10 विज्ञान

आनुवंशिकता और जैव विकास

पाठ से प्रश्न

प्रश्न 1 किसी ऐसे जीव में जो एसेक्सुअली प्रजनन करता है; अगर लक्षण ‘A’ 10% जनसंख्या में पाया जाता है और लक्षण ‘B’ 60% जनसंख्या में पाया जाता है, तो कौन सा लक्षण उस जीव में पहले आया होगा?

उत्तर: हम जानते हैं कि वैरियेशन की संख्या एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में बढ़ती जाती है। इसका मतलब है कि जो लक्षण किसी जनसंख्या के बड़े हिस्से में पाया जाता है वह लक्षण उस स्पेशीज में पहले आया होगा। इसलिये लक्षण ‘B’ लक्षण ‘A’ कि तुलना में पहले आया होगा।

प्रश्न 2 किसी स्पेशीज में वैरियेशन से सरवाइवल में कैसे मदद मिलती है?

उत्तर: कोई वैरियेशन या तो फायदेमंद हो सकता है या नहीं हो सकता है। जो वैरियेशन लाभदायक होता है उससे किसी स्पेशीज को बदले हुए वातावरण में एडाप्ट करने में मदद मिलती है। इसलिये अगर कोई वैरियेशन फायदेमंद होता है तो उससे उस जीव को सरवाइवल में मदद मिलती है।

प्रश्न 3 मेंडल के एक्सपेरिमेंट से कैसे पता चलता है कि कोई लक्षण डॉमिनैंट होगा या रिसेसिव।

उत्तर: मोनोहाइब्रिड क्रॉस के दौरान मेंडल ने देखा कि कोई लक्षण F1 जेनरेशन में दिखाई नहीं देता है। लेकिन यह लक्षण F2 जेनरेशन में कुछ प्लांट में दिखाई दिया। इससे मेंडल ने निष्कर्ष निकाला कि कोई लक्षण डॉमिनैंट या रिसेसिव हो सकता है। हो सकता है कि रिसेसिव लक्षण किसी एक जेनरेशन में दिखाई न दे।

प्रश्न 4 मेंडल के एक्सपेरिमेंट से कैसे पता चलता है कि लक्षण एक दूसरे से स्वतंत्र रूप से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाते हैं?

उत्तर: डाइहाइब्रिड क्रॉस में मेंडल ने बीज के टेक्सचर और रंग को चुना। उसने देखा कि कोई टेक्सचर दोनों में से किसी भी रंग के साथ कम्बाइन हो सकता है। इसी तरह से कोई रंग दोनों में से किसी भि टेक्सचर के साथ कम्बाइन हो सकता है। इससे पता चलता है कि लक्षण एक दूसरे से स्वतंत्र रूप से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाते हैं।

प्रश्न 5 एक आदमी (जिसका ब्लड ग्रुप A है) के औरत (जिसका ब्लड ग्रुप O है‌) के साथ शादी करता है। उनकी बेटी का ब्लड ग्रुप O है। यह पता करने के लिये कि दोनों में कौन सा ब्लड ग्रुप डॉमिनैंट है; क्या यह जानकारी काफी है? अपने उत्तर का कारण दीजिए।

उत्तर: कौन सा ब्लड ग्रुप डॉमिनैंट है; यह पता करने के लिये यह जानकारी काफी नहीं है। हमें उस लड़की के दादा दादी और नाना नानी के ब्लड ग्रुप के बारे में भी जानकारी लेनी होगी। उसके बाद ही यह कहा जा सकता है कि कौन सा लक्षण डॉमिनैंट है।

प्रश्न 6 मनुष्यों में बच्चे का सेक्स डिटरमिनेशन कैसे होता है?

