9 समाज शास्त्र

प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी

NCERT अभ्यास

वैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1: रबड़ का संबंध किस प्रकार की वनस्पति से है?

  1. टुंड्रा
  2. हिमालय
  3. मैंग्रोव
  4. उष्ण कटिबंधीय वन

उत्तर: (d) उष्ण कटिबंधीय वन

प्रश्न 2: सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं?

  1. 100 सेमी
  2. 70 सेमी
  3. 50 से मी
  4. 50 से मी से कम वर्षा

उत्तर: (a) 100 सेमी

प्रश्न 3: सिमलीपाल जीव मंडल निचय कौन से राज्य में स्थित है?

  1. पंजाब
  2. दिल्ली
  3. ओडिशा
  4. पश्चिम बंगाल

उत्तर: (c) ओडिशा

प्रश्न 4: भारत के कौन-से जीव मंडल निचय विश्व के जीव मंडल निचयों में लिए गए हैं?

  1. मानस
  2. मन्नार की खाड़ी
  3. नीलगिरि
  4. नंदादेवी

उत्तर: (a) मानस

संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1: भारत में पादपों तथा जीवों का वितरण किन तत्वों द्वारा निर्धारित होता है?

उत्तर: धरातल और जलवायु

प्रश्न 2: जीव मंडल निचय से क्या अभिप्राय है? कोई दो उदाहरण दो।

उत्तर: जीव मंडल निचय वह क्षेत्र होता है जिसे वहाँ के निवासियों की सलाह पर, एक राष्ट्रीय कमिटी की सिफारिश पर और फिर यूनेस्को के मैन एंड बायोस्फेअर प्रोग्राम द्वारा मान्यता मिलती है। ऐसे क्षेत्र में प्रकृति के साथ तालमेल बिठाने और रहने के लिए अनूठे तरीके अपनाये जाते हैं।

प्रश्न 3: कोई दो वन्य प्राणियों के नाम बताइए जो कि उष्ण कटिबंधीय वर्षा और पर्वतीय वनस्पति में मिलते हैं।

उत्तर: उष्णकटिबंधीय वर्षावन (हाथी और हिरण) और पर्वतीय वन (याक और हिम तेंदुआ)

प्रश्न 4: निम्नलिखित में अंतर कीजिए

(a) वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत

उत्तर: किसी क्षेत्र की वनस्पति प्रजातियों को सामूहिक रूप से वहाँ का वनस्पति जगत कहते हैं, जबि उसी क्षेत्र की जंतु प्रजातियों को सामूहिक रूप वहाँ का प्राणी जगत कहते हैं।

(b) सदाबहार और पर्णपाती वन

उत्तर: सदाबहार वन के पेड़ अलग-अलग महीनों में अपने पत्ते गिराते हैं, जबकि पर्णपाती वन के पेड़ साल के किसी एक ही महीने में अपने पत्ते गिराते हैं।

प्रश्न 5: भारत में विभिन्न प्रकार की पाई जाने वाली वनस्पति के नाम बताएँ और अधिक ऊँचाई पर पाई जाने वाली वनस्पति का ब्यौरा दें।

उत्तर: भारत में पाँच प्रकार की वनस्पति पाई जाती है: उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन (वर्षा वन), उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन, उष्ण कटिबंधीय कंटीले वन तथा झाड़ियाँ, पर्वतीय वन और मैंग्रोव वन। अधिक ऊँचाई पर पर्वतीय वन पाये जाते हैं, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  1. 1000 से 2000 मीटर की ऊँचाई पर आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय वन पाये जाते हैं। इस प्रकार के वन में चौड़ी पत्ती वाले ओक और चेस्टनट जैसे वृक्षों की भरमार होती है।
  2. 1500 से 3000 मीटर की ऊँचाई पर शीतोष्ण कटिबंधीय वन पाये जाते हैं। इस वन में शंकु के आकार के पेड़ पाये जाते हैं, जैसे पाइन, देवदार, सिल्वर फर, स्प्रूश और सीडर, आदि।
  3. 3600 मीटर से अधिक ऊँचाई पर एल्पाइन वनस्पति पाई जाती है। सिल्वर फर, पाइन, जूनिपर और बर्च ऐसी वनस्पति के उदाहरण हैं।

प्रश्न 6: भारत में बहुत संख्या में जीव और पादप प्रजातियाँ संकटग्रस्त हैं। उदाहरण सहित कारण दीजिए।

उत्तर: भारत में आज कई जीव और पादप प्रजातियाँ संकटग्रस्त हैं। इनके कुछ उदाहरण हैं: चीता, शेर, बाघ, गौरैया, आदि। प्रजातियों के संकटग्रस्त होने के कारण निम्नलिखित हैं:

प्रश्न 7: भारत वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत की धरोहर में धनी क्यों है?

उत्तर: भारत में लगभग हर प्रकार की जलवायु पाई जाती है, जैसे उष्ण कटिबंधीय, उपोष्ण कटिबंधीय, मरुस्थल और पर्वतीय। इसलिए नाना प्रकार के वनस्पति जात और प्राणी जात के लिए यहाँ आवास की कोई कमी नहीं है। इसलिए भारत को वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत की धरोहर में धनी माना जाता है।