6 गणित

दशमलव

NCERT Solution

प्रश्नावली 8.5

प्रश्न 1: निम्न में से प्रत्येक का जोड़ ज्ञात कीजिए:
(a) 0.007 + 8.5 + 30.08 (b) 15 + 0.632 + 13.8 (c) 27.076 + 0.55 + 0.004 (d) 25.65 + 9.005 + 3.7 (e) 0.75 + 10.425 + 2 (f) 280.69 + 25.2 + 38

उत्तर: (a) 38.587 (b) 29.432 (c) 27.68 (d) 38.355 (e) 13.175 (f) 343.89

प्रश्न 2: रशीद ने 35.75 रूपये में गणित की और 32.60 रूपये में विज्ञान की पुस्तक खरीदी। रशीद द्वारा खर्च किया गया कुल धन ज्ञात कीजिए।

उत्तर: कुल खर्च = 35.75 + 32.60 = 68.35 रु

प्रश्न 3: राधिका की माँ ने उसे 10.50 रूपये दिए और पिता ने 15.80 रूपये दिए। उसके माता पिता द्वारा दिए कुल धन ज्ञात कीजिए।

उत्तर: कुल धन = 10.50 + 15.80 = 26.30 रु

प्रश्न 4: नसरीन ने अपने कमीज़ के लिए 3 मी 20 सेमी कपड़ा खरीदा और 2 मी 5 सेमी पैंट के लिए खरीदा। उसके द्वारा खरीदे गए कपड़े की कुल लंबाई निकालिए।

उत्तर: कपड़े की कुल लंबाई = 3.20 + 2.05 = 5.25 मी

प्रश्न 5: नरेश प्रात:काल में 2 किमी 35 मी चला और सायंकाल में 1 किमी 7 मी चला। वह कुल कितनी दूरी चला?

उत्तर: कुल दूरी = 2.035 + 1.007 = 3.042 किमी = 3 किमी 42 मी

प्रश्न 6: सुनीता अपने स्कूल पहुँचने के लिए 15 किमी 268 मी की दूरी बस से, 7 किमी 7 मी की दूरी कार से और 500 मी की दूरी पैदल तय करती है। उसका स्कूल उसके घर से कितनी दूर है?

उत्तर: स्कूल की दूरी = 15.268 + 7.007 + 0.5 = 22.775 किमी = 22 किमी 775 मी

प्रश्न 7: रवि ने 5 किग्रा 400 ग्रा चावल 2 किग्रा 20 ग्रा चीनी और 100 किग्रा 850 ग्रा आटा खरीदा। उसके द्वारा की गई खरीदारी का कुल भार (या वजन) ज्ञात कीजिए।

उत्तर: कुल भार = 5.400 + 2.020 + 100.850 = 108.270 किग्रा = 108 किग्रा 270 ग्रा

प्रश्नावली 8.6

प्रश्न 1: निम्न को घटाओ:
(a) ₨ 20.75 में से ₨ 18.25 (b) 250 मी में से 202.54 (c) ₨ 8.4 में से ₨ 5.40 (d) 5.206 किमी में से 2.051 किमी (e) 2.107 किग्रा में से 0.314 किग्रा

उत्तर: (a) रु 2.50 (b) 47.46 मी (c) रु 3 (d) 3.155 किमी (e) 1.793 किग्रा

प्रश्न 2: मान ज्ञात कीजिए: (a) 9.756 - 6.28 (b) 21.05 - 15.27 (c) 18.5 - 6.79 (d) 11.6 - 9.847

उत्तर: (a) 3.476 (b) 5.78 (c) 11.71 (d) 1.753

प्रश्न 3: राजू एक पुस्तक ₨ 35.65 की खरीदता है। उसने दुकानदार को ₨ 50 दिए। दुकानदर ने उसे कितने रूपये वापस दिए?

उत्तर: वापस रुपये = 50.00 – 35.65 = 14.35 रु

प्रश्न 4: रानी के पास ₨ 18.50 है। उसने ₨ 11.75 की एक आइसक्रीम खरीदी। अब उसके पास कितने रूपये बचे?

उत्तर: बचे हुए रुपये = 18.50 – 11.75 = 6.75 रु

प्रश्न 5: टीना के पास 20 मी 5 सेमी लंबा कपड़ा है। उनमें से उसने एक पर्दा बनाने के लिए 4 मी 50 सेमी कपड़ा काट लिया। टीना के पास अब कितना लंबा कपड़ा बचा?

उत्तर: बचे कपड़े की लंबाई = 20.05 – 4.50 = 15.55 मी = 15 मी 5 सेमी

प्रश्न 6: नमिता प्रतिदिन 20 किमी 50 मी की दूरी तय करती है। इसमें से 10 किमी 20 मी की दूरी वह बस द्वारा तय करती है और शेष आटो-रिक्शा द्वारा। नमिता आटो-रिक्शा द्वारा कितनी दूरी तय करती है?

उत्तर: ऑटो रिक्शा द्वारा तय की गई दूरी = 20.050 – 10.020 = 10.030 किमी = 10 किमी 30 मी

प्रश्न 7: आकाश 10 किग्रा सब्ज़ी खरीदता है जिसमें से 3 किग्रा 500 ग्रा प्याज, 2 किग्रा 75 ग्रा टमाटर और शेष आलू हैं। आलू का वज़न ज्ञात कीजिए?

उत्तर: आलू का वजन = 10 – (3.500 + 2.075) = 10 – 5.575 = 4.425 किग्रा = 4 किग्रा 425 ग्रा