7 गणित

भिन्न एवम्‌ दशमलव

अभ्यास 2.5

प्रश्न 1: कौन बड़ा है?

(i) 0.5 अथवा 0.05 (ii) 0.7 अथवा 0.5 (iii) 7 अथवा 0.7 (iv) 1.37 अथवा 1.49 (v) 2.03 अथवा 2.30 (vi) 0.8 अथवा 0.88

उत्तर: (i) 0.5, (ii) 0.7, (iii) 7, (iv) 1.49, (v) 2.30, (vi) 0.88

प्रश्न 2: दशमलव का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित को रूपये के रूप में व्यक्त कीजिए:

(i) 7 पैसे (ii) 7 रूपये 7 पैसे (iii) 77 रूपये 77 पैसे (iv) 50 पैसे (v) 235 पैसे

उत्तर: (i) 0.07, (ii) 7.07, (iii) 77.77, (iv) 0.50, (v) 2.35

प्रश्न 3: (i) 5 cm को m और km में व्यक्त कीजिए।

उत्तर: 1 m = 100 cm

5 cm = `5/(100)=0.05` m

1 km = 1000 m

0.05 m `=(0.05)/(1000)=0.00005` km

(ii) 35 mm को cm, m और km में व्यक्त कीजिए।

उत्तर: 35 mm = 3.5 cm = 0.035 m = 0.000035 km

प्रश्न 4: निम्नलिखित को kg में व्यक्त कीजिए:

(i) 200gm (ii) 3470gm (iii) 4kg 8g

उत्तर: (i) 0.2 kg, (ii) 3.47 kg, (iii) 4.008 kg

प्रश्न 5: निम्नलिखित दशमलव संख्याओं को विस्तारित रूप में लिखिए:

(i) 20.03

उत्तर: `2xx10+0xx1+0xx1/(10)+3xx1/(100)`

(ii) 2.03

उत्तर: `2xx1+0xx1/(10)+3xx1/(100)`

(iii) 200.03

उत्तर: `2xx100+0xx10+1xx10+0xx1/(10)+3xx1/(100)`

(iv) 2.034

उत्तर: `2xx1+0xx1/(10)+3xx1/(100)+4xx1/(1000)`

प्रश्न 6: निम्नलिखित दशमलव संख्याओं में 2 का स्थानीन मान लिखिए:

(i) 2.56 (ii) 21.37 (iii) 10.25 (iv) 9.42 (v) 63.352

उत्तर: (i) 1, (ii) 10, (iii) `1/(10)` (iv) `1/(100)` (v) `1/(1000)`

प्रश्न 7: दिनेश स्थान A से स्थान B तक गया और वहाँ से स्थान C तक गया। A से B की दूरी 7.5 km है और B से C की दूरी 12.7 km है। अयूब स्थान A से D तक गया और वहाँ से स्थान C को गया। A से D की दूरी 9.3 km है और D से C की दूरी 11.8 km है। किसने ज्यादा दूरी तय की और वह दूरी कितनी अधिक थी?

उत्तर: दिनेश द्वारा तय की गई दूरी = 7.5 + 12.7 = 20.20 किमी

अयूब द्वारा तय की गई दूरी = 9.3 + 11.8 = 21.1 किमी

अयूब ने अधिक दूरी तय की और अंतर = 21.1 – 20.2 = 1.1 किमी

प्रश्न 8: श्यामा ने 5 kg 300g सेब और 3kg 250g आम खरीदे। सरला ने 4kg 800gm संतरे और 4kg 150g केले खरीदे। किसने अधिक फल खरीदे?

उत्तर: श्यामा द्वारा खरीदे गये फलों का कुल वजन = 5.3 + 3.25 = 8.55 किग्रा

सरला द्वारा खरीदे गये फलों का कुल वजन = 4.8 + 4.15 = 8.95 किग्रा

सरला ने अधिक फल खरीदे

प्रश्न 9: 28 km, 42.6 km से कितना कम है?

उत्तर: 42.6 – 28 = 14.6 किमी