9 विज्ञान

परमाणु एवं अणु

In Text Questions

पाठ से प्रश्न

प्रश्न 1: एक अभिक्रिया में 5.3 ग्रा सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0 ग्रा एसीटिक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2 ग्रा कार्बन डाइऑक्साइड, 8.2 ग्रा सोडियम एसिटेट एवं 0.9 ग्रा जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।

सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल → सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल

उत्तर: अभिकारकों का कुल द्रव्यमान = 5.3 + 6.0 = 11.3 ग्रा

उत्पादों का कुल द्रव्यमान = 2.2 + 8.2 + 0.9 = 11.3 ग्रा

तीर के दोनों तरफ द्रव्यमान समान है। इसलिए यह अभिक्रिया द्रव्यमान संरक्षण नियम के अनुरूप है।

प्रश्न 2: हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1 : 8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। 3 ग्रा हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?

उत्तर: हाइड्रोजन/ऑक्सीजन = 1/8

इसलिए 3/ऑक्सीजन = 1/8

इसलिए, ऑक्सीजन = 8 × 3 = 24 ग्रा

प्रश्न 3: डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन सा अभिग्रहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?

उत्तर: परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं। रासायनिक अभिक्रिया में परमाणु का न तो सृजन होता है और न ही उनका विनाश होता है।

प्रश्न 4: डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन सा अभिग्रहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?

उत्तर: अलग-अलग तत्वों के परमाणु आपस में छोटी पूर्ण संख्या के अनुपात में संयोग करके यौगिक बनाते हैं।

प्रश्न 5: परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: कार्बन-12 समस्थानिक के एक परमाणु के द्रव्यमान के 12 वें भाग को परमाणु द्रव्यमान की एक इकाई माना जाता है। इसे amu से दिखाते हैं या u से। आजकल u का प्रयोग अधिक मान्य है।

प्रश्न 6: एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है?

उत्तर: परमाणु का आकार नैनोमीटर में होता है। इतनी छोटी दूरी को आँखों से देखना संभव नहीं होता है। इसलिए हम परमाणु को आँखों द्वारा नहीं देख पाते हैं।

प्रश्न 7: निम्न के सूत्र लिखिए: सोडियम ऑक्साइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड, सोडियम सल्फाइड, मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड

उत्तर: Na2O, AlCl2, Na2S, Mg(OH) 2

प्रश्न 8: निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए:

(a) Al2(SO4)3

उत्तर: ऐलुमीनियम सल्फेट

(b) CaCl2

उत्तर: कैल्सियम क्लोराइड

(c) K2SO4

उत्तर: पोटैशियम सल्फेट

(d) KNO3

उत्तर: पोटैशियम नाइट्रेट

(e) CaCO3

उत्तर: कैल्सियम कार्बोनेट

प्रश्न 9: रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: जब किसी यौगिक को मानक रासायनिक सिम्बॉल द्वारा लिखते हैं तो उसे रासायनिक सूत्र कहते हैं।

प्रश्न 10: निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?

H2S अणु एवं

PO43- आयन?

उत्तर: 3 और 5

11: निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए।

(a) H2,

उत्तर: 2 × 1 = 2 u

(b) O2,

उत्तर: 2 × 16 = 32 u

(c) Cl2,

उत्तर: 2 × 35.5 = 71 u

(d) CO2,

उत्तर: 12 + 2 × 16 = 44 u

(e) CH4,

उत्तर: 12 + 4 × 1 = 16 u

(f) C2H6,

उत्तर: 2 × 12 + 6 × 1 = 30 u

(g) C2H4,

उत्तर: 2 × 12 + 4 × 1 = 28 u

(h) NH3,

उत्तर: 14 + 3 × 1 = 17 u

(i) CH3OH

उत्तर: 12 + 3 × 1 + 16 + 1 = 32 u

प्रश्न 12: निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए: ZnO, Na2O एवं K2CO3

दिया गया है:
Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u
Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u
K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u
C का परमाणु द्रव्यमान = 12 u
O का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

उत्तर: ZnO = 65 + 16 = 81 u

Na2O = 2 × 23 + 16 = 62 u

K2CO3 = 2 × 39 + 12 + 3 × 16

78 + 12 + 48 = 138 u

प्रश्न 13: यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12 ग्रा है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?

उत्तर: 12 ग्रा कार्बन में परमाणुओं की संख्या 6.022 × 1023

कार्बन का 1 परमाणु का द्रव्यमान इस तरह निकाला जा सकता है:

`(12)/(6.022xx12^(23))=1.9927xx10^(-23)` g

प्रश्न 14: किस में अधिक परमाणु होंगे: 100 ग्रा सोडियम अथवा 100 ग्रा लोहा (Fe)? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56 u)

उत्तर: 23 ग्रा सोडियम = 1 मोल सोडियम परमाणु

यानि 100 ग्रा सोडियम > 4 मोल सोडियम परमाणु

56 ग्रा आयरन = 1 मोल आयरन परमाणु

यानि 100 ग्रा आयरन < 2 मोल आयरन परमाणु

स्पष्ट है कि 100 ग्रा आयरन की तुलना में 100 ग्रा सोडियम में अधिक परमाणु होंगे।