6 गणित

आँकड़ों का प्रबंधन

प्रश्नावली 9.3

प्रश्न 1: नीचे दिया हुआ दंड आलेख वर्ष 1998-2002 में सरकार द्वारा खरीदे गए गेहूँ की मात्रा दर्शाता है:

six math statistics question figure

इस दंड आलेख को पढ़िए और अपने प्रेक्षणों को लिखिए।

(a) किस वर्ष में गेहूँ का अधिकतम उत्पादन हुआ?

उत्तर: 2002

(b) किस वर्ष में गेहूँ का न्यूनतम उत्पादन हुआ?

उत्तर: 1998

प्रश्न 2: इस दंड आलेख को देखिए जो एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान में सोमवार से शनिवार तक हुई कमीज़ों की बिक्री को दर्शाता है।

six math statistics question figure

अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(a) उपरोक्त दंड आलेख में क्या सूचना दर्शाई गई है?

उत्तर: एक रेडिमेड कपड़े की दुकान में सोमवार से शनिवार तक हुई कमीजों की बिक्री

(b) कमीज़ों की संख्या को निरूपित करने के लिए क्षैतिज रेखा पर क्या पैमाना लिया गया है?

उत्तर: एक बॉक्स = पाँच कमीज

(c) किस दिन अधिकतम कमीज़े बेची गईं और कितनी संख्या में कमीजें बेची गईं, लिखें?

उत्तर: शनिवार = 60 कमीज

(d) किस दिन नयूनतम संख्या में कमीज़े बेची गईं?

उत्तर: मंगलवार

(e) बृहस्पतिवार को कितनी कमीजें बेची गईं?

उत्तर: 35

प्रश्न 3: इस दंड आलेख को देखिए जो अज़ीज द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा में विभिन्न विषयों में प्राप्त किए गए अंकों को प्रदर्शित करता है:

six math statistics question figure

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(a) यह दंड आलेख क्या सूचना प्रदर्शित करता है?

उत्तर: अजीज द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा में विभिन्न विषयों में प्राप्तांक

(b) किस विषय में अज़ीज ने अधिकतम अंक प्राप्त किए?

उत्तर: हिंदी

(c) किस विषय में उसने ने न्यूनतम अंक प्राप्त किए?

उत्तर: सामाजिक विज्ञान

(d) विषयों के नाम लिखिए और उनमें से प्रत्येक में प्राप्त किए गए अंक भी लिखिए।

उत्तर:

विषयअंक
हिंदी80
अंग्रेजी60
गणित70
विज्ञान50
सामाजिक विज्ञान40

प्रश्न 4: निम्नलिखित दंड आलेख एक शहर में छ: भाषाओं में दैनिक समाचार-पत्रों की बिक्री की संख्या दर्शाता है:

six math statistics question figure

इस दंड आलेख को पढ़िए और निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(a) हिंदी, पंजाबी, उर्दू, मराठी और तमिल में समाचार पत्रों की बिक्री की संख्या ज्ञात कीजिए।

उत्तर: 800 + 400 + 200 + 300 + 100 = 1800

(b) किस भाषा में सबसे कम समाचार-पत्रों की बिक्री है?

उत्तर: तमिल

(c) हिंदी और अंग्रेजी में पढ़े जाने वाले समाचार-पत्रों की संख्या का अंतर ज्ञात कीजिए।

उत्तर: 800 – 500 = 300

(d) विभिन्न भाषाओं में पढ़े जाने वाले समाचार पत्रों की संख्याओं को आरोही क्रम में लिखिए।

उत्तर: तमिल उर्दू मराठी पंजाबी अंग्रेजी हिंदी