6 विज्ञान

चुंबकों द्वारा मनोरंजन

NCERT Solutions 2

प्रश्न 8: आपको एक लोहे की पत्ती दी गई है। आप इसे चुंबक कैसे बनाएँगे?

उत्तर: सबसे पहले एक लोहे की पत्ती को समतल सतह पर रखना होगा। उसके बाद एक चुंबक को बिना हटाए पत्ती के एक सिरे से दूसरे सिरे तक बार-बार घिसेंगे। इस प्रक्रिया को लोहे की पत्ती के अनुदिश कम से कम 30 से 40 बार दुहराऐंगे। ऐसा करने पर लोहे की पत्ती में चुंबकीय गुण आ जाएगा।

प्रश्न 9: दिशा निर्धारण में कंपास का किस प्रकार प्रयोग होता है?

उत्तर: कंपास के अंदर एक चुंबकीय सुई लगा होता है। जो केंद्र के चारों तरफ स्वतंत्र रूप से घूम सकती है। हम जानते हैं कि चुंबक का हमेशा एक सिरा उत्तर की ओर और दूसरा सिरा दक्षिण की ओर स्थित होता है। उसके इसी गुण के कारण दिशा निर्धारण में कंपास का प्रकार प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 10: पानी के टब में तैरती एक खिलौना नाव के समीप विभिन्न दिशाओं से एक चुंबक लाया गया। प्रत्येक स्थिति में प्रेक्षित प्रभाव कॉलम 1 तथा सम्भावित कारण कॉलम 2 में दिए गए हैं। कौलम 1 में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम 2 में दिए गए कथनों से कीजिए।

कॉलम 1कॉलम 2
(a) नाव चुंबक की ओर आकर्षित हो जाती है।1. नाव में चुंबक लगा है जिसका उत्तरी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
(b) नाव चुंबक से प्रभावित नहीं होती।2. नाव में चुंबक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
(c) यदि चुंबक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक के समीप आती है।3. नाव की लंबाई के अनुदिश एक छोटा चुंबक लगाया गया है।
(d) जब उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुंबक से दूर चली जाती है।4. नाव चुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।
(e) नाव बिना दिशा बदले तैरती है।5. नाव अचुंबकीय पदार्थ से निर्मित है।

उत्तर: (a) 4, (b) 5, (c) 2, (d) 1, (e) 3

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: चुंबक किसे कहते हैं?

उत्तर: जिन पदार्थों में लोहे को अपनी तरफ आकर्षित करने का गुण पाया जाता है, उसे चुंबक कहते हैं।

प्रश्न 2: कृत्रिम चुंबक किसे कहते हैं?

उत्तर: मानव निर्मित चुम्बक को कृत्रिम चुम्बक कहते हैं।

प्रश्न 3: चुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होता है। उसे चुंबकीय पदार्थ कहते हैं। जैसे- लोहा, निकिल तथा कोबाल्ट।

प्रश्न 4: अचुंबकीय पदार्थ किसे कहते हैं?

उत्तर: जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होता है। उसे अचुंबकीय पदार्थ कहते हैं। जैसे- रबड़, प्लास्टिक तथा चमड़ा।

प्रश्न 5: चुंबक का ध्रुव कहाँ स्थित होता है?

उत्तर: चुंबक का ध्रुव दोनों सिरों(किनारों) पर स्थित होता है।

प्रश्न 6: चुंबक का उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव किसे कहते हैं?

उत्तर: चुंबक का जो सिरा उत्तर की ओर निर्देश करे उसे उत्तरी ध्रुव तथा जो जो सिरा दक्षिण की ओर निर्देश करे उसे दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 7: क्या चुंबक के गुण क्षीण भी हो सकते हैं? कैसे?

उत्तर: हाँ, चुंबक के गुण क्षीण हो सकते हैं। जब उसे गर्म किया जाय, हथौड़े से पीटा जाय या ऊँचाई से गिराया जाय। उचित रख-रखाव की कमी से भी।