9 विज्ञान

प्राकृतिक संपदा

पाठ से प्रश्न

प्रश्न 1: शुक्र और मंगल ग्रहों के वायुमंडल से हमारा वायुमंडल कैसे भिन्न है?

उत्तर: पृथ्वी के वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा एक प्रतिशत से भी कम है जबकि शुक्र और मंगल ग्रहों पर यह 95% से अधिक है। इसलिए शुक्र और मंगल ग्रह का तापमान पृथ्वी की तुलना में बहुत अधिक रहता है।

प्रश्न 2: वायुमंडल एक कंबल की तरह कैसे कार्य करता है?

उत्तर: जब हम कंबल ओढ़ते हैं तो यह हमारे शरीर की गर्मी को अंदर ही रोककर रखता है जिससे हमें सर्दियों में आराम मिलता है। वायुमंडल भी पृथ्वी के तापमान को बाहर जाने से रोकता है। इस तरह हम कह सकते हैं कि वायुमंडल एक कंबल की तरह कार्य करता है।

प्रश्न 3: वायु प्रवाह (पवन) के क्या कारण हैं?

उत्तर: पृथ्वी के अलग अलग हिस्सों में हवा अलग अलग दर से गर्म होती है। गर्म हवा ऊपर उठती है तो उससे बनने वाले खाली स्थान को भरने के लिए आस पास की हवा वहाँ पर आ जाती है। यह चक्र चलता रहता है और हवा का प्रवाह होता रहता है।

प्रश्न 4: बादलों का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: जलवाष्प हवा में ऊपर उठता है। जब यह अधिक ऊँचाई पर पहुँचता है तो संघनन के कारण जल की बूँदों में बदल जाता है। ये बूँदें किसी धूलकण के इर्द गिर्द इकट्ठा होने लगती हैं और बादल का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 5: मनुष्य के तीन क्रियाकलापों का उल्लेख करें जो वायु प्रदूषण में सहायक हैं।

उत्तर: मनुष्य के तीन क्रियाकलाप जो वायु प्रदूषण में सहायक हैं:

प्रश्न 6: जीवों को जल की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: हर जैव-रासायनिक क्रिया जल की उपस्थिति में ही सम्पन्न होती है। इसलिए जीवों को जल की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 7: जिस गाँव/शहर/नगर में आप रहते हैं वहाँ पर उपलब्ध शुद्ध जल का मुख्य स्रोत क्या है?

उत्तर: मेरे शहर में पास बहने वाली नदी से पीने का पानी आता है।

प्रश्न 8: क्या आप किसी क्रियाकलाप के बारे में जानते हैं जो इस जल के स्रोत को प्रदूषित कर रहा है?

उत्तर: आस पास स्थित कारखानों का अपशिष्ट नदी में बहता है जिससे नदी प्रदूषित हो चुकी है।

प्रश्न 9: मृदा (मिट्टी) का निर्माण किस प्रकार होता है?

उत्तर: मिट्टी का निर्माण इन चरणों में होता है।

प्रश्न 10: मृदा अपरदन क्या है?

उत्तर: मिट्टी की ऊपरी सतह के हटने की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहते हैं।

प्रश्न 11: अपरदन को रोकने और कम करने के कौन-कौन से तरीके हैं?

उत्तर: अपरदन रोकने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:

प्रश्न 12: जल चक्र के क्रम में जल की कौन-कौन सी अवस्थाएँ पाई जाती हैं?

उत्तर: ठोस, द्रव और गैस

प्रश्न 13: जैविक रूप से महत्वपूर्ण दो यौगिकों के नाम दीजिए जिनमें ऑक्सीजन और नाइट्रोजन दोनों पाए जाते हों।

उत्तर: प्रोटीन और एमीनो एसिड

प्रश्न 14: मनुष्य की किन्हीं तीन गतिविधियों को पहचानें जिनसे वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है।

उत्तर: मनुष्य की तीन गतिविधियाँ जिनसे वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है:

प्रश्न 15: ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?

उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड और कुछ अन्य गैसें सूर्य की रेडियेशन को अवशोषित करती हैं जिससे तापमान बढ़ जाता है। इसी प्रभाव को ग्रीन हाउस प्रभाव कहते हैं।

प्रश्न 16: वायुमंडल में पाए जाने वाले ऑक्सीजन के दो रूप कौन-कौन से हैं?

उत्तर: ऑक्सीजन और ओजोन