6 गणित

अपनी संख्याओं की जानकारी

NCERT Solutions

प्रश्नावली 1.2 Part 2

प्रश्न 7: एक व्यापारी के पास ₨. 78,592 थे। उसने 40 रेडियो खरीदने का आर्डर दिया तथा प्रत्येक रेडियो का मूल्य ₨.1200 था। इस खरीदारी के बाद उसके पास कितनी धनराशि शेष रह जाएगी?

उत्तर: चूँकि, एक रेडियो का मूल्य = ₨.1200
इसलिए, 40 रेडियो का मूल्य = 1200 × 40 = 48,000
व्यापारी के पास कुल धनराशि = ₨. 78,592
व्यापारी द्वारा खर्च की गई राशि = ₨.48,000
शेष राशि = 78,592 – 48,000 = ₨. 30,592
इसतरह, व्यापारी के पास ₨.30,592 धनराशि शेष बची।

प्रश्न 8: एक विद्यार्थी ने 7236 को 56 के स्थान पर 65 से गुणा कर दिया। उसका उत्तर सही उत्तर से कितना अधिक था? (संकेत: दोनों गुणा करना आवश्यक नहीं है)

उत्तर: गुणनफल में अंतर = 7236 (65 – 56)
= 7236 × 11 = 79596

प्रश्न 9: एक कमीज़ सीने के लिए 2 मीटर 15 सेंटीमीटर कपड़े की आवश्यकता है। 40 मी कपड़े में से कितनी कमीजें सी जा सकती है और कितना कपड़ा शेष बच जाएगा?

उत्तर: चूँकि, 1 मी = 100 सेमी
इसलिए, 2 मीटर 15 सेंटीमीटर = 2 × 100 + 15 सेमी = 215 सेमी
और, 40 मी = 40 × 100 सेमी = 4000 सेमी

अब चूँकि, 215 सेमी में 1 कमीज़ सिलती है।
इसलिए, 1 सेमी में 1/215 कमीज़ सिलेगी
इसलिए, 4000 सेमी में 1 ÷ 215 × 4000 = 4000 ÷ 215 कमीज़ सिलेगी
4000 = 215 × 18 + 130
इस तरह, 18 कमीज़ सिलने के बाद 130 सेमी कपड़ा शेष बच जाएगा।

प्रश्न 10: दवाइयों को बक्सों में भरा गया है और ऐसे प्रत्येक बक्स का भार 4 किग्रा और 500 ग्रा है। एक वैन(van) में जो 800 किग्रा से अधिक का भार नहीं ले जा सकती, ऐसे कितने बक्से लादे जा सकते हैं?

उत्तर: चूँकि, 1 बक्से का भार 4 किग्रा और 500 ग्रा = 4000 + 500 ग्रा = 4500 ग्राम
1 वैन में अधिकतम 800 किग्रा = 800 × 1000 किग्रा = 800000 ग्राम भार ले जाया जा सकता है
चूँकि, 4500 ग्राम = 1 बक्सा
इसलिए, 800000 = 800000 ÷ 4500 बक्सा = 177 बक्सा
इस तरह, एक वैन में 177 बक्सा ले जाया जा सकता है।

प्रश्न 11: एक स्कूल और किसी विद्यार्थी के घर के बीच की दूरी 1 किमी 875 मी है। प्रत्येक दिन यह दूरी दो बार तय की जाती है। 6 दिन में उस विद्यार्थी द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए।

उत्तर: चूँकि, घर से स्कूल के बीच की दूरी 1 किमी 875 मी = 1.875 किमी
उसी तरह, स्कूल से घर के बीच की दूरी भी 1 किमी 875 मी = 1.875 किमी
इसलिए, एक दिन में दो बार तय की गई दूरी = 1.875 किमी + 1.875 किमी = 3.750 किमी
इसलिए, 6 दिन में तय की गई दूरी = 3.750 किमी × 6 = 22.500 किमी
इसतरह, 6 दिन में कुल 22.500 किमी दूरी तय की गई।

प्रश्न 12: एक बर्तन में 4 ली 500 मिली दही है। 25 मिली धारिता वाले कितने गिलासों में इसे भरा जा सकता है?

उत्तर: एक बर्तन में भरी गई दही = 4 ली 500 मिली = 4 × 1000 + 500 मिली = 4500 मिली (चूँकि 1 ली = 1000 मिली)
चूकि, 25 मिली धारिता की 1 गिलास भरी है
इसलिए, 4500 मिली दही से 4500 ÷ 25 = 180 गिलास भरा जा सकता है
इसतरह, 25 मिली धारिता वाले 180 गिलासों में दही भरा जा सकता है।