6 गणित

अनुपात और समानुपात

NCERT Solution

प्रश्नावली 12.3

प्रश्न 1: यदि 7 मी कपड़े का मूल्य ₨ 1470 हो तो 5 मी कपड़े का मूल्य ज्ञात कीजिए।

उत्तर: चूँकि 7 मी कपड़े का मूल्य रु 1470 है

इसलिए 1 मी कपड़े का मूल्य `=(1470)/7=210`

इसलिए 5 मी कपड़े का मूल्य `=210xx5=1050` रु

प्रश्न 2: एकता 10 दिन में ₨ 3000 अर्जित करती है। 30 दिन में वह कितना अर्जित करेगी?

उत्तर: एकता 10 दिन में रु 3000 कमाती है

इसलिए एकता 1 दिन में `(3000)/(10)=300` रु कमाती है।

इसलिए एकता 30 दिन में `300xx30=9000` रु कमाती है।

प्रश्न 3: यदि पिछले 3 दिन में 276 मिमी बारिश होती है, तो एक सप्ताह (7 दिन) में कितने सेमी वर्षा होगी? यह मानते हुये कि वर्षा उसी गति से हो रही है।

उत्तर: 3 दिन में बारिश 276 मिमी

इसलिए 1 दिन में बारिश `(276)/3=92` मिमी

इसलिए 7 दिन में बारिश `=92xx7=644` मिमी

प्रश्न 4: 5 किग्रा गेहूँ का मूल्य ₨ 91.50 है।

(a) 8 किग्रा गेहूँ का मूल्य क्या होगा?

उत्तर: 5 किग्रा गेहूँ का मूल्य 91.50 रु है

इसलिए 1 किग्रा गेहूँ का मूल्य `(91.50)/5=18.30` रु

इसलिए 8 किग्रा गेहूँ का मूल्य `=18.30xx8=146.40` रु

(b) ₨ 183 में कितना गेहूँ खरीदा जा सकता है?

उत्तर: `(183)/(18.30)=10` किग्रा

प्रश्न 5: पिछले 30 दिनों में तापमान 15˚ सेल्सियस गिरता है। यदि तापमान की गिरावट इसी गति से जारी रहे, तो अगले 10 दिनों में तापमान कितने डिग्री गिरेगा?

उत्तर: 30 दिनों में तापमान में गिरावट 15 डिग्री सेल्सियस

इसलिए 1 दिन में होने वाली गिरावट `=(15)/(30)=1/2`

इसलिए 10 दिनों में होने वाली गिरावट `=1/2\xx10=5` डिग्री सेल्सियस

प्रश्न 6: शाइना 3 महीने का किराया ₨ 15000 देती है। उसे पूरे वर्ष का किराया कितना देना होगा यदि वर्ष भर किराया समान रहे?

उत्तर: 3 महीने का किराया 15000 रु है।

इसलिए 1 महीने का किराया `(15000)/3=5000` रु है।

इसलिए 12 महीने का किराया `=5000xx12=60000` रु

प्रश्न 7: 4 दर्जन केले का मूल्य ₨ 180 है। ₨ 90 में कितने केले खरीदे जा सकते हैं?

उत्तर: 180 रु में 4 दर्जन केले मिलते हैं

इसलिए 1 रु में `4/(180)` दर्जन केले

इसलिए 90 रु में `(4xx90)/(180)=2` दर्जन केले मिलेंगे

प्रश्न 8: 72 पुस्तकों का भार 9 किग्रा है। ऐसी 40 पुस्तकों का भार कितना होगा?

उत्तर: 72 पुस्तकों का भार 9 किग्रा

इसलिए 1 पुस्तक का भार `9/(72)=1/8` किग्रा

इसलिए 40 पुस्तक का भार `=1/8\xx40=5`

प्रश्न 9: एक ट्रक में 594 किमी चलने में पर 108 ली डीजल लगता है। 1650 किमी की दूरी तय करने में कितने लीटर डीजल लगेगा।

उत्तर: 594 किमी चलने पर खर्च डीजल 108 ली

इसलिए 1 किमी चलने पर खर्च डीजल `(108)/(594)`

इसलिए 1650 किमी चलने पर खर्च डीजल `=(108xx1650)/(594)=300` ली

प्रश्न 10: राजू ने ₨ 150 में 10 पेन और मनीष ने ₨ 84 में 7 पेन खरीदे। ज्ञात कीजिए कि किसने सस्ते पेन खरीदे?

उत्तर: राजू के 1 पेन का मूल्य `=(150)/(10)=15` रु

मनीष के 1 पेन का मूल्य `=(84)/7=12`

प्रश्न 11: अनीश ने 6 ओवर में 42 रन बनाए और अनूप ने 7 ओवर में 63 रन बनाए। एक ओवर में किसने अधिक रन बनाए?

उत्तर: अनीष द्वारा 1 ओवर में बने रन `=(42)/6=7`

अनूप द्वारा 1 ओवर में बने रन `=(63)/7=9`

अनूप ने अधिक रन बनाए।