9 समाज शास्त्र

पालमपुर गाँव की कहानी

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: भारत में जनगणना के दौरान दस वर्ष में एक बार प्रत्येक गाँव का सर्वेक्षण किया जाता है। संबंधित सूचनाओं के आधार पर निम्न तालिका को भरिए:

(a) अवस्थिति क्षेत्र

उत्तर: गाँव: धोबी पछाड़, जिला: दरभंगा (बिहार)

(b) गाँव का कुल क्षेत्र

उत्तर: 550 हेक्टेयर

(c) भूमि का उपयोग (हेक्टेयर में)

उत्तर:

कृषि भूमि
सिंचितअसिंचितभूमि जो कृषि के लिए उपलब्ध नहीं है
(निवास स्थानों, सड़कों, तालाबों, चारागाहों, आदि के क्षेत्र)
20032426

(d) सुविधाएँ

उत्तर:

शैक्षिक1 हाई स्कूल, 1 प्राइमरी स्कूल
चिकित्सा1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बाजारमुख्य बाजार आधा किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर है
बिजली पूर्तिदिन में 10 घंटे बिजली आती है
संचारगाँव के लगभग 60 प्रतिशत लोगों के पास मोबाइल फोन है
निकटतम कस्बाझंझारपुर

प्रश्न 2: खेती की आधुनिक विधियों के लिए ऐसे अधिक आगतों की आवश्यकता होती है, जिन्हें उद्योगों में विनिर्मित किया जाता है, क्या आप सहमत हैं?

उत्तर: यह बात सही है कि खेती की आधुनिक विधियों के लिए ऐसे अधिक आगतों की आवश्यकता होती है, जिन्हें उद्योगों में विनिर्मित किया जाता है। उदाहरण: खाद, ट्रैक्टर, कीटनाशक, थ्रेशर, आदि।

प्रश्न 3: पालमपुर में बिजली के प्रसार ने किसानों की किस तरह मदद की?

उत्तर: बिजली के प्रसार ने पालमपुर के किसानों की कई तरह से मदद की। इससे सिंचाई की सुविधा बढ़ गई। इससे कुछ किसान थोड़ा बहुत उत्पादन भी करने लगे, जैसे गुड़ बनाना, आटा चक्की, आदि। किसानों के बच्चे अब रात में भी सहूलियत से पढ़ पाते थे जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि हुई।

प्रश्न 4: क्या सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्वपूर्ण है? क्यों?

उत्तर: हम जानते हैं कि भूमि के आकार को बढ़ाना असंभव है। इसलिए उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना काफी महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 5: पालमपुर के 450 परिवारों में भूमि के वितरण की एक सारणी बनाइए।

उत्तर:

परिवारों की संख्याभूमि (हेक्टेयर में)
40160
24080
150शून्य

प्रश्न 6: पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम क्यों है?

उत्तर: पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की संख्या बहुत है लेकिन उतना काम नहीं है। यानि वे मांग और आपूर्ति के प्रतिकूल संतुलन की समस्या को झेल रहे हैं। इसलिए उनकी मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम है।

प्रश्न 7: अपने क्षेत्रे में दो श्रमिकों से बात कीजिए। खेतों में काम करने वाले या विनिर्माण कार्य में लगे मजदूरों में से किसी को चुनें। उन्हें कितनी मजदूरी मिलती है? क्या उन्हें नकद पैसा मिलता है या वस्तु-रूप में? क्या उन्हें नियमित रूप से काम मिलता है? क्या वे कर्ज में हैं?

उत्तर: मैने पास के एक भवन निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूर से बात की। पता चला कि अकुशल मजदूर को एक दिन के 250 रु मिलते हैं, जबकि कुशल मजदूर को एक दिन के 500 रु मिलते हैं।

प्रश्न 8: एक ही भूमि पर उत्पादन बढ़ाने के अलग-अलग कौन से तरीके हैं? समझाने के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिए।

उत्तर: किसी भी भूमि पर उत्पादन बढ़ाने के कुछ तरीके हैं: अधिक उपज वाले बीज, सिंचाई, आधुनिक उपकरण, मिश्रित खेती, आदि। आँकड़े बताते हैं कि हरित क्रांति के बाद इन तरीकों का इस्तेमाल करने से कई जगहों पर कृषि की पैदावार दोगुनी तक हो गई।

प्रश्न 9: एक हेक्टेयर भूमि के मालिक किसान के कार्य का ब्यौरा दीजिए।

उत्तर: जिस किसान के पास एक हेक्टेयर भूमि होगी उसके खेत से बस इतनी उपज हो पायेगी कि उसके परिवार का किसी तरह से गुजारा हो जाये। यह किसान खेत जोतने के लिए बैलों का इस्तेमाल करेगा या फिर भाड़े पर ट्रैक्टर लाएगा। खेत में काम करने के लिए वह अपने परिवार के सदस्यों की मदद लेगा।

प्रश्न 10: मझोले और बड़े किसान कृषि से कैसे पूँजी प्राप्त करते हैं? वे छोटे किसानों से कैसे भिन्न हैं?

उत्तर: मझौले और बड़े किसानों के पास अधिशेष उपज होने के कारण बैंक में कुछ पैसा जमा रहता है। ऐसे किसान अपने मकान या फिर जमीन के एवज में बैंक से आसानी से कर्ज ले सकते हैं। छोटे किसानों के पास बैंक के पास गिरवी रखने के लिए कोई अचल संपत्ति नहीं होती है। ऐसे किसान अक्सर सेठ साहूकार से कर्ज लेते हैं।

प्रश्न 11: सविता को किन शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला है? क्या ब्याज की कम दर पर बैंक से कर्ज मिलने पर सविता की स्थिति अलग होती?

उत्तर: सविता को कठिन शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला है। ब्याज की दर 24% है जो बैंक की दर से बहुत अधिक है। साथ में सविता को तेजपाल सिंह की खेत पर 100 रु प्रति दिन की दर से मजदूरी भी करनी है। सविता के लिए यह सब मुश्किल है। यदि उसे बैंक से कर्ज मिल जाता तो वह काफी सुकून में रह पाती।

प्रश्न 12: अपने क्षेत्र के कुछ पुराने निवासियों से बात कीजिए और पिछले 30 वर्षों में सिंचाई और उत्पादन के तरीकों में हुए परिवर्तनों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट लिखिए।

उत्तर: पुराने जमाने में सिंचाई के लिए रहट का इस्तेमाल होता था। रहट को बैलों की मदद से चलाया जाता है, इसलिए सिंचाई में बहुत वक्त बरबाद होता था। आजल नलकूपों और नहरों से सिंचाई होती है। इससे समय की बचत होती है और सिंचाई का काम समय पर पूरा हो जाता है।

प्रश्न 13: आपके क्षेत्र में कौन से गैर कृषि उत्पादन कार्य हो रहे हैं? इनकी एक संक्षिप्त सूची बनाइए।

उत्तर: आटा चक्की, गुड़ बनाना, मोची, बढ़ई, दवा की दुकान, मोबाइल मरम्मत की दुकान, पंक्चर की दुकान, आदि।

प्रश्न 14: गाँवों में और अधिक गैर-कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिए क्या किया जा सकता है?

उत्तर: गाँवों में और अधिक गैर-कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिए कई कदम उठाने की जरूरत है। गाँव में बिजली की सप्लाई को ठीक करना होगा। इससे छोटे मोटे पैमाने पर विनिर्माण की शुरुआत हो सकती है। लोगों को स्किल ट्रेनिंग की भी जरूरत है ताकि वे नये व्यवसाय को शुरु कर सकें।