9 विज्ञान

हमारे आस पास के पदार्थ

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें:

(a) 300 K

उत्तर: 300 K = 300 – 273 = 37° C

(b) 573 K

उत्तर: 573 K = 573 – 273 = 300° C

प्रश्न 2: निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें:

(a) 25°C

उत्तर: 25°C = 25 + 273 = 298 K

(b) 373° C

उत्तर: 373°C = 373 + 273 = 646 K

प्रश्न 3: निम्नलिखित अवलोकनों हेतु कारण लिखें:

(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है।

उत्तर: नैफ्थलीन एक ऐसा पदार्थ है जिसका ऊर्ध्वपातन होता है। इसलिए नैफ्थलीन को रखा रहने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है।

(b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे भी पहुँच जाती है।

उत्तर: इत्र से निकलने वाली गैस के कण बहुत दूर तक विसरित होते हैं क्योंकि गैसों की गतिज ऊर्जा अत्यधिक होती है। इसलिए हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे भी पहुँच जाती है।

प्रश्न 4: निम्नलिखित पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें: जल, चीनी, ऑक्सीजन।

उत्तर: ऑक्सीजन < जल < चीनी

प्रश्न 5: निम्नलिखित तापमानों पर जल की भौतिक अवस्था क्या है:

(a) 25° C

उत्तर: द्रव

(b) 0°C

उत्तर: ठोस

(c) 100°C

उत्तर: गैस

प्रश्न 6: पुष्टि हेतु कारण दें:

(a) जल कमरे के ताप पर द्रव है।

उत्तर: कमरे के ताप पर जल के कणों की गतिज ऊर्जा इतनी कम होती है कि वे एक दूसरे के साथ बने रहते हैं और उनमें बहाव भी रहता है। इसलिए जल कमरे के ताप पर द्रव है।

(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है।

उत्तर: कमरे के ताप पर लोहे के कणों के बीच आकर्षण बल अत्यधिक रहता है और उनके बीच का रिक्त स्थान नगण्य रहता है। इसलिए लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है।

प्रश्न 7: 273 K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता है?

उत्तर: 273 K तापमान पर बर्फ पिघलकर जल में बदलने लगता है। इस प्रक्रिया में बर्फ ऊष्मा अवशोषित करता है। ऐसा जल के साथ नहीं होता है। इसलिए इस तापमान पर जल की तुलना में बर्फ शीतलता का अधिक प्रभाव देता है।

प्रश्न 8: उबलते हुए जल अथवा भाप में से जलने की तीव्रता किसमें अधिक महसूस होती है?

उत्तर: उबलते हुए पानी की तुलना में भाप के पास अधिक प्रसुप्त ऊष्मा होती है। इसलिए जल की तुलना में भाप से जलने की तीव्रता अधिक महसूस होती है।

प्रश्न 9: निम्नलिखित चित्र के लिए A, B, C, D, E तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामांकित करें:

flow chart showing change of states of matter

उत्तर: (A) संगलन, (B) वाष्पीकरण, (C) द्रवीकरण, (D) हिमीकरण, (E & F) ऊर्ध्वपातन