6 गणित

आँकड़ों का प्रबंधन

प्रश्नावली 9.2

प्रश्न 1: पाँच गाँवों मे पशुओं की कुल संख्या इस प्रकार है:

गाँव A80
गाँव B120
गाँव C90
गाँव D40
गाँव E60

संकेत ♘ का प्रयोग करके जो 10 पशुओं को निरूपित करता है, इन पशुओं का एक चित्रालेख बनाइए और निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

गाँवपशु की संख्या (♘ = 10 पशु)
गाँव A♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘
गाँव B♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘
गाँव C♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘
गाँव D♘ ♘ ♘ ♘
गाँव E♘ ♘ ♘ ♘ ♘ ♘
  1. गाँव E के पशुओं को कितने संकेत निरूपित करते हैं?
  2. किस गाँव में पशुओं की संख्या अधिकतम है?
  3. किस गाँव में अधिक पशु हैं : गाँव A या गाँव C में?

उत्तर: (a) 6 (b) B (c) C

प्रश्न 2: विभिन्न वर्षों में एक स्कूल के विद्यार्थियों की कुल संख्या निम्न सारणी द्वारा प्रदर्शित है:

वर्षविद्यार्थियों की संख्या
1996400
1998535
2000472
2002600
2004623

A. एक संकेत ☺ का प्रयोग करके, जो 100 विद्यार्थियों को निरूपित करता है, एक चित्रलेखा बनाइए और निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

वर्षविद्यार्थियों की संख्या
1996☺ ☺ ☺ ☺
1998☺ ☺ ☺ ☺ ☺
2000☺ ☺ ☺ ☺ ☺
2002☺ ☺ ☺ ☺ ☺ ☺
2004☺ ☺ ☺ ☺ ☺ ☺

(a) वर्ष-2002 में कुल विद्यार्थियों की संख्या को कितने संकेत निरूपित कर रहे हैं?

उत्तर: 6

(b) वर्ष-1998 में कुल विद्यार्थियों की संख्या को कितने संकेत निरूपित कर रहे हैं?

उत्तर: 5

B. कोई और संकेत लेकर जो 50 विद्यार्थियों को निरूपित करता है, एक अन्य चित्रलेखा बनाइए। कौन-सा चित्रालेख अधिक सूचनाप्रद है?

उत्तर: यहाँ पर विद्यार्थियों की संख्या कुछ वर्षों में 100 के गुणांक में नहीं है। इसलिए 50 विद्यार्थियों वाला संकेत अधिक सूचनाप्रद होगा।