6 इतिहास

भोजन संग्रहण से उत्पादन तक

NCERT Solution

प्रश्न 1: खेती करने वाले लोग एक ही स्थान पर लंबे समय तक क्यो रहते थे?

उत्तर: हम देखते है कि किसी भी पौधे की बुआई से लेकर फल आने और फिर सूखकर उसका बीज तैयार होने में कई महीनों से लेकर साल लग जाते हैं। इन्ही वजहों से आरम्भिक लोग लंबे समय तक एक ही जगह पर रहते थे।

प्रश्न 2: नेइनुओ अगर चावल खाना चाहती है, तो उसे किन स्थानो पर जाना चाहिए?

उत्तर: कोल्डिहवा और महागढा जो आधुनिक उत्तप्रदेश में है।

प्रश्न 3: पुरातत्वविद ऐसा क्यों मानते है कि मेहरगढ़ के लोग पहले शिकारी थे, और बाद में पशुपालन उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया?

उत्तर: पुरातत्वविदो को मेहरगढ़ के विभिन्न स्तरों की खुदाई से विभिन्न प्रकार के जानवरों की हड्डियों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। सबसे निचले स्तरों में विभिन्न तरह के जंगली जानवरों जैसे हिरण और सूअर की हड्डियों के अवशेष मिले हैं। जिससे पता चलता है कि तब तक लोग शिकारी थे। वहीं उसकी ऊपरी सतहों से भेड़ और बकरियों की हड्डियां मिली है। सबसे ऊपरी सतहों से भैस और बैल जैसे पालतू जानवरों की हड्डियों के अवशेष मिले हैं। जिससे प्रतीत होता है कि बाद में वे पशुपालक बन गए थे।

प्रश्न 4: सही या गलत बताओ।

(क) हल्लूर में ज्वार बाजरा मिला है।
(ख) बुर्जहोम मे लोग आयताकार घरों में रहते थे।
(ग) चिरांद कश्मीर का एक पुरास्थल है।
(घ) जेडाईट, जो दाओजली हेडिंग में मिला है, चीन से लाया गया होगा।

उत्तर: (क) सही (ख) गलत (ग) गलत (घ) सही

प्रश्न 5: कृषकों और पशुपालकों का जीवन आखेटक खाद्द्य संग्राहकों से कितना भिन्न था, तीन अंतर बताओ।

उत्तर:

आखेटक खाद्य संग्राहककृषक पशुपालक
आखेटक लोग भोजन की तलाश में इधर उधर भटकते रहते थे।कृषक पशुपालक स्थिर जीवन जीने लगे थे।
वे लोग जंगली जानवरों के मांस पर निर्भर रहते थे।जबकि कृषक लोग पालतू जानवरों और अनाजों के रूप में भोजन ग्रहण करते थे।
आखेटकों का भोजन निश्चित नहीं होता था।भोजन संग्रहण के कारण कृषक पशुपालकों को भोजन आसानी से और निश्चित तौर पर मिलने लगा।

प्रश्न 6: उस समय के जानवरों की एक सूची बनाओ और यह भी बताओ के उनका उपयोग किस रूप में किया जाता था?

उत्तर:

जानवरउपयोग
भेड़दूध, गोश्त, ऊन
बकरीदूध, गोश्त
सूअरगोश्त
बैलखेतों के काम
गायदूध
कुत्ताशिकार में मदद, पहरेदारी

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: सबसे पहला पालतू जानवर कौन सा था?

उत्तर: कुत्ता, भेड़, बकरी

प्रश्न 2: बसने की प्रक्रिया किसे कहते हैं?

उत्तर: लोगों द्वारा पौधे उगाने और जानवरों की देख भाल करने को ‘बसने की प्रक्रिया’ कहते हैं।

प्रश्न 3: सबसे प्राचीन फसल कौन सा है?

उत्तर: गेहूँ और जौ

प्रश्न 4: आरम्भिक कृषकों और पशुपालकों के होने का साक्ष्य कहाँ मिले हैं?

उत्तर: पश्चिमोत्तर क्षेत्र में, आधुनिक कश्मीर और पूर्वी तथा दक्षिणी भारत में पाए गए हैं।

प्रश्न 5: गर्तवास किसे कहते हैं?

उत्तर: बुर्जहोम (वर्तमान कश्मीर में) के लोग गड्डे के नीचे घर बनाते थे, जिन्हें गर्तवास कहते हैं।

प्रश्न 6: नवपाषाण युग के औज़ार कैसे थे?

उत्तर: इस युग के औज़ार अधिक धारदार और पैने होते थे। उन औजारों पर पॉलिश चढ़ा होता था।

प्रश्न 7: ओखली और मूसल का उपयोग किस लिए किया जाता था?

उत्तर: अनाज पीसने के लिए

प्रश्न 8: मिट्टील के बर्तनों का उपयोग किस लिए किया जाता था?

उत्तर: अनाजों को रखने और खाना बनाने के लिए किया जाता था।

प्रश्न 9: मेहरगढ़ कहाँ है? मेहरगढ़ पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

उत्तर: मेहरगढ़ आधुनिक पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर स्थित है। यह ईरान जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण रास्ते, बोलन दर्रे के पास एक समतल हराभरा स्थान है। इसी इलाके में सबसे पहले स्त्री और पूरूषों ने मिलकर जौ गेहूँ उगाया और भेड़ बकरी पालना शुरू किया। यहाँ चौकोर और आयताकार घरों के अवशेष भी मिले हैं। यहाँ मृतकों के साथ कुछ सामान भी रखे जाते थे। उनकी आस्था थी कि मृत्यु के बाद भी जीवन होता है।