9 विज्ञान

कोशिका

पाठ से प्रश्न

प्रश्न 1: कोशिका की खोज किसने और कैसे की?

उत्तर: कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने की। हुक ने एक अनगढ़ माइक्रोस्कोप से कॉर्क की पतली परत का अवलोकन किया और उसमें कोशिका को देखा।

प्रश्न 2: कोशिका को जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई क्यों कहते हैं?

उत्तर: हर जीव का निर्माण कोशिकाओं से होता है। एक कोशिका में हर उपापचयी क्रिया होती है। इसलिए कोशिका को जीवन की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई कहते हैं।

प्रश्न 3: CO2 तथा पानी जैसे पदार्थ कोशिका से कैसे अंदर तथा बाहर जाते हैं? इस पर चर्चा करें।

उत्तर: CO2 तथा पानी जैसे पदार्थों का कोशिका में आवागमन विसरण के द्वारा होता है। जब CO2 की सांद्रता कोशिका के भीतर अधिक होती है और कोशिका के बाहर कम होती है तो CO2 कोशिका से बाहर निकलता है। इसकी विपरीत परिस्थिति में CO2 कोशिका के भीतर प्रवेश करता है।

प्रश्न 4: प्लैज्मा झिल्ली को वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहते हैं?

उत्तर: प्लाज्मा झिल्ली कुछ चुनिंदा पदार्थों को ही अपने आर पार जाने देती है। इसलिए प्लाज्मा झिल्ली को वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली कहते हैं।

प्रश्न 5: क्या अब आप निम्नलिखित तालिका में दिए गए रिक्त स्थानों को भर सकते हैं, जिससे कि प्रोकैरियोटी तथा यूकैरियोटी कोशिकाओं में अंतर स्पष्ट हो सके:

उत्तर:

प्रोकैरियोटी कोशिकायूकैरियोटी कोशिका
आकार प्राय: छोटा (1-10 µm)आकार प्राय: बड़ा (5-100 µm)
केंद्रकीय क्षेत्र: अस्पष्ट और केंद्रकीय झिल्ली अनुपस्थितकेंद्रकीय क्षेत्र: सुस्पष्ट जो चारों ओर से केंद्रकीय झिल्ली से घिरा होता है।
क्रोमोसोम: एकक्रोमोसोम: एक से अधिक
झिल्ली युक्त कोशिका अंगक अनुपस्थितझिल्ली युक्त कोशिका अंगक उपस्थित

प्रश्न 6: क्या आप दो ऐसे अंगकों का नाम बता सकते हैं जिनमें अपना आनुवंशिक पदार्थ होता है?

उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया और क्लोरोप्लास्ट

प्रश्न 7: यदि किसी कोशिका का संगठन किसी भौतिक अथवा रासायनिक प्रभाव के कारण नष्ट हो जाता है, तो क्या होगा?

उत्तर: कोशिका की मृत्यु हो जाती है।

प्रश्न 8: लाइसोसोम को आत्मघाती थैली क्यों कहते हैं?

उत्तर: जब कोई कोशिका क्षतिग्रस्त हो जाती है या मृत हो जाती है तो लाइसोसोम फट जाता है और एंजाइम अपनी ही कोशिका को पचा लेते हैं। इसलिए लाइसोसोम को कोशिका की आत्मघाती थैली कहते हैं।

प्रश्न 9: कोशिका के अंदर प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है?

उत्तर: रुखड़ी अंत:द्रव्यी जालिका (Rough Endoplasmic Reticulum) में