9 विज्ञान

परमाणु संरचना

पाठ से प्रश्न

प्रश्न 1: कैनाल किरणें क्या हैं?

उत्तर: कैनाल किरणें धनावेशित किरणें हैं जो अल्फा कणों से बनी हैं। अल्फा कण दो आवेश वाले हीलियम कण से बने होते हैं।

प्रश्न 2: यदि किसी परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन और एक प्रोटॉन है, तो इसमें कोई आवेश होगा या नहीं?

उत्तर: एक इलेक्ट्रॉन पर -1 आवेश और एक प्रोटॉन पर +1 आवेश होता है। दोनों का योग 0 होता है। इसलिए इस परमाणु पर कोई आवेश नहीं होगा।

प्रश्न 3: परमाणु उदासीन है, इस तथ्य को टॉमसन के मॉडल के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: टॉमसन के मॉडल के अनुसार परमाणु में धन आवेश की मात्रा ऋण आवेश की मात्रा के बराबर होती है। इसलिए परमाणु उदासीन होता है।

प्रश्न 4: रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार, परमाणु के नाभिक में कौन सा अवपरमाणुक कण विद्यमान है?

उत्तर: प्रोटॉन

प्रश्न 5: तीन कक्षाओं वाले बोर के परमाणु मॉडल का चित्र बनाइए।

उत्तर:

electronic configuration of Argon

प्रश्न 6: क्या अल्फा कणों का प्रकीर्नन प्रयोग सोने के अतिरिक्त दूसरी धातु की पन्नी से संभव होगा?

उत्तर: प्लैटिनम और चाँदी

प्रश्न 7: परमाणु के तीन अवपरमाणुक कणों के नाम लिखो।

उत्तर: इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन

प्रश्न 8: हीलियम परमाणु का परमाणु द्रव्यमान 4 u है और उसके नाभिक में दो प्रोटॉन होते हैं। इसमें कितने न्यूट्रॉन होंगे?

उत्तर: परमाणु द्रव्यमान = प्रोटॉन की संख्या + न्यूट्रॉन की संख्या

इसलिए 2 + न्यूट्रॉन की संख्या = 4

इसलिए न्यूट्रॉन की संख्या = 4 – 2 = 2

प्रश्न 9: कार्बन और सोडियम के परमाणुओं के लिए इलेक्ट्रॉन वितरण लिखिए।

उत्तर: C (6) = 2, 4

Na (11) = 2, 8, 1

प्रश्न 10: अगर किसी परमाणु का K और L कोश भरा है, तो उस परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या क्या होगी?

उत्तर: K में इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 2 × 12 = 2 × 1 = 2

L में इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 2 × 22 = 2 × 4 = 8

इसलिए परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या = 2 + 8 = 10

प्रश्न 11: क्लोरीन, सल्फर और मैग्नीशियम की परमाणु संख्या से आप इनकी संयोजकता कैसे प्राप्त करेंगे?

उत्तर: इन परमाणुओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास की मदद से इनकी संयोजकता प्राप्त की जा सकती है:

Cl(17) = 2, 8, 7

संयोजकता = 1

S(16) = 2, 8, 6

संयोजकता = 2

Mg(12) = 2, 8, 2

संयोजकता = 2

प्रश्न 12: यदि किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 8 है और प्रोटॉनों की संख्या भी 8 है तब,

(a) परमाणु की परमाणुक संख्या क्या है?

उत्तर: 8

(b) परमाणु का क्या आवेश है?

उत्तर: 0

प्रश्न 13: सारणी 4.1 की सहायता से ऑक्सीजन और सल्फर परमाणु की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए।

उत्तर: ऑक्सीजन की द्रव्यमान संख्या = 8 + 8 = 16 u

सल्फर की द्रव्यमान संख्या = 16 + 16 = 32 u

प्रश्न 14: चिह्न H, D और T के लिए प्रत्येक में पाए जाने वाले तीन अवपरमाणुक कणों को सारणीबद्ध कीजिए।

उत्तर:

इलेक्ट्रॉनप्रोटॉनन्यूट्रॉन
H110
D111
T112

प्रश्न 15: समस्थानिक और समभारिक के किसी एक युग्म का इलेकट्रॉनिक विन्यास लिखिए।

उत्तर: कार्बन के 2 समस्थानिक हैं: 126C और 146C

दोनों की परमाणु संख्या समान (6) है

कार्बन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 4

कैल्सियम और आर्गन समभारिक हैं:

4020Ca और 4018H

कैल्सियम का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 8, 2

आर्गन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 8