9 विज्ञान

शुद्ध पदार्थ या मिश्रण

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित को पृथक करने के लिए आप किन विधियों को अपनाएँगे?

  1. सोडियम क्लोराइड को जल के विलयन से पृथक करने में।
  2. अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक करने में।
  3. धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन ऑयल से पृथक करने में।
  4. दही से मक्खन निकालने के लिए।
  5. जल से तेल निकालने के लिए।
  6. चाय से चाय की पत्तियों को पृथक करने में।
  7. बालू से लोहे की पिनों को पृथक करने में।
  8. भूसे से गेहूँ के दानों को पृथक करने में।
  9. पानी में तैरते हुए महीन मिट्टी के कण को पानी से अलग करने के लिए।
  10. पुष्प की पंखुड़ियों के निचोड़ से विभिन्न रंजकों को पृथक करने में।

उत्तर: (a) वाष्पीकरण, (b) ऊर्ध्वपातन, (c) छानकर, (d) अपकेंद्रीकरण, (e) पृथक्करण कीप, (f) छानकर, (g) चुम्बक द्वारा, (h) निस्पावन या ओसाई, (i) निस्यंदन और निस्तारण, (j) क्रोमैटोग्राफी

प्रश्न 2: चाय तैयार करने के लिए आप किन-किन चरणों का प्रयोग करेंगे। विलयन, विलायक, विलेय, घुलना, घुलनशील, अघुलनशील, घुलेय (फिल्ट्रेट) तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करें।

उत्तर: चाय बनानए के लिए निम्न चरणों का प्रयोग होगा:

प्रश्न 3: प्रज्ञा ने तीन अलग-अलग पदार्थों की घुलनशीलताओं को विभिन्न तापमान पर जाँचे तथा नीचे दिए गए आँकड़ों को प्राप्त किया। प्राप्त हुए परिणामों को 100 ग्राम जल में विलेय पदार्थ की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त हैं, निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया है।

विलेय पदार्थतापमान K में
283293313333353
पोटैशियम नाइट्रेट213262106167
सोडियम क्लोराइड3636363737
पोटैशियम क्लोराइड3535404654
अमोनियम क्लोराइड2437415566

(a) 50 ग्रा जल में 313 K पर पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी?

उत्तर: 31 ग्रा

(b) प्रज्ञा 353 K पर पोटैशियम क्लोराइड का एक संतृप्त विलयन तैयार करती है और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड़ देती है। जब विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी? स्पष्ट करें।

उत्तर: मिश्रण में पोटैशियम क्लोराइड के क्रिस्टल मिलेंगे

(c) 293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करें। इस तापमान पर कौन सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा?

उत्तर: सोडियम क्लोराइड

(d) तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: तापमान बढ़ने पर लवण की घुलनशीलता बढ़ जाती है।

प्रश्न 4: निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या करें:

(a) संतृप्त विलयन

उत्तर: जिस विलयन में दिए गये तापमान पर विलेय की अतिरिक्त मात्रा को घोलना असंभव हो उसे संतृप्त विलयन कहते हैं। इसके लिए ऊपर दिए गए टेबल से सोडियम क्लोराइड का उदाहरण लेते हैं। 293 केल्विन पर 100 ग्रा जल में 36 ग्रा सोडियम क्लोराइड से अधिक नहीं घुल सकता। यानि 293 केल्विन पर यदि 100 ग्रा जल में 36 ग्रा सोडियम क्लोराइड है तो यह विलयन संतृप्त विलयन है।

(b) शुद्ध पदार्थ

उत्तर: जो पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना हो उसे शुद्ध पदार्थ कहते हैं। उदाहरण: आसुत जल शुद्ध जल है क्योंकि इसमें केवल जल के अणु मौजूद हैं। दूसरी ओर नल से निकला जल अशुद्ध है क्योंकि इसमें जल के अलावा अन्य पदार्थ भी होते हैं।

(c) कोलाइड

उत्तर: कोलाइड एक असमांगी मिश्रण होता है जिसके कण आसानी से प्रकाश की किरण को फैला सकते हैं। कोलाइड में प्रकाश का मार्ग दिखाई देता है। कोलाइड स्थाई होता है और इसके घटक को अपकेंद्रन विधि द्वारा अलग किया जा सकता है। उदाहरण: दूध।

(d) निलंबन

उत्तर: निलंबन एक असमांगी मिश्रण होता है जिसके कण कोलाइड के कणों से बड़े होते हैं। निलंबन में भी प्रकाश का मार्ग दिखाई देता है। निलंबन अस्थाई होता है और इसके घटक तली में बैठ जाते हैं। उदाहरण: मिट्टी और जल का मिश्रण।

प्रश्न 5: निम्नलिखित में से प्रत्येक को समांगी और विषमांगी मिश्रणों में वर्गीकृत करें: सोडा जल, बर्फ, वायु, मिट्टी, सिरका, छनी हुई चाय।

उत्तर: समांगी मिश्रण: सोडा जल, लकड़ी, बर्फ, वायु, सिरकासिरका, छनी हुई चाय

विषमांगी मिश्रण: लकड़ी, मिट्टी

प्रश्न 6: आप किस प्रकार पुष्टि करेंगे कि दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल है?

उत्तर: दिये गये तापमान और दबाव पर किसी भी शुद्ध पदार्थ का क्वथनांक नियत होता है। इसलिए यदि दिया गया द्रव 100° C पर उबलने लगे तो यह शुद्ध जल है।

प्रश्न 7: निम्नलिखित में से कौन सी वस्तुएँ शुद्ध पदार्थ हैं?

बर्फ, दूघ, लोहा, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, कैल्सियम ऑक्साइड, पारा, ईंट, लकड़ी, वायु

उत्तर: बर्फ, लोहा, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, कैल्सियम ऑक्साइड, पारा

प्रश्न 8: निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान करें।

मिट्टी, समुद्री जल, वायु, कोयला, सोडा जल

उत्तर: समुद्री जल, वायु, सोडा जल

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से कौन टिनडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा?

नमक का घोल, दूघ, कॉपर सल्फेट का विलयन, स्टार्च विलयन

उत्तर: दूध, स्टार्च विलयन

प्रश्न 10: निम्नलिखित को तत्व, यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत करें:

सोडियम, मिट्टी, चीनी का घोल, चाँदी, कैल्सियम कार्बोनेट, टिन, सिलिकॉन, कोयला, वायु, साबुन, मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, रक्त

उत्तर: तत्व: सोडियम, चाँदी, टिन, सिलिकॉन

यौगिक: कैल्सियम कार्बोनेट, टिन, मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड

मिश्रण: मिट्टी, चीनी का घोल, कोयला, वायु, साबुन, रक्त

प्रश्न 11: निम्नलिखित में से कौन-कौन से परिवर्तन रासायनिक हैं?

पौधों की वृद्धि, लोहे में जंग लगना, लोहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना, खाना पकाना, भोजन का पाचन, जल से बर्फ बनना, मोमबत्ती का जलना

उत्तर: पौधों की वृद्धि, लोहे में जंग लगना, खाना पकाना, भोजन का पाचन, मोमबत्ती का जलना