरचना और काम के संदर्भ में एल्विओलाई और नेफ्रॉन की तुलना करें।

उत्तर:

एल्विओलाईनेफ्रॉन
इसकी दीवार पतली होती है और इसमें प्रचुर मात्रा में ब्लड कैपिलरी होती है। इसमें एक कप के आकार की रचना होती है और कई ट्यूब्यूल होते हैं।
पदार्थों का आदान प्रदान डिफ्यूजन के कारण होता है।पदार्थों का आदान प्रदान उच्च दाब के कारण होता है।
ऑक्सीजन को ब्लड में भेजा जाता है और कार्बन डाइऑक्साइड ब्लड से निकलता है।ब्लड से बेकार पदार्थ निकाले जाते हैं।