9 विज्ञान

ऊतक

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: ऊतक को परिभाषित करें।

उत्तर: कोशिकाओं का वह समूह जिसमें कोशिकाएँ एक जैसी होती हैं और साथ मिलकर किसी एक काम को सम्पन्न करती हैं, उसे ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 2: कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं? उनके नाम बताएँ।

उत्तर: ट्रैकीड (वाहिनिका), वाहिका, जाइलम पैरेनकाइमा और जाइलम फाइबर

प्रश्न 3: पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?

उत्तर: सरल ऊतक एक ही प्रकार की कोशिकाओं से बना होता है, जबकि जटिल ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से बना होता है।

प्रश्न 4: कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेंकाइमा, कॉलेंकाइमा और स्क्लेरेंकाइमा के बीच भेद स्पष्ट करें।

उत्तर: पैरेंकाइमा की कोशिका भित्ति पतली होती है। कॉलेंकाइमा की कोशिका भित्ति कोनों पर मोटी होती है। स्केलेरेंकाइमा की कोशिका भित्ति अत्यधिक मोटी होती है।

प्रश्न 5: रंध्र के क्या कार्य हैं?

उत्तर: रंध्र का काम है गैसों और जलवाष्प का वातावरण और पत्ती के बीच आवगमन करना।

प्रश्न 6: तीनों प्रकार के पेशीय रेशों में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर:

rekhit peshi anaikshik peshi hriday peshi

प्रश्न 7: कार्डिक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है?

उत्तर: हृदय की धड़कन को संपन्न करना

प्रश्न 8: रेखित, अरेखित तथा कार्डिक (हृदयक) पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर:

रेखित पेशीअरेखित पेशीकार्डिक पेशी
कार्यऐच्छिक गतिअनैच्छिक गतिहृदय की धड़कन
शरीर में स्थानऐच्छिक अंगों में, जैसे हाथ, पैर, पीठ, आदिअनैच्छिक अंगों में, जैसे आंत, वृक्क, आदिहृदय में

प्रश्न 9: न्यूरॉन का एक चिह्नित चित्र बनाएँ।

उत्तर:

neuron

प्रश्न 10: निम्नलिखित के नाम लिखें:

  1. ऊतक जो मुँह के भीतरी अस्तर का निर्माण करता है।
  2. ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।
  3. ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है।
  4. ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।
  5. तरल आधात्री सहित संयोजी ऊतक
  6. मस्तिष्क में स्थित ऊतक

उत्तर: (a) एपिथीलियमी ऊतक, (b) पेशीय ऊतक, (c) फ्लोएम, (d) वसामय ऊतक, (e) रुधिर, (f) तंत्रिका ऊतक

प्रश्न 11: निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें: (a) त्वचा, (b) पौधे का वल्क, (c) अस्थि, (d) वृक्कीय नलिका अस्तर, (e) संवहन बंडल।

उत्तर: (a) शल्की एपिथीलियम, (b) कॉर्क, (c) अस्थि ऊतक, (d) घनाकार एपिथीलियम, (e) जाइलम और फ्लोएम

प्रश्न 12: पैरेंकाइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं?

उत्तर: पादप के कोमल अंगों में, जैसे पत्ती, पुष्प, फल, आदि।

प्रश्न 13: पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है?

उत्तर: पौधों में एपिडर्मिस सुरक्षा प्रदान करता है और कुछ पदार्थों के आवागमन को सुनिश्चित करता है।

प्रश्न 14: छाल (कॉर्क) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?

उत्तर: छाल या कॉर्क की कोशिकाओं के बीच खाली जगह नहीं होती है। कॉर्क के ऊपर सुबेरिन नामक पदार्थ का जमाव होता है। इसलिए कॉर्क हवा और पानी के लिए अभेद्य होता है। इस तरह से कॉर्क सुरक्षा ऊतक के रूप में काम करता है।

प्रश्न 15: निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें:

उत्तर:

स्थायी ऊतक
सरलजटिल
पैरेंकाइमाकॉलेंकाइमास्क्लेरेंकाइमाजाइलमफ्लोएम