9 समाज शास्त्र

भारत: भौगोलिक स्वरूप

NCERT अभ्यास

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1: एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो

  1. तट
  2. प्रायद्वीप
  3. द्वीप
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (b) प्रायद्वीप

प्रश्न 2: भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम

  1. हिमाचल
  2. पूर्वांचल
  3. उत्तराखंड
  4. पूर्वांचल

उत्तर: (d) पूर्वांचल

प्रश्न 3: गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी

  1. कोरोमंडल
  2. कन्नड़
  3. कोंकण
  4. उत्तरी सरकार

उत्तर: (b) कन्नड़

प्रश्न 4: पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर

  1. अनाईमुडी
  2. महेंद्रगिरि
  3. कंचनजुंगा
  4. खासी

उत्तर: (a) अनाईमुडी

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

प्रश्न 1: भाबर क्या है?

उत्तर: उत्तरी मैदान के सबसे उत्तरी क्षेत्र को भाबर कहते हैं। यहाँ नदियों द्वारा गुटिकाओं का निक्षेपण होता है।

प्रश्न 2: हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए।

उत्तर: हिमालय के तीन प्रमुख विभाग (उत्तर से दक्षिण) निम्नलिखित हैं:

प्रश्न 3: अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन सा पठार स्थित है?

उत्तर: मध्य उच्चभूमि

प्रश्न 4: भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के हैं।

उत्तर: लक्षद्वीप

प्रश्न 5: निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए:

(a) बांगर और खादर

उत्तर:

बांगरखादर
सबसे पुरानी जलोढ़ मृदा से बना है।सबसे नई जलोढ़ मृदा से बना है।
बाढ़ वाले मैदान के ऊपर स्थित है।बाढ़ वाले मैदान में स्थित है।

(b) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट

उत्तर:

पूर्वी घाटपश्चिमी घाट
बंगाल की खाड़ी के साथ लगा है।अरब सागर के साथ लगा है।
औसत ऊँचाई 600 मी है।औसत ऊँचाई 900 से 1600 मी है।

प्रश्न 6: भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

उत्तर: भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग निम्नलिखित हैं:

हिमालयप्रायद्वीपीय पठार
नवीनतम शैलों से बना है।प्राचीनतम शैलों से बना है।
शिखरों की ऊँचाई अत्यधिक है।ऊँचाई बहुत कम है।
अधिकांश हिस्सों में बर्फ जमी रहती है।बर्फ का कोई नामो निशान नहीं रहता है।

प्रश्न 7: भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।

उत्तर: भारत का उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों से बना है: सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र। यह मैदान लाखों वर्षों के दौरान जमा हुई जलोढ़ मिट्टी से बना है। उत्तरी मैदान का कुल क्षेत्रफल 7 लाख वर्ग किमी है। यह लगभग 2,400 किमी लंबा और 240 से 320 किमी चौड़ा है।

उत्तरी मैदान को तीन भागों में बाँटा जा सकता है: पंजाब का मैदान, गंगा का मैदान और ब्रह्मपुत्र का मैदान।

आकृतिक भिन्नता के आधार पर उत्तरी मैदान को चार क्षेत्रों में बाँटा गया है: भाबर, तराई, भांगर और खादर।

प्रश्न 8: निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए:

(a) मध्य हिमालय

उत्तर: महान हिमालय के दक्षिण में पड़ता है निम्न हिमालय या हिमाचल, जो तीनों श्रेणियों में सबसे मध्य में है। इस श्रृंखला की चोटियाँ 3,700 से 4,500 किमी तक ऊँची हैं। इस श्रृंखला की औसत चौड़ाई 50 किमी है। यह श्रृंखला अत्यधिक संपीड़ित और रूपांतरित शैलों से बनी है।

(b) मध्य उच्च भूमि

उत्तर: यह नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित है। यह मालवा के पठार के अधिकतर भागों में फैला है। इस क्षेत्र की नदियाँ दक्षिण पश्चिम से पूर्व उत्तर की ओर बहती हैं, जिससे इस क्षेत्र की ढ़ाल का पता चलता है। यह पश्चिम में चौड़ा और पूर्व में पतला है। इस पठार के पूर्वी प्रसार को बुंदेलखंड या बघेलखंड के नाम से जाना जाता है। उसके आगे पूर्व में यह छोटानागपुर पठार तक फैला हुआ है।

(c) भारत के द्वीप समूह

उत्तर: भारत के द्वीप समूह निम्नलिखित हैं:

लक्षद्वीप: यह द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी है। इस द्वीपसमूह का प्राशासनिक केंद्र कवरत्ती द्वीप है। यहाँ पर जैव विविधता भरपूर है।

अंडमान और निकोबार: यह क्षेत्र में बड़ा है और द्वीपों की संख्या भी अधिक है। इस द्वीप समूह को दो समूहों में बाँटा गया है। उत्तर वाले भाग को अंडमान और दक्षिण वाले भाग को निकोबार कहते हैं। यहाँ पर जैव विविधता भरपूर है।