9 समाज शास्त्र

जनसंख्या

NCERT अभ्यास

वैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता है?

  1. प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में
  2. आगमन वाले क्षेत्र में
  3. प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (c) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में

प्रश्न 2: जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में किसका परिणाम है?

  1. उच्च जन्म दर
  2. उच्च मृत्यु दर
  3. उच्च जीवन दर
  4. अधिक विवाहित जोड़े

उत्तर: (a) उच्च जन्म दर

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से कौन सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है?

  1. एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या
  2. प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
  3. जनसंख्या वृद्धि दर
  4. प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या

उत्तर: (b) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि

प्रश्न 4: 2011 की जनगणना के अनुसार एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है

  1. जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है
  2. जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है
  3. जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है
  4. जो पढ़ना लिखना एवं अंकगणित, तीनों जानता हो

उत्तर: (a) जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है

निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दें

प्रश्न 1: जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

उत्तर: जनसंख्या वृद्धि के मुख्य घटक हैं जन्म दर, मृत्यु दर और प्रवास। यदि मृत्यु दर की तुलना में जन्म दर अधिक है तो इससे जनसंख्या में वृद्धि होगी। प्रवास यदि आंतरिक है तो इससे जनसंख्या वृद्धि पर कोई असर नहीं पड़ता है। यदि प्रवास देश से बाहर होता है तो जनसंख्या घटती है। लेकिन यदि दूसरे देशों से लोग आप्रवास करते हैं तो जनसंख्या घटती है।

प्रश्न 2: 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है?

उत्तर: परिवार नियोजन कार्यक्रम से लोगों में छोटे परिवार के फायदों के प्रति जागरूकता बढ़ी। इसलिए 1981 के से भारत में जनसंख्या वृद्धि दर घटने लगी।

प्रश्न 3: आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।

उत्तर: आयु संरचना: जनसंख्या में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की प्रतिशतता को आयु संरचना कहते हैं।

जन्म दर: प्रति 1000 व्यक्ति पर जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या को जन्म दर कहते हैं।

मृत्यु दर: प्रति 1000 व्यक्ति पर मरने वालों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं।

प्रश्न 4: प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक।

उत्तर: जनसंख्या में परिवर्तन में प्रवास की भी भूमिका होती है। जब लोग आजीविका की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं तो इस प्रक्रिया को प्रवास कहते हैं। जब देश के भीतर प्रवास होता है तो इसे आंतरिक प्रवास कहते हैं। जब प्रवास एक देश से दूसरे देश में होता है तो इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रवास कहते हैं। आंतरिक प्रवास से जनसंख्या के आकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन इससे जनसंख्या के वितरण में अंतर आ जाता है।

प्रश्न 5: जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर: जनसंख्या वृद्धि का मतलब है लोगों की कुल संख्या में वृद्धि। इससे केवल जनसंख्या के आकार का पता चलता है। जनसंख्या परिवर्तन से कई बातों का पता चलता है, जैसे कि आयु संरचना, व्यावसायिक संरचना, आयु संभाविता, साक्षरता, आदि।

प्रश्न 6: व्यावसायिक संरचना एवं विकास के बीच क्या संबंध है?

उत्तर: व्यावसायिक संरचना से यह पता चलता है कि किस क्षेत्रक में कितने प्रतिशत लोग कार्यरत हैं। किसी खास क्षेत्रक में लोगों की सापेक्ष भागीदारी से हम अर्थव्यवस्था के विकास के स्तर को पहचान सकते हैं। इसे समझने के लिए अपने देश का उदाहरण लेते हैं। हमारे देश में आज भी अधिकतर लोग आजीविका के लिए प्राथमिक क्षेत्रक पर निर्भर हैं। इससे पता चलता है कि भारत अभी भी विकासशील देश है। विकसित देशों में आज अधिकतर लोग तृतीयक क्षेत्रक में कार्यरत हैं।

प्रश्न 7: स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?

उत्तर: स्वस्थ जनसंख्या से देश के लिए उत्पादक मानव संसाधन तैयार होता है। यदि वयस्क लोग स्वस्थ होंगे तो वे अपनी पूरी कार्यक्षमता से आर्थिक गतिविधि कर सकेंगे। यदि बच्चे और वृद्ध स्वस्थ होंगे तो इससे वयस्कों पर और स्वास्थ्य सेवाओं पर कम भार पड़ेगा। स्वस्थ बच्चे ही आगे चलकर स्वस्थ वयस्क बनेंगे और अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देंगे।

प्रश्न 8: राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर: राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 ने किशोरों पर खास महत्व दिया है। किशोरों की पोषण संबंधी जरूरतों पर ध्यान दिया जा रहा है। किशोरों में यौन रोगों, अवांछित गर्भधारण, बाल विवाह, असुरक्षित यौन संबंध, आदि के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।