6 इतिहास

क्या बताती है हमें किताबे और कब्रे

NCERT Solutions

प्रश्न 1: निम्नलिखित को सुमेल करो।

कॉलम 1कॉलम 2
(a) सूक्त(1) सजाए गए पत्थर
(b) रथ(2) अनुष्ठान
(c) यज्ञ(3) अच्छी तरह से बोला गया
(d) दास(4) युद्ध में प्रयोग किया जाता था
(e) महापाषाण(5) गुलाम

उत्तर: (a) 3, (b) 4, (c) 2, (d) 5, (e) 1

प्रश्न 2: वाक्यों को पूरा करो।
(क) -------- के लिए दासों का इस्तेमाल किया जाता था।
(ख) -------- में महापाषाण पाए जाते थे।
(ग) जमीन में गोले में लगाए गए पत्थर या चट्टान --------- का काम करते थे।
(घ) पोर्ट होल का इस्तेमाल --------- के लिए होता था।
(ङ) इनामगांव के लोग ------- खाते थे।

उत्तर: (क) मजदूरी, (ख) कब्रों, (ग) साइनपोस्ट, (घ) प्रवेश, (ङ) अनाज, फल, मांस

प्रश्न 3: आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे ऋग्वेद से कैसे भिन्न है?

उत्तर: ऋग्वेद की रचना प्राचीन समय में प्राक संस्कृत या वैदिक संस्कृत भाषा मे की गई थी। जो आज के संस्कृत से भिन्न थी। आज किताबों की रचना विभिन्न भाषाओं जैसे अंग्रे़जी, हिन्दी और अन्य भाषाओं में की जाती है। ऋग्वेद में देवी देवताओं की स्तुति रची गई है। जबकि आधुनिक किताबें किसी भी विषय (topic) पर लिखी जाती है। आज की किताबें लिखित और छ्पी रूप मे है। जबकि प्रारम्भ में ऋग्वेद लिखित रूप में नही था। इसे उच्चारित किया जाता था।

प्रश्न 4: पुरातत्वविद क़ब्रों में दफनाए गए लोगों के बीच सामाजिक अंतर का पता कैसे लगाते हैं?

उत्तर: कभी- कभी एक कब्र की तुलना में दूसरी कब्र में मृत व्यक्ति से संबंधित अधिक विलासिता की चीजें मिलती है। इसके अलावा दोनों की क़ब्रों के आकार में भी अंतर मिलता है। जिससे दोनों व्यक्तियों के बीच सामाजिक भिन्नता का पता चलता है। इन्हीं सबूतों के आधार पर पता चलता है कि कुछ लोग अमीर थे तो कुछ गरीब।

प्रश्न 5: एक राजा का जीवन दास या दासी के जीवन से कैसे भिन्न होता था?

उत्तर: एक राजा अपनी मर्जी का मालिक होता था। वहीं दूसरी तरफ दास या दासी को राजा की आज्ञा माननी पड़ती थी। दास या दासी राजा द्वारा युद्ध में बंदी बनाया जाता था। उन्हें राजा का जायदाद माना जाता था। उसे राजा की दया पर निर्भर रहना पड़ता था।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: वेद कितने हैं? सभी के नाम लिखो।

उत्तर: वेद चार हैं। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद

प्रश्न 2: सबसे पहले किस वेद की रचना हुई?

उत्तर: ऋग्वेद की रचना लगभग 3500 साल पहले हुई।

प्रश्न 3: ऋग्वेद में कितने सूक्त हैं?

उत्तर: एक हजार से ज्यादा

प्रश्न 4: इसमें प्रमुखतया किन देवताओं की स्तुति की गई है?

उत्तर: अग्नि, इंद्र और सोम

प्रश्न 5: इसमें किन- किन नदियों की चर्चा की गई है?

उत्तर: सरस्वती, सिंधु और उसकी सहायक नदियाँ, गंगा और यमुना का सिर्फ एक बार जिक्र किया गया है।

प्रश्न 6: वेदों की रचना किसने की?

उत्तर: आर्यों ने

प्रश्न 7: आर्य लोग कहाँ से आए थे?

उत्तर: मध्य एशिया से

प्रश्न 8: आर्य लोग सबसे पहले किस नदी के किनारे बसे?

उत्तर: सिंधु नदी के किनारे

प्रश्न 9: महापाषाण कब्रें बनाने की प्रथा कब शुरू हुई?

उत्तर: लगभग 3000 साल पहले

प्रश्न 10: इनामगाँव कहाँ है?

उत्तर: महाराष्ट्र में

प्रश्न 11: ऋग्वेद के वार्तालाप किस रूप में है?

उत्तर: सूक्त के रूप में