6 गणित

अपनी संख्याओं की जानकारी

NCERT Solutions

प्रश्नावली 1.2 Part 1

प्रश्न 1: किसी स्कूल में चार दिन के लिए एक पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। पहले, दूसरे, तीसरे और अंतिम दिन खिड़की पर क्रमश: 1094, 1812, 2050 और 2751 टिकट बेचे गए। इन चार दिनों में बेचे गए कुल टिकटों की संख्या ज्ञात कीजिए।

उत्तर: पहले दिन बेची गई टिकट की संख्या = 1094
दूसरे दिन बेची गई टिकट की संख्या = 1812
तीसरे दिन बेची गई टिकट की संख्या = 2050
अंतिम दिन बेची गई टिकट की संख्या = 2751
कुल चारों दिन बेची गई टिकट = 1094 + 1812 + 2050 + 2751 = 7707
इस तरह, कुल चार दिनों में 7707 टिकटें बेची गईं।

प्रश्न 2: शेखर एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी है। वह टेस्ट मैचों में अब तक 6980 रन बना चुका है। वह 10,000 पूरे करना चाहता है। उसे कितने और रनों की आवश्यकता है?

उत्तर: शेखर रन पूरा करना चाहता है = 10,000
अब तक बने हुए रन = 6980
रनों की आवश्यकता = 10,000 – 6980 = 3020
इसतरह, शेखर को 3020 और रनों की आवश्यकता है।

प्रश्न 3: एक चुनाव में एक सफल प्रत्याशी ने 5,77,500 मत प्राप्त किए, जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंदी ने 3,48,700 मत प्राप्त किए। सफल प्रत्याशी ने चुनाव कितने मतों से जीता?

उत्तर: सफल प्रत्याशी द्वारा प्राप्त मतों की संख्या = 5,77,500
निकटतम प्रतिद्वंदी द्वारा प्राप्त मतों की संख्या = 3,48,700
दोनों के बीच मतों का अंतर = 5,77,500 – 3,48,700 = 2,28,800
इसतरह, सफल प्रत्याशी कुल 2,28,800 मतों से अपनी जीत प्राप्त की।

प्रश्न 4: कीर्ति बुक-स्टोर ने जून के प्रथम सप्ताह में ₨. 2,85,891 मूल्य की पुस्तकें बेचीं। इस माह के दूसरे सप्ताह में ₨.4,00,768 मूल्य की पुस्तकें बेची गईं। दोनों सप्ताहों में कुल मिलाकर कितनी बिक्री हुई? किस सप्ताह में बिक्री अधिक हुई और कितनी अधिक?

उत्तर: जून के प्रथम सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₨. 2,85,891
जून के दूसरे सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₨. 4,00,768
कुल बेची गई पुस्तकों का मूल्य = 2,85,891 + 4,00,768 = ₨. 6,86,659
इस तरह, दोनों सप्ताह मिलाकर कुल ₨. 6,86,659 मूल्य की पुस्तकें बेची गईं।
चूंकि, ₨.4,00,768 > ₨. 2,85,891
इस तरह, दूसरे सप्ताह में अधिक बिक्री हुई।

जून के दूसरे सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₨. 4,00,768
जून के प्रथम सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₨. 2,85,891
बेची गई अधिक पुस्तकों का मूल्य = 4,00,768 – 2,85,891 = ₨. 1,14,877
इसतरह दूसरे सप्ताह ₨. 1,14,877 अधिक मूल्य की पुस्तकें बेची गईं।

प्रश्न 5: अंकों 6, 2, 7, 4 और 3 में से केवल प्रत्येक का केवल एक बार प्रयोग करते हुए, पाँच अंकों की बनाई जा सकने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का अंतर ज्ञात कीजिए।

उत्तर: पाँच अंकों 6, 2, 7, 4 और 3 से बनी सबसे बड़ी संख्या = 76432
पाँच अंकों 6, 2, 7, 4 और 3 से बनी सबसे छोटी संख्या = 23467
अंतर = 76432 – 23467 = 52965
इस तरह, दोनों अंकों का अंतर 52965 है।

प्रश्न 6: एक मशीन औसतन एक दिन में 2,825 पेंच बनाती है। जनवरी 2006 में उस मशीन ने कितने पेंच बनाए।

उत्तर: एक दिन में बनाई गई पेंचों की संख्या = 2,825
जनवरी के महीने के दिनों (31) में बनाई गई पेंचों की संख्या = 2,825 × 31 = 87,575
इस तरह, जनवरी 2006 में 87,575 पेंच बनाई गई।