10 विज्ञान

ऊर्जा के स्रोत

NCERT Solution:

प्रश्न:1 सोलर वाटर हीटर से किस दिन गर्म पानी नहीं मिल सकता है?

  1. जिस दिन धूप निकली हो
  2. जिस दिन बादल छाये हों
  3. जो दिन बहुत गर्म हो
  4. जिस दिन तेज हवा चल रही हो

उत्तर: (b) जिस दिन बादल छाये हों

प्रश्न:2 इनमें से कौन बायोमास का उदाहरण नहीं है?

  1. लकड़ी
  2. गोबर गैस
  3. न्युक्लियर एनर्जी
  4. कोयला

उत्तर: (c) न्युक्लियर एनर्जी

प्रश्न:3 ऊर्जा के अधिकतर स्रोत में सोलर एनर्जी जमा रहती है। इनमें से किसमें सोलर एनर्जी जमा नहीं रहती है?

  1. जियोथर्मल एनर्जी
  2. पवन ऊर्जा
  3. न्युक्लियर एनर्जी
  4. बायोमास

उत्तर: (c) न्युक्लियर एनर्जी

प्रश्न:4 ऊर्जा के स्रोत के रूप में फॉसिल फ्यूल और सोलर एनर्जी की तुलना कीजिए।

उत्तर:

फॉसिल फ्यूलसोलर एनर्जी
इसे बनने में करोड़ों साल लग जाते हैं।सूरज के निकलने के साथ ही यह ऊर्जा हमें मिलने लगती है।
फॉसिल फ्यूल के इस्तेमाल से प्रदूषक गैसें बनती हैं।ऐसी कोई गैस नहीं बनती है।
यह भविष्य में समाप्त हो जायेगा।यह कभी समाप्त नहीं होगा।
यह ऊर्जा का परंपरागत स्रोत है।यह ऊर्जा का गैर परंपरागत स्रोत है।

प्रश्न:5 बायोमास और हाइड्रोइलेक्ट्रिक एनर्जी की तुलना करें।

उत्तर:

बायोमासहाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी
यह जीवों से आता है।यह पानी से मिलता है; जो एक निर्जीव वस्तु है।
ऊर्जा प्राप्त करने के लिये ईंधन को जलाना पड़ता है।इसमें दहन की जरूरत नहीं होती है।
इसके इस्तेमाल से प्रदूषक गैसें बनती हैं।कोई प्रदूषक गैस नहीं बनती है।

प्रश्न:6 निम्नलिखित से ऊर्जा प्राप्त करने के पीछे कौन सी खामियाँ आती हैं:

प्रश्न:(a) पवन

उत्तर: पवन ऊर्जा की कई खामियाँ हैं। यह वैसे स्थानों पर ही इस्तेमाल हो सकती है जहाँ हवा इतनी तेज चलती है कि विंडमिल के पंखे घूम सकें। विंडमिल को लगाने में बहुत खर्च आता है। विंडमिल में घूमने वाले कई कल पुर्जे होते हैं। इसलिये उसके रख रखाव में काफी खर्चा आता है।

प्रश्न:(b) तरंग

उत्तर: वेव एनर्जी को केवल तटीय क्षेत्रों में हारनेस किया जा सकता है। वेव एनर्जी को हारनेस करने की टेक्नॉलोजी अभी शुरुआती दौर में है। इसलिये अभी यह महंगी साबित हो रही है।

प्रश्न:(c) ज्वार

उत्तर: टाइडल एनर्जी को वैसे तटीय क्षेत्रों में ही हारनेस किया जा सकता है जहाँ टाइड आते हैं। टाइडल एनर्जी के लिये जो प्लांट लगता है उससे कोरल रीफ को नुकसान पहुँचता है। अभी इसके लिये टेक्नॉलोजी शुरुआती दौर में ही है।

प्रश्न:7 ऊर्जा के स्रोतों को निम्नलिखित प्रकारों में आप किस आधार पर रखेंगे? (a) रिन्युएबल और नॉन-रिन्युएबल (b) एक्झॉस्टिबल और इनेक्झॉस्टिबल? दोनों के उदाहरण एक जैसे हैं या नहीं?

उत्तर: निकट भविष्य में नवीनीकरण की सहूलियत के आधार पर ऊर्जा के स्रोतों को रिन्युएबल और नॉन-रिन्युएबल की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऊर्जा का कोई स्रोत निकट भविष्य में समाप्त हो जायेगा या नहीं; इस आधार पर उन्हें एक्झॉस्टिबल या इनेक्झॉस्टिबल की श्रेणी में रखा जा सकता है। दोनों मापदंड अलग-अलग लगते हैं लेकिन दोनों एक जैसे ही हैं। ऊर्जा का जो स्रोत निकट भविष्य में समाप्त हो जायेगा उसका नवीनी करण संभव नहीं है; और इसका उलटा भी सत्य है।

प्रश्न:8 ऊर्जा के एक आदर्श स्रोत के गुण क्या हैं?

उत्तर: ऊर्जा के एक आदर्श स्रोत में निम्नलिखित गुण होने चाहिए:

प्रश्न:9 सोलर कुकर को इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान क्या हैं? ऐसी कोई जगह है जहाँ सोलर कुकर का बहुत कम इस्तेमाल हो सकता है?

उत्तर: सोलर कुकर के फायदे निम्नलिखित हैं:

सोलर कुकर की खामियाँ:

प्रश्न:10 ऊर्जा की बढ़ती हुई मांग से पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है? ऊर्जा की खपत कम करने के लिये आप क्या कदम उठाएँगे?

उत्तर: ऊर्जा की बढ़ती मांग से पर्यावरण पर निम्नलिखित असर पड़ता है:

ऊर्जा की खपत को कम करने के लिये हमें तीन Rs (Reduce, Reuse, Recycle) के सिद्धांत को अपनाना होगा। हमें अपने उपभोग में कमी लानी होगी। जितना संभव हो सके पुराने सामान को बार बार इस्तेमाल करना होगा। जो सामान बेकार हो गये हैं उन्हें रिसाइकलिंग के लिये देना होगा। इससे प्राकृतिक संसाधन के दोहन को कम करने में मदद मिलेगी। हमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की भी जरूरत है ताकि पेट्रोल और डीजल की खपत कम हो सके।