9 विज्ञान

जीवों में विविधता

पाठ से प्रश्न

प्रश्न 1: हम जीवधारियों का वर्गीकरण क्यों करते हैं?

उत्तर: इस धरती पर असंख्य जीव रहते हैं। उन सभी के अध्ययन को सुविधाजनक बनाने के लिए हम उनका वर्गीकरण करते हैं।

प्रश्न 2: अपने चारों ओर फैले जीव रूपों की विभिन्नता के तीन उदाहरण दें।

उत्तर: जीव रूपों की विभिन्नता के तीन उदाहरण इस प्रकार हैं:

प्रश्न 3: जीवों के वर्गीकरण के लिए सर्वाधिक मूलभूत लक्षण क्या हो सकता है? (a) उनका निवास स्थान (b)उनकी कोशिका संरचना

उत्तर: उनकी कोशिका संरचना

प्रश्न 4: जीवों के प्रारंभिक विभाजन के लिए किस मूल लक्षण को आधार बनाया गया?

उत्तर: कोशिका की रचना को जीवों के प्रारंभिक विभाजन का आधार बनाया गया।

प्रश्न 5: किस आधार पर जंतुओं और वनस्पतियों को एक दूसरे से भिन्न वर्ग में रखा जाता है?

उत्तर: भोजन ग्रहण करने या निर्माण करने के तरीके के आधार पर जंतुओं और वनस्पतियों को अलग-अलग वर्गों में रखा जाता है। पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, जबकि जंतु भोजन के लिए दूसरे जीव पर निर्भर होते हैं।

प्रश्न 6: आदिम जीव किन्हें कहते हैं? ये तथाकथित उन्नत जीवों से किस प्रकार भिन्न हैं?

उत्तर: जिन जीवों का उद्भव बहुत पहले हुआ उन्हें आदिम जीव कहते हैं। आदिम जीवों की संरचना सरल होती है, जबकि उन्नत जीवों की संरचना जटिल होती है।

प्रश्न 7: क्या उन्नत जीव और जटिल जीव एक जैसे होते हैं?

उत्तर: उन्नत जीव और जटिल जीव एक जैसे होते हैं। जीवों का विकास डार्विन के क्रमिक विकास सिद्धांत के अनुसार हुआ है। जब पर्यावरण में परिवर्तन होता है तो कई जीव अपने आप को उसमें ढ़ालने के लिए अपनी संरचना में परिवर्तन करते हैं। जो जीव ऐसा करने में अधिक सक्षम होते हैं वही जीवित बचते हैं और बाकी लुप्त हो जाते हैं। इस तरह से धीरे-धीरे जीवों कि जटिलता बढ़ने लगती है। इसलिए हम कह सकते हैं कि उन्नत जीव और जटिल जीव एक जैसे होते हैं।

प्रश्न 8: मोनेरा अथवा प्रोटिस्टा जैसे जीवों के वर्गीकरण के मापदंड क्या हैं?

उत्तर: मोनेरा और प्रोटिस्टा के वर्गीकरण का मापदंड है सुस्पष्ट केंद्रक और झिल्लियुक्त अंगकों की उपस्थिति या अनुपस्थिति। इस आधार पर मोनेरा प्रोकैरियोटी होते हैं, जबकि प्रोटिस्टा यूकैरियोटी।

प्रश्न 9: प्रकाश संश्लेषण करने वाले एककोशिक यूकैरियोटी जीव को आप किस जगत में रखेंगे?

उत्तर: प्लांटी जगत

प्रश्न 10: वर्गीकरण के विभिन्न पदानुक्रमों में किस समूह में सर्वाधिक समान लक्षण वाले सबसे कम जीवों को और किस समूह में सबसे ज्यादा संख्या में जीवों को रखा जायेगा?

उत्तर: स्पीशीज में समान लक्षण वाले सबसे कम जीव और जगत में सबसे अधिक जीवों को रखा जायेगा।

प्रश्न 11: सरलतम पौधों को किस वर्ग में रखा गया है?

उत्तर: थैलोफाइटा

प्रश्न 12: टेरिडोफाइट और फैनरोगैम में क्या अंतर है?

उत्तर: टेरिडोफाइट में जननांग अप्रत्यक्ष होते हैं और बीजों के निर्माण की क्षमता नहीं होती है, जबकि फैनरोगैम में जननांग प्रत्यक्ष होते हैं और बीज निर्माण की क्षमता होती है।

प्रश्न 13: जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?

उत्तर: जिम्नोस्पर्म में बीज का निर्माण फल के भीतर नहीं होता है, जबकि एंजियोस्पर्म में बीज का निर्माण फल के भीतर होता है। जिम्नोस्पर्म में पुष्प नहीं लगते, जबकि एंजियोस्पर्म में पुष्प लगते हैं।

प्रश्न 14: पोरीफेरा और सिलेंटरेटा वर्ग के जंतुओं में क्या अंतर है?

उत्तर: पोरीफेरा का शरीर ऊतकों में विभाजित नहीं होता है, जबकि सिलेंटरेटा का गठन ऊतक स्तर का होता है।

प्रश्न 15: एनीलिडा के जंतु, आर्थ्रोपोडा के जंतुओं से किस प्रकार भिन्न हैं?

उत्तर: एनीलिडा में संधियुक्त पाद नहीं होते हैं, जबकि आर्थ्रोपोडा में संधियुक्त पाद होते हैं।

प्रश्न 16: जल-स्थलचर और सरीसृप में क्या अंतर है?

उत्तर: जल-स्थलचर जीवों को अंडे देने के लिए जल की जरूरत होती है, जबकि सरीसृपों को ऐसी कोई जरूरत नहीं होती है। जल-स्थलचर जीव अपनी त्वचा से भी श्वास लेते हैं, जबकि सरीसृप केवल फुफ्फुस से श्वास लेते हैं।

प्रश्न 17: पक्षी वर्ग और स्तनपायी वर्ग के जंतुओं में क्या अंतर है?

उत्तर:

पक्षीस्तनपायी
त्वचा पर पंख होते हैं।त्वचा पर रोम होते हैं।
अगले पाद डैनों में रूपांतरित होते हैं।अगले पादों में ऐसा कोई रूपांतरण नहीं होता है।
स्तन ग्रंथियाँ अनुपस्थित होती हैं।स्तन ग्रंथियाँ उपस्थित होती हैं।
अंडे देते हैं।शिशु को जन्म देते हैं।