7 गणित

आँकड़ों का प्रबंधन

अभ्यास 3.3 Part 2

प्रश्न 5: किसी कॉलोनी में किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त निम्नलिखित आँकड़ों पर विचार कीजिए:

पसंदीदा खेलक्रिकेटबॉस्केट बॉल तैरनाहॉकीखेलकूद
देखना1240470 510430250
भाग लेना620320 320250105

(i) एक उपयुक्त स्केल चुनकर, एक दोहरा दंड आलेख खींचिए। इस दंड आलेख से आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं?

उत्तर:

bar graph

(ii) कौन-सा खेल अधिक लोकप्रिय हैं?

उत्तर: क्रिकेट

(iii) खेलों को देखना अधिक पसंद किया जाता है या उसमें भाग लेना?

उत्तर: देखना

प्रश्न 6: इस अध्याय के प्रारंभ में, दिए हुए विभिन्न नगरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमानों के आँकड़ों (सारणी 3.1) लीजिए। इन आँकड़ों का एक दोहरा दंड आलेख खींच कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

नगरों के तापमान (°C)
अधिकतमन्यूनतम
अहमदाबाद3829
अमृतसर3726
बेंगलूर2821
चेन्नई3627
दिल्ली3828
जयपुर3929
जम्मू4126
मुम्बई3227
bar graph

(i) दी हुई तिथि पर किस नगर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर सबसे अधिक है?

उत्तर: जम्मू

(ii) कौन-सा नगर सबसे गर्म है और कौन-सा नगर सबसे ठंढा है?

उत्तर: जम्मू सबसे गर्म है और बेंगलूर सबसे ठंढ़ा है।

(iii) ऐसे दो नगरों के नाम लिखिए, जिनमें से एक का अधिकतम तापमान दूसरे के न्यूनतम तापमान से कम था।

उत्तर: अहमदाबाद और बेंगलूर या बेंगलूर और जयपुर

(iv) उस नगर का नाम लिखिए, जिसके न्यूनतम और अधिकतम तापमानों का अंतर सबसे कम है।

उत्तर: मुम्बई

अभ्यास 3.4

प्रश्न 1: बताइए कि निम्नलिखित में से किसका होना निश्चित है, किसका होना असंभव है तथा और कौन हो भी सकता है, परंतु निश्चित रूप से नहीं:

(i) आज आप कल से अधिक आयु के हैं।

उत्तर: निश्चित है

(ii) एक सिक्के को उछालने पर चित आएगा।

उत्तर: हो भी सकता है, परंतु निश्चित रूप से नहीं

(iii) एक पासे को फेंकने पर 8 आएगा।

उत्तर: असंभव है

(iv) अगली ट्रैफिक लाइट हरी दिखेगी।

उत्तर: हो भी सकता है, परंतु निश्चित रूप से नहीं

(v) कल बादल घिरे होंगे।

उत्तर: हो भी सकता है, परंतु निश्चित रूप से नहीं

प्रश्न 2: एक डिब्बे में 6 कॅंचे हैं, जिन पर 1 से 6 संख्याएँ अंकित हैं।

(i) संख्या 2 वाले कॅंचे को इनमें से निकालने की प्रायिकता क्या है?

उत्तर: `1/6`

(ii) संख्या 5 वाले कॅंचे को इनमें से निकालने की प्रायिकता क्या है?

उत्तर: `1/6`

प्रश्न 3: यह निर्णय लेने के लिए कि कौन-सी टीम खेल प्रारंभ करेगी, एक सिक्का उछाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि आपकी टीम खेल प्रारंभ करेगी?

उत्तर: `1/2`