10 विज्ञान

ऊर्जा के स्रोत

पाठ से प्रश्न

प्रश्न: 1 ऊर्जा के अच्छे स्रोत से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: ऊर्जा का अच्छा स्रोत वह होता है जिसमें निम्नलिखित गुण हों:

प्रश्न: 2 एक अच्छा ईंधन किसे कहते हैं?

उत्तर: एक अच्छे ईंधन में निम्नलिखित गुण होने चाहिए:

प्रश्न: 3 खाना गर्म करने के लिये आप किस ईंधन का इस्तेमाल करना पसंद करेंगे? क्यों?

उत्तर: एलपीजी आसानी से किचेन में उपलब्ध रहता है। इसे इस्तेमाल करना आसान है और यह धुँआ भी नहीं छोड़ता है। इसलिये खाना गर्म करने के लिये मैं एलपीजी का इस्तेमाल करना पसंद करूंगा।

प्रश्न: 4 फॉसिल फ्यूल से क्या नुकसान हैं?

उत्तर: फॉसिल फ्यूल से निम्नलिखित नुकसान हैं :

प्रश्न: 5 आज ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की जरूरत क्यों पड़ रही है?

उत्तर: आज के युग में हम फॉसिल फ्यूल पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हैं। यह दो कारणों से एक गंभीर समस्या है। पहला कारण है; फॉसिल फ्यूल से से होने वाला वायु प्रदूषण। दूसरा कारण है; जल्दी ही फॉसिल फ्यूल का भंडार समाप्त हो जायेगा। इसलिये हमें ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को तलाशने की जरूरत है। इससे हम वायु प्रदूषण को कम कर पाएँगे। इससे उस परेशानी से भी बचा जा सकता है जो कोई ईंधन ना मिलने की स्थिति में हो सकती है।

प्रश्न: 6 पवन ऊर्जा और पानी की ऊर्जा के परंपरागत इस्तेमाल के तरीकों में किस तरह से सुधार हुए हैं जिससे हमारा जीवन आसान हुआ है?

उत्तर: अब अत्याधुनिक विंड मिल की सहायता से पवन ऊर्जा से बिजली पैदा की जा रही है। पानी की ऊर्जा का भी इस्तेमाल आज बिजली बनाने में हो रहा है। बिजली पैदा करने से किसी ऊर्जा स्रोत का हम बेहतर इस्तेमाल कर पाते हैं। इससे तारों के सहारे दूर दराज के क्षेत्रों में भी ऊर्जा उपलब्ध कराई जा सकती है।

प्रश्न: 7 सोलर कुकर के लिये किस तरह का मिरर सही होता है; कॉन्केव या कॉन्वेक्स? अपने उत्तर का कारण बताएँ।

उत्तर: कॉन्केव मिरर एक कंवर्जिंग मिरर होता है; इसलिये यह सारी हीट एनर्जी को फोकस पर केंद्रित करता है। इसलिये सोलर कुकर के लिये कॉन्केव मिरर सही होता है।

प्रश्न: 8 समुद्र से मिलने वाली ऊर्जा की क्या खामियाँ हैं?

उत्तर: अभी इसके लिये टेक्नॉलोजी शुरुआती दौर में हैं। वे बहुत ही महँगे हैं। टाइडल एनर्जी और वेव एनर्जी को केवल तटीय क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकता है। कई पर्यावरण एक्टिविस्ट इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्हें डर है कि इससे समुद्र के फ्लोरा और फॉना को नुकसान पहुँचेगा। वे कोरल रीफ को होने वाले नुकसान के प्रति भी चिंतित है।

प्रश्न: 9 जियोथर्मल एनर्जी क्या है?

उत्तर: धरती के भीतर से मिलने वाली हीट को जियोथर्मल एनर्जी कहते हैं। यह उस पिघले हुए मैग्मा से आती है जो पृथ्वी के भीतर मौजूद है।

प्रश्न: 10 न्युक्लियर एनर्जी के क्या फायदे हैं?

उत्तर: लंबे समय के इस्तेमाल के हिसाब से यह काफी सस्ता साबित होता है; क्योंकि फ्यूल के एक छोटी सी मात्रा से भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। इससे वायु प्रदूषण नहीं होता है।

प्रश्न: 11 क्या ऊर्जा का स्रोत प्रदूषण से मुक्त हो सकता है? अपने उत्तर का कारण दीजिए।

उत्तर: ऊर्जा के किसी भी स्रोत का इस्तेमाल करने में पर्यावरण को कुछ न कुछ नुकसान अवश्य होता है। लेकिन ऊर्जा के कुछ स्रोत प्रदूषण से मुक्त हो सकते हैं। अगर सही तकनीक का इस्तेमाल किया जाये तो सौर ऊर्जा इस प्रकार की ऊर्जा साबित हो सकती है।

प्रश्न: 12 हाइड्रोजन का इस्तेमाल रॉकेट के ईंधन के रूप में हो रहा है। क्या यह सीएनजी की तुलना में एक स्वच्छ ईंधन है? अपने उत्तर का कारण बताएँ।

उत्तर: सीएनजी की तुलना में हाइड्रोजन एक स्वच्छ ईंधन हो सकता है। सीएनजी को जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है। लेकिन हाइड्रोजन को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने से पानी बनता है जो किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं करता है।

प्रश्न: 13 ऊर्जा के दो ऐसे स्रोतों के नाम बताएँ तो रिन्युएबल हैं। अपने उत्तर का कारण बताएँ।

उत्तर: वाटर साइकल के माध्यम से पानी अपने अलग अलग भौतिक अवस्थाओं में बदलता रहता है। सोलर एनर्जी सूर्य से मिलती है और सूर्य हमारे लिये ऊर्जा का सबसे अहम स्रोत है। इसलिये सोलर एनर्जी और हाइडेल एनर्जी को रिन्युएबल सोर्स माना जा सकता है।

प्रश्न: 14 ऊर्जा के दो ऐसे स्रोत के नाम बताएँ जो एक्झॉस्टिबल हैं। अपने उत्तर का कारण बताएँ।

उत्तर: कोयला और पेट्रोलियम को बनने में करोड़ों साल लग जाते हैं। इसलिये उनका नवीनीकरण निकट भविष्य में करना संभव नहीं है। इसलिये कोयला और पेट्रोलियम एक्झॉस्टिबल हैं।