प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन से पदार्थ हैं: कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, नींबू पानी, इत्र की सुगंध।
उत्तर: कुर्सी, वायु, बादाम, शीत, नींबू पानी, इत्र की सुगंध
प्रश्न 2: निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएँ: गरमा गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है।
उत्तर: जब खाना गरम रहता है तो उसके अणुओं कि गतिज ऊर्जा अधिक रहती है। इसलिए गंध फैलाने वाले अणु अधिक दूर तक जा पाते हैं। इसलिए गरमा गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है।
प्रश्न 3: स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन सा गुण प्रेक्षित होता है?
उत्तर: पानी के अणुओं के बीच रिक्त स्थान रहता है। इसलिए स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है।
प्रश्न 4: पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती हैं?
उत्तर: पदार्थ के कणों की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं:
प्रश्न 5: किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं। (घनत्व = द्रव्यमान/आयतन)
बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें: वायु, चिमनी का धुआँ, शहद, जल, चॉक, रुई और लोहा।
उत्तर: वायु, चिमनी का धुआँ, रुई, जल, चॉक, शहद, लोहा
प्रश्न 6:
(a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर को सारणीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
ठोस | द्रव | गैस |
---|---|---|
निश्चित आकार और आयतन | निश्चित आयतन लेकिन अनिश्चित आकार | अनिश्चित आकार और आयतन |
कणों के बीच अत्यधिक आकर्षण बल | कणों के बीच कम आकर्षण बल | कणों के बीच न्यूनतम आकर्षण बल |
कणों के बीच न्यूनतम रिक्त स्थान | कणों के बीच कम रिक्त स्थान | कणों के बीच अधिकतम रिक्त स्थान |
कणों की गतिज ऊर्जा न्यूनतम | कणों की गतिज ऊर्जा कम | कणों की गतिज ऊर्जा अधिकतम |
(b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए: दृढ़ता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व।
उत्तर: दृढ़ता: जब किसी पदार्थ पर हम बल लगाते हैं तो उसके आकार में परिवर्तन होता है। इनमें से कुछ पदार्थ बल हटाने पर अपने पुराने आकार में आ जाते हैं। पदार्थ के इस गुण को दृढ़ता कहते हैं।
संपीड्यता: बल लगाने पर कुछ पदार्थों के आकार में अत्यधिक परिवर्तन होता है। पदार्थ के इस गुण को संपीड्यता कहते हैं। उदाहरण: लोहे की तुलना में रबड़ में अधिक संपीड्यता होती है।
तरलता: कुछ पदार्थों में बहाव होता है जिसके कारण वे पात्र का आकार ले लेते हैं। पदार्थ के इस गुण को तरलता कहते हैं। द्रव और गैस में तरलता होती है।
बर्तन में गैस का भरना: जब किसी बर्तन में गैस भरी जाती है तो वह गैस बर्तन में उपस्थित पूरी जगह ले लेती है। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो गैस का आयतन बर्तन के आयतन के बराबर हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि गैस के कणों के बीच अत्यधिक रिक्त स्थान होता है और कणों की गतिज ऊर्जा अधिकतम होती है।
आकार: कुछ पदार्थों का आकार निश्चित होता है जबकि अन्य का आकार अनिश्चित होता है। ठोस का आकार निश्चित होता है जबकि द्रव और गैस का आकार अनिश्चित होता है।
गतिज ऊर्जा: किसी भी वस्तु में उसकी गति के कारण विद्यमान ऊर्जा को उस वस्तु की गतिज ऊर्जा कहते हैं। पदार्थों के कणों में गतिज ऊर्जा रहती है, जो कि ठोस में सबसे कम और गैस में सबसे अधिक रहती है।
Copyright © excellup 2014