9 समाज शास्त्र

अपवाह

NCERT अभ्यास

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1: वूलर झील निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है?

  1. राजस्थान
  2. पंजाब
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कश्मीर

उत्तर: कश्मीर

प्रश्न 2: नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ है?

  1. सतपुड़ा
  2. अमरकंटक
  3. महागिरी
  4. पश्चिमी घाट के ढ़ाल

उत्तर: अमरकंटक

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से कौन सी लवणीय जलवाली झील है?

  1. सांभर
  2. वूलर
  3. डल
  4. गोविंद सागर

उत्तर: सांभर

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से कौन सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?

  1. नर्मदा
  2. गोदावरी
  3. कृष्णा
  4. महानदी

उत्तर: गोदावरी

प्रश्न 5: निम्नलिखित नदियों में से कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?

  1. महानदी
  2. कृष्णा
  3. तुंगभद्रा
  4. तापी

उत्तर: तापी

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1: जल विभाजक का क्या कार्य है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर: जल विभाजक दो नदी तंत्रों की द्रोणियों को अलग करने का काम करता है। अंबाला शहर सिंधु और गंगा नदी तंत्रों के बीच जल विभाजक का काम करता है।

प्रश्न 2: भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन सी है?

उत्तर: गंगा द्रोणी

प्रश्न 3: सिंधु एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?

उत्तर: हिमालय से

प्रश्न 4: गंगा की दो मुख्य धाराओं के नाम लिखिए? ये कहाँ पर एक दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं?

उत्तर: गंगा की दो मुख्य धाराओं के नाम हैं भागीरथी और अलकनंदा। ये दोनों धाराएँ देवप्रयाग में एक दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 5: लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद (सिल्ट) क्यों है?

उत्तर: तिब्बत में वर्षा न के बराबर होती है। इसलिए तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद रहती है।

प्रश्न 6: कौन सी दो प्रायद्विपीय नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं? समुद्र में प्रवेश करने के पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं?

उत्तर: नर्मदा और तापी गर्त से होकर बहती हैं और समुद्र में प्रवेश करने से पहले ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 7: नदियों तथा झीलों के कुछ आर्थिक महत्व को बताएँ।

उत्तर: झील का महत्व: नदी के बहाव को नियंत्रित करके झील बाढ़ की रोकथाम में मददगार साबित होती है। झील की मदद से सूखे मौसम में भी नदी में पानी मिलता रहता है। झील से पनबिजली भी बनाई जा सकती है। पर्यटन को बढ़ावा देने में झील की अहम भूमिका होती है।

नदी का महत्व: नदियाँ सदियों से मानव सभ्यता का केंद्र बिंदु रही हैं। सभी महान सभ्यताओं का विकास नदी के आस पास ही हुआ था। आज भी दुनिया के कई बड़े शहर नदियों के किनारे स्थित हैं। नदी के पानी का इस्तेमाल कई कामों में होता है, जैसे कि सिंचाई, यातायात, पनबिजली, मछली पालन, आदि।

प्रश्न 8: यहाँ कुछ झीलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में बाँटिए।

वूलर, डल, नैनीताल, भीमताल, गोविंद सागर, लोकताक,बारापानी, चिल्का, सांभर, राणा प्रताप सागर, निजाम सागर, पुलिकट, नागार्जुन सागर, हीराकुंड

उत्तर: प्राकृतिक: वूलर, डल, नैनीताल, भीमताल, लोकताक,बारापानी, चिल्का, सांभर, पुलिकट

मानव निर्मित: गोविंद सागर, राणा प्रताप सागर, निजाम सागर, नागार्जुन सागर, हीराकुंड

प्रश्न 9: हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अंतरों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:

हिमालय की नदियाँप्रायद्वीपीय नदियाँ
हिमालय से निकलती हैं।पठारों से निकलती हैं।
इनमें साल भर पानी रहता है।कई नदियों में गर्मी में पानी सूख जाता है।
अधिक लंबी और गहरी होती हैं।कम लंबी और उथली होती हैं।

प्रश्न 10: प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।

उत्तर: प्रायद्वीपीय पठार में पूर्व की तरफ बहने वाली नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं और डेल्टा का निर्माण करती हैं। पश्चिम की तरफ बहने वाली नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं और ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 11: किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्वपूर्ण क्यों हैं?

उत्तर: नदी के पानी का इस्तेमाल कई कामों में होता है, जैसे कि सिंचाई, यातायात, पनबिजली, मछली पालन, आदि। नदियों द्वारा वर्षा ऋतु में उपजाऊ मिट्टी लाई जाती है जिससे खेती की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलती है। नदी से मिलने वाले पानी का इस्तेमाल पीने के लिए और कारखानों में उत्पादन केलिए भी होता है। ये सारी गतिविधियाँ प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आर्थिक क्रियाओं से जुड़ी हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि नदियाँ अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं।

पहेली

  1. नागार्जुन सागर नदी परियोजना किस नदी पर है?
  2. भारत की सबसे लंबी नदी।
  3. ब्यास कुंड से उत्पन्न होने वाली नदी।
  4. मध्य प्रदेश के बेतुल जिले से उत्पन्न होकर पश्चिम की ओर बहने वाली नदी।
  5. प. बंगाल का ‘शोक’ के नाम से जानी जाने वाली नदी।
  6. किस नदी से इंदिरा गांधी नहर निकाली गई है?
  7. रोहतांग दर्रों के पास किस नदी का स्रोत है?
  8. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी।
  9. सिंधु नदी की सहायक नदी, जिसका उद्गम हिमाचल प्रदेश में है।
  10. भ्रंश अपवाह होकर अरब सागर में मिलने वाली नदी।
  11. दक्षिण भारतीय नदी जो ग्रीष्म तथा शीत ऋतु दोनों में वर्षा का जल प्राप्त करती है।
  12. लद्दाख, गिलगित तथा पाकिस्तान से बहने वाली नदी।
  13. भारतीय मरुस्थल की एक महत्वपूर्ण नदी।
  14. पाकिस्तान में चेनाब से मिलने वाली नदी।
  15. यमुनोत्री हिमानी से निकलने वाली नदी।

उत्तर: (1) कृष्णा, (2) गंगा, (3) ब्यास, (4) तापी, (5) दामोदर, (6) सतलुज, (7) रावी, (8) गोदावरी, (9) चेनाब, (10) नर्मदा, (11) कावेरी, (12) सिंधु, (13) लूनी, (14) झेलम, (15) यमुना