7 गणित

आँकड़ों का प्रबंधन

अभ्यास 3.3

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए, आकृति 3.3 में दिए गए दंड आलेख का प्रयोग कीजिए:

bar graph

(a) कौन-सा पालतू पशु अधिक लोकप्रिय है?

उत्तर: बिल्ली

(b) कितने विद्यार्थियों का पालतू पशु कुत्ता है?

उत्तर: 8

प्रश्न 2: निम्नलिखित दंड आलेख को पढ़िए जो एक पुस्तक भंडार द्वारा 5 क्रमागत वर्षों में बेची गई पुस्तकों की संख्या दर्शाती है, और आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

bar graph

(i) वर्षों 1989, 1990 और 1992 में से प्रत्येक में लगभग कितनी पुस्तकें बेची गईं।

उत्तर: 1989 में 175, 1990 में 475 और 1992 में 225 पुस्तकें बिकीं

तीनों वर्षों की बिक्री का औसत `=(175+475+225)/3``=(875)/3=291`

(ii) किस वर्ष में लगभग 475 पुस्तकें बेची गईं? किस वर्ष में लगभग 225 पुस्तकें बेची गईं?

उत्तर: 1990 में 475 पुस्तकें और 1992 में 225 पुस्तकें

(iii) किन वर्षों में 250 से कम पुस्तकें बेची गई?

उत्तर: 1989 और 1992 में

(iv) क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि आप वर्ष 1989 में बेची गई पुस्तकों का आकलन किस प्रकार करेंगे?

उत्तर: 1989 में 150 से अधिक और 200 से कम पुस्तकें बेची गईं। इसलिए यह लगभग 175 पुस्तकें हैं।

प्रश्न 3: छ: विभिन्न कक्षाओं के विदयार्थियों की संख्याएँ नीचे दी गई हैं। इन आँकड़ों को एक दंड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए:

कक्षापाँचवींछ्ठीसातवीं आठवींनौवींदसवीं
विद्यार्थियों की संख्या13512090 1009080

(a) आप स्केल किस प्रकार चुनेंगे?

उत्तर:

bar graph

(b) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(i) किस कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है? किस कक्षा में न्यूनतम है?

उत्तर: पाँचवीं कक्षा में अधिकतम विद्यार्थी हैं, और दसवीं कक्षा में न्यूनतम विद्यार्थी हैं।

(ii) कक्षा 6 के विद्यार्थियों की संख्या का कक्षा 8 के विद्यार्थियों की संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।

उत्तर: `(120)/(100)=6/5`

प्रश्न 4: एक विद्यार्थी के प्रथम सत्र और द्वितीय सत्र का प्रदर्शन दिया हुआ है। एक उपयुक्त स्केल चुनकर एक दोहरा दंड आलेख खींचिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

विषयअंग्रेजीहिंदी गणितविज्ञानसामाजिक विज्ञान
प्रथम सत्र (अधिकतम अंक 100)6772 888173
द्वितीय सत्र (अधिकतम अंक 100)7065 958575
bar graph

(i) किस विषय में विद्यार्थी ने अपने प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार किया है?

उत्तर: गणित

(ii) किस विषय में सुधार सबसे कम है?

उत्तर: सामाजिक विज्ञान

(iii) क्या किसी विषय में प्रदर्शन नीचे गिरा है?

उत्तर: हिंदी