6 इतिहास

नए प्रश्न नए विचार

NCERT Solution

प्रश्न 1: बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए किन-किन बातों पर जोर दिया?

उत्तर: बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए दो प्रमुख बातों पर जोर दिया। बुद्ध ने अपने संदेश प्राकृत भाषा में दिये। उस समय सामान्य लोग प्राकृत भाषा में ही बात चीत करते थे। इससे साधारण लोग भी उनके विचारों पर अमल करने लगे| बुद्ध ने इन बातों पर भी जोर दिया कि लोग किसी भी विचार को आँख मूंद कर न मानें बल्कि उसे अपनी समझ और विवेक से जाँच परख कर माने।

प्रश्न 2: सही व गलत वाक्य बताओ।
(क) बुद्ध ने पशुबलि को बढावा दिया।
(ख) बुद्ध द्वारा प्रथम उपदेश सारनाथ में देने के कारण इस जगह का बहुत महत्व है।
(ग) बुद्ध ने शिक्षा दी कि कर्म का हमारे जीवन पर कोई प्रभाव नही पड़ता।
(घ) बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया।
(ङ) उपनिषदों के विचारकों का मानना था आत्मा और ब्रह्म वास्तव में एक ही है|

उत्तर: (क) गलत (ख) सही (ग) गलत (घ) सही (ड़) सही

प्रश्न 3: उपनिषदों के विचारक किन प्रश्नों का उत्तर देना चाहते थे?

उत्तर: उपनिषद विचारक विभिन्न कठिन प्रश्नों का उत्तर ढ़ूँढने का प्रयास कर रहे थे। कुछ विचारक मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में जानना चाह रहे थे, तो कुछ ज़िंदगी की सच्चाई जानना चाह रहे थे । कुछ यज्ञों की उपयोगिता के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे।

प्रश्न 4: महावीर की प्रमुख शिक्षाऐं क्या थी?

उत्तर: महावीर की प्रमुख शिक्षाऐं बहुत ही सरल थी। उन्होंने कहा कि सत्य की खोज करने वाले प्रत्येक स्त्री और पुरूष को अपना घर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने अहिंसा के नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। इसके अंतर्गत किसी भी जीव को को न तो कष्ट देना चाहिए, न ही उसकी हत्या करनी चाहिए।

प्रश्न 5: क्या तुम सोचते हो कि दासों के लिए संघ में प्रवेश करना आसान रहा होगा, तर्क सहित उत्तर दो।

उत्तर: दासों के लिए संघ में प्रवेश के द्वार तो खुले थे, लेकिन नियम के अनुसार उन्हें प्रवेश पाने के लिए अपने मालिकों से आज्ञा लेनी पड़ती थी। ये उतना आसान नहीं था, दासो कों मालिकों की दया पर निर्भर रहना पड़ता था। मालिक सदा से ही दासो कों अपनी जायदाद समझते हैं।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई?

उत्तर: बोधगया में

प्रश्न 2: उन्होंने पहला उपदेश कहाँ दिया?

उत्तर: सारनाथ में

प्रश्न 3: उनकी मृत्यु कहन हुइ थी?

उत्तर: कुशीनारा में

प्रश्न 4: बुद्ध के अनुसार लोगों के जीवन में दुख का प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर: इच्छा

प्रश्न 5: महावीर के अनुयायियों को क्या कहते हैं?

उत्तर: जैन

प्रश्न 6: जैन धर्म को मुख्यत: किसने अपनाया?

उत्तर: व्यापारियों ने

प्रश्न 7: संघ में रहने वाले बौद्ध भिक्षुओं के लिए बनाए नियम किस ग्रंथ में मिलते हैं?

उत्तर: विनयपिटक

प्रश्न 8: जैन और बौद्ध भिक्षुओ के शरणस्थल को क्या कहते थे?

उत्तर: विहार

प्रश्न 9: ब्राह्मणों ने कितने तरह की आश्रम व्यवस्था की बात की? विस्तार मे बताएँ।

उत्तर: ब्राह्मणों ने चार तरह की आश्रम व्यवस्था की बात की।

  1. ब्रह्मचर्य, इसके अंतर्गत ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य को सादा जीवन बिताकर वेदों के अध्ययन की बात कही गई थी।
  2. गृहस्थ आश्रम, इसमें विवाह कर गृहस्थ के रूप में रहने की बात कही गई।
  3. वाणप्रस्थ आश्रम, जंगल मे जाकर साधना करनी चाहिए।
  4. सन्यास आश्रम, अंत में सब कुछ त्याग कर सन्यासी का जीवन जीना चाहिए।