उत्तर: बच्चे का लिंग इस बात पर निर्भर करता है कि एग को फर्टिलाइज करने वाले स्पर्म में 23 वाँ क्रोमोसोम कौन है। यदि X क्रोमोसोम वाला स्पर्म एक एग को फर्टिलाइज करता है तो इससे बने जाइगोट से लड़की का जन्म होगा। यदि Y क्रोमोसोम वाला स्पर्म एक एग को फर्टिलाइज करता है इससे बने जाइगोट से लड़के का जन्म होगा।

प्रश्न 7 किसी जनसंख्या में एक खास लक्षण वाले इंडिविजुअल की संख्या किस तरीके से बढ़ सकती है?

उत्तर: किसी जनसंख्या में एक खास लक्षण वाले इंडिविजुअल की संख्या निम्नलिखित तरीकों से बढ़ सकती है:

प्रश्न 8 किसी इंडिविजुअल के जीवन काल में एक्वायर होने वाले लक्षण अगली पीढ़ी में इनहेरिट क्यों नहीं होते हैं?

उत्तर: किसी इंडिविजुअल के जीवन काल में एक्वायर होने वाले लक्षण उसके जीनोटाइप में कोई बदलाव नहीं ला पाते हैं। इसलिये ऐसे लक्षणों का इनहेरिटेंस नहीं होता है।

प्रश्न 9 बाघों की घटती संख्या जेनेटिक के नजरिये से चिंता का विषय क्यों है?

उत्तर: किसी भी जीव की छोटी जनसंख्या का मतलब है उसके जीन पूल का छोटा होना। एक छोटी जनसंख्या पर अक्सर मामूली दुर्घटना से भी सफाया होने का खतरा बना रहता है। छोटी जनसंख्या से इन-ब्रीडिंग के मामले अधिक होते हैं जिसके कारण वैरियेशन की उम्मीद कम हो जाती है। इसलिये बाघों की घटती संख्या जेनेटिक के नजरिये से चिंता का विषय है।

प्रश्न 10 उन कारक के नाम बताएँ जो स्पेशियेशन में मददगार साबित होते हैं।

उत्तर: निम्नलिखित कारक स्पेशियेशन में मददगार साबित होते हैं:

प्रश्न 11 किसी सेल्फ-पॉलिनेटिंग प्लांट में भौगोलिक बैरियर से स्पेशियेशन में कितनी मदद मिलेगी?

उत्तर: जिस प्लांट में सेल्फ-पॉलिनेशन होता है उसमें रिप्रोडक्शन में किसी अन्य इंडिविजुअल के शामिल होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस स्थिति में भौगोलिक बैरियर से स्पेशियेशन में कोई मदद नहीं मिलेगी।

प्रश्न 12 एसेक्सुअल रिप्रोडक्शन से प्रजनन करने वाले जीव में भौगोलिक बैरियर से स्पेशियेशन में कितनी मदद मिलेगी?

उत्तर: एसेक्सुअल रिप्रोडक्शन से प्रजनन करने के लिये किसी अन्य इंडिविजुअल के शामिल होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस स्थिति में भौगोलिक बैरियर से स्पेशियेशन में कोई मदद नहीं मिलेगी।

प्रश्न 13 दुनिया के अलग-अलग हिस्से के लोग अलग-अलग लम्बाई, रंग और शक्ल के होते हैं। फिर भी उन्हें एक ही स्पेशीज का सदस्य क्यों माना जाता है?

उत्तर: रंग, लम्बाई या शक्ल में इतनी विविधता के बावजूद मनुष्यों में इंटर-ब्रीडिंग की क्षमता होती है। इसलिये उन्हें एक ही स्पेशीज का सदस्य माना जाता है।

प्रश्न 14 इवोल्यूशन के नजरिये से हम बैक्टीरिया, मकड़ी, मछली या चिंपांजी में से किसके शरीर के डिजाइन को बेहतर मान सकते हैं? अपने उत्तर का कारण बताएँ।

उत्तर: यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम शरीर के डिजाइन को किस कसौटी पर रखते हैं। यदि जटिलता की बात करें तो चिंपांजी के शरीर का डिजाइन सबसे अधिक जटिल है। अगर पृथ्वी पर सभी जगह सरवाइव करने की बात करें तो इसमें बैक्टीरिया बाजी मार ले जाते हैं।