9 विज्ञान

ऊतक

पाठ से प्रश्न

प्रश्न 1: ऊतक क्या है?

उत्तर: कोशिकाओं का वह समूह जिसमें कोशिकाएँ एक जैसी होती हैं और साथ मिलकर किसी एक काम को सम्पन्न करती हैं, उसे ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 2: बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है?

उत्तर: बहुकोशिक जीवों में जटिलता आने के कारण विभिन्न कार्यों में भी जटिलता आती है। ऐसे में श्रम के विभाजन से काम करने में सहूलियत होती है। ऊतकों के निर्माण से श्रम का विभाजन सही ढ़ंग से होता है। बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का उपयोग है श्रम का विभाजन।

प्रश्न 3: सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं?

उत्तर: सरल ऊतक तीन प्रकार के होते हैं: पैरेंकाइमा, कॉलेंकाइमा और स्क्लेरेंकाइमा।

प्रश्न 4: प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक कहाँ पाया जाता है?

उत्तर: प्ररोश के शिखर पर

प्रश्न 5: नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है?

उत्तर: स्क्लेरेंकाइमा

प्रश्न 6: फ्लोएम के संघटक कौन कौन से हैं?

उत्तर: चालनी कोशिकाएँ, चालनी नलिका, साथी कोशिकाएँ, फ्लोएम पैरेनकाइमा और फ्लोएम रेशे

प्रश्न 7: उस ऊतक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।

उत्तर: पेशीय ऊतक

प्रश्न 8: न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है?

उत्तर: न्यूरॉन देखने में एक अनियमित आकार के तारे की तरह लगता है जिसके पीछे एक लंबी दुम होती है।

प्रश्न 9: हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएँ।

उत्तर: हृदय पेशी के तीन लक्षण इस प्रकार हैं:

प्रश्न 10: एरिओलर ऊतक के क्या कार्य हैं?

उत्तर: एरिओलर ऊतक के कार्य हैं शरीर के अंगों के बीच के खाली स्थान को भरना और उन्हें सहारा देना।