6 इतिहास

राज्य, राजा, और एक प्राचीन गणराज्य

NCERT Solutions

प्रश्न 1: सही या गलत बताओ।
(क) अश्वमेध के घोड़े को अपने राज्य से गुजरने की छूट देने वाले राजाओं को यज्ञ मे आमंत्रित किया जाता था।
(ख) राजा के ऊपर सारथी पवित्र जल का छिड़काव करता था।
(ग) पुरातत्वविदों को जनपदों की बस्तियों में महल मिले हैं।
(घ) चित्रित-धूसर पात्रो में अनाज रखा जाता था।
(ङ) महाजनपदों में बहुत से नगर किलाबंद थे।

उत्तर: (क) सत्य (ख) असत्य (ग) असत्य (घ) असत्य (च) सत्य

प्रश्न 2: समाज के वे कौन से समूह थे, जो गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे?

उत्तर: स्त्रियां, दास और कम्मकार

प्रश्न 3: महाजनपदो के राजा ने किले क्यों बनवाए?

उत्तर: महाजनपदो में राजाओं ने अपनी सुरक्षा के लिए किले का निर्माण करवाया था। साथ ही इसके द्वारा वे अपनी समृद्धि और शक्ति का प्रदर्शन भी करते थे। किले बनवाने से उसके अंदर के लोगों और क्षेत्र पर नियंत्रण रखना आसान होता होगा।

प्रश्न 4: आज के शासकों के चुनाव की प्रक्रिया जनपदों के चुनाव से किस तरह भिन्न थी?

उत्तर: आज के शासको का चुनाव मतदान के द्वारा होता है। लेकिन जनपद में कुछ लोग बड़े-बड़े यज्ञों का आयोजन कर अपने आप को राजा के रूप में स्थापित करते थे। ऐसे यज्ञों में से एक यज्ञ अश्वमेध यज्ञ था जिसमें एक घोड़े को राजा के लोगों के संरक्षण मे स्वतंत्र विचरण के लिए छोड़ दिया जाता था। इस घोड़े को रोकने वाले राजा को अश्वमेध यज्ञ करने वाले राजा से या तो युद्ध करना पड़ता था या घोड़े को छोड़ कर उसका आधिपत्य स्वीकार करना पड़ता था। इस तरह उस महायज्ञ को करने वाला राजा अब जन का राजा न होकर जनपदों का राजा माना जाने लगता था। कुछ राजा सम्भवत: जन यानी लोगों द्वारा चुने जाते थे।

अतिरिक्त प्रश्न

प्रश्न 1: अश्वमेध यज्ञ में किसे शामिल नहीं किया जाता था?

उत्तर: शूद्रों को

प्रश्न 2: उत्तर वैदिक ग्रंथ किसे कहते हैं?

उत्तर: ऋग्वेद के बाद रचे गए ग्रंथ को उत्तर वैदिक ग्रंथ कहते हैं, जैसे- सामवेद, यजुर्वेद, अथर्वेद

प्रश्न 3: पुरातत्वविदों को जनपदों की बस्तियाँ कहाँ-कहाँ मिली हैं?

उत्तर: दिल्ली में पुराना किला, उत्तरप्रदेश में मेरठ के पास हस्तिनापुर, एटा के पास अतरंजीखेड़ा में।

प्रश्न 4: जनपद के लोग कैसे मकान में रहते थे?

उत्तर: झोपड़ियों में

प्रश्न 5: वे कौन कौन सी फ़सलें उगाते थे?

उत्तर: चावल, गेहूँ, धान, जौ, दालें, गन्ना, तिल और सरसों जैसी फ़सलें उगाते थे।

प्रश्न 6: उस समय किलाबंदी किसे कहते हैं?

उत्तर: महाजनपदो में राजधानियों के चारों ओर लकड़ी ईट या पत्थर की ऊँची दीवारें बनाई गई थी, जिसे किलाबंदी कहते हैं।

xप्रश्न 7: इस समय का सबसे महत्वपूर्ण जनपद कौन था?

उत्तर: मगध, जिसकी राजधानी बिहार में राजगृह(आधुनिक राजगीर) में बनी थी।

प्रश्न 8: वर्ण कितने और कौन कौन थे?

उत्तर: वर्ण चार थे।

  1. ब्राहमण: जिनका काम वेदों का अध्ययन, अध्यापन और यज्ञ करना था।
  2. क्षत्रिय: इसका काम युद्ध करना और लोगों की रक्षा करना था।
  3. विश या वैश्य: इसमें कृषक, पशुपालक और व्यपारी आते थे।
  4. शूद्र: इनका काम इन तीनों वर्गों की सेवा करना था। प्राय: महिलाओं को भी शूद्र माना गया था। शूद्रों को वेदों के अध्ययन का अधिकार नहीं था।

xप्रश्न 9: राजाओं को कर वसूलने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

उत्तर: महाजनपदों के राजा विशाल किले बनवाने लगे थे। साथ ही अब वे बड़ी सेना नियमित वेतन देकर सालों भर रखने लगे थे। इन सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपहारों पर निर्भर न रहकर उन्हें कर वसूलना पड़ा।

प्रश्न 10: कर का सबसे बड़ा भार किस पर था?

उत्तर: कर का सबसे बड़ा हिस्सा कृषकों को चुकाना पड़ता था। उन्हें अपनी उपज का 1/6 हिस्सा कर के रूप में चुकाना पड़ता था। जिसे भाग कहा जाता था।

प्रश्न 11: इस समय कृषि के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन क्या हुआ?

उत्तर: हल के फाल में अब लकड़ी की जगह लोहे का उपयोग होन लगा जिससे फसल की उपज बढ़ गई। अब धान की खेती के लिए बीज की बजाय पौधो का उपयोग होने लगा।