10 विज्ञान

जीवों में प्रजनन

NCERT अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1 बडिंग द्वारा एसेक्सुअल रिप्रोडक्शन इनमें से किस में होता है?

  1. अमीबा
  2. यीस्ट
  3. प्लाज्मोडियम
  4. लिशमैनिया

उत्तर: (b) यीस्ट

प्रश्न 2 इनमें से कौन अंग मनुष्य के फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम का हिस्सा नहीं है?

  1. ओवरी
  2. यूटेरस
  3. वास डिफरेंस
  4. फैलोपियन ट्यूब

उत्तर: (c) वास डिफरेंस

प्रश्न 3 एंथर में क्या रहता है?

  1. सेपल
  2. ओव्यूल
  3. कार्पेल
  4. पॉलेन ग्रेन

उत्तर: (d) पॉलेन ग्रेन

प्रश्न 4 एसेक्सुअल रिप्रोडक्शन की तुलना में सेक्सुअल रिप्रोडक्शन से क्या लाभ मिलते हैं?

उत्तर: एसेक्सुअल रिप्रोडक्शन की तुलना में सेक्सुअल रिप्रोडक्शन से निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:

प्रश्न 5 मनुष्य में टेस्टिस के क्या कार्य हैं?

उत्तर: टेस्टिस के कार्य निम्नलिखित हैं:

प्रश्न 6 मेंस्टरुएशन क्यों होता है?

उत्तर: अधिकतर मेन्स्टरुअल साइकल के दौरान फर्टिलाइजेशन नहीं होता है। जब एग का फर्टिलाइजेशन नहीं होता है तो इसे वेजाइना के रास्ते बाहर निकाल दिया जाता है। इसके अलावा, यूटेरस की दीवार में बनने वाले एक्स्ट्रा लाइनिंग को भी टुकड़ों में बाहर निकाला जाता है। मेंस्टरुअल फ्लो में यही पदार्थ शामिल होते हैं। मेंस्टरुएशन दो से आठ दिनों तक चल सकता है।

प्रश्न 7 फूल के लॉन्गिच्यूडिनल सेक्शन का एक चित्र बनाएँ।

उत्तर:

प्रश्न 8 कॉन्ट्रासेप्शन के विभिन्न तरीके क्या हैं?

उत्तर: कॉन्ट्रासेप्शन के विभिन्न तरीके निम्नलिखित हैं:

प्रश्न 9 यूनिसेल्युलर और मल्टीसेल्युलर जीवों में होने वाले रिप्रोडक्शन के तरीकों में क्या अंतर है?

उत्तर: यूनिसेल्युलर जीवों में बॉडी डिजाइन सरल होती है और बॉडी ऑर्गेनाइजशन सबसे निचले स्तर की होती है। इसलिये यूनिसेल्युलर जीव हमेशा एसेक्सुअल तरीके से प्रजनन करते हैं। जिन मल्टीसेल्युलर जीवों में सरल बॉडी ऑर्गेनाइजेशन होता है वे भी एसेक्सुअल तरीके से प्रजनन करते हैं। लेकिन जिन मल्टीसेल्युलर जीवों में जटिल बॉडी ऑर्गेनाइजेशन होता है वे सेक्सुअल तरीके से रिप्रोडक्शन करते हैं। लेकिन कुछ फ्लावरिंग प्लांट वेजिटेटीव प्रोपागेशन से भी प्रजनन करते हैं जो कि एसेक्सुअल रिप्रोडक्शन का एक उदाहरण है।

प्रश्न 10 रिप्रोडक्शन से किसी स्पेशीज को स्टैबिलिटी कैसे मिलती है?

उत्तर: किसी भी इकोसिस्टम में जीवों की जनसंख्या का एक निश्चित स्थान होता है। उदाहरण के लिये एक ऊँट एक खास तरह के हैबिटैट में रहने के लिये बना हुआ है। डीएनए रेप्लिकेशन में सटीकता रहने के कारण ही ऊँट की हर पीढ़ी उस खास वातावरण में जिंदा रह पाती है। इससे स्पष्ट है कि रिप्रोडक्शन से किसी भी जनसंख्या को स्टैबिलिटी मिलती है। यह स्टैबिलिटी डीएनए रेप्लिकेशन के सटीक होने के कारण आती है।

प्रश्न 11 कॉन्ट्रासेप्टिव को इस्तेमाल करने के क्या कारण हो सकते हैं?

उत्तर: कॉन्ट्रासेप्टिव को इस्तेमाल करने के निम्न कारण होते हैं: