8 गणित

आलेख से परिचय

NCERT अभ्यास 15.1

प्रश्न 1: निम्न आलेख, किसी अस्पताल में एक रोगी का प्रति घंटे लिया गया तापमान दर्शाता है:

Line Graph

(a) रोगी का तापमान 1 बजे दोपहर क्या था?

उत्तर: 36.5° C

(b) रोगी का तापमान 38.5° C कब था?

उत्तर: 12 बजे दोपहर

(c) इस पूरे अंतराल में रोगी का तापमान दो बार एक समान ही था। ये दो समय, क्या क्या थे?

उत्तर: 1 बजे और 2 बजे दोपहर

(d) 1:30 बजे दोपहर रोगी का तापमान क्या था? इस निष्कर्ष पर आप कैसे पहुँचे?

उत्तर: ऐसा कोई डाटा नहीं है

(e) किन अंतरालों पर रोगी का तापमान बढ़ने का रुझान दर्शाता है?

उत्तर: 10 बजे सुबह से 11 बजे सुबह के बीच

प्रश्न 2: एक निर्माता कम्पनी की विभिन्न वर्षों में की गई बिक्री निम्न आलेख द्वारा दर्शाई गई है

Line Graph

(a) वर्ष 2002 में और वर्ष 2006 में कितनी बिक्री थी?

उत्तर: 2002 में 4 करोड़ और 2006 में 8 करोड़

(b) वर्ष 2003 में और वर्ष 2005 में कितनी बिक्री थी?

उत्तर: 2003 में 7 करोड़ और 2005 में 10 करोड़

(c)वर्ष 2002 तथा वर्ष 2006 की बिक्रियों में कितना अंतर था?

उत्तर: 4 करोड़

(d) किस अंतराल में बिक्रियों का यह अंतर सबसे अधिक था?

उत्तर: 2002 और 2005 में

प्रश्न 3: वनस्पति विज्ञान के एक प्रयोग में, समान प्रयोगशाला परिस्थितियों में दो पौधे A तथा B उगाए गए। तीन सप्ताहों तक उनकी ऊँचाइयों को हर सप्ताह के अंत में मापा गया। परिणामों को निम्न आलेख में दर्शाया गया है

Line Graph

(a) 2 सप्ताह बाद और 3 सप्ताह बाद पौधे A की ऊँचाई कितनी थी?

उत्तर: 2 सप्ताह बाद 7 सेमी और 3 सप्ताह बाद 9 सेमी

(b) 2 सप्ताह बाद और 3 सप्ताह बाद पौधे B की ऊँचाई कितनी थी?

उत्तर: 2 सप्ताह बाद 7 सेमी और 3 सप्ताह बाद 10 सेमी

(c) तीसरे सप्ताह में पौधे A की ऊँचाई कितनी बढ़ी

उत्तर: 2 सेमी

(d) दूसरे सप्ताह के अंत से तीसरे सप्ताह के अंत तक पौधे B की ऊँचाई कितनी बढ़ी?

उत्तर: 3 सेमी

(e) किस सप्ताह में पौधे A की ऊँचाई सबसे अधिक बढ़ी?

उत्तर: दूसरे सप्ताह में

(f) किस सप्ताह में पौधे B की ऊँचाई सबसे अधिक बढ़ी?

उत्तर: दूसरे सप्ताह में

(g) क्या किसी सप्ताह में दोनों पौधों की ऊँचाई समान थी? पहचानिए।

उत्तर: दूसरे सप्ताह में

प्रश्न 4: निम्न आलेख, किसी सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए पूर्वानुमानित तापमान तथा वास्तविक तापमान दर्शाता है।

Line Graph

(a) किस दिन पूर्वानुमानित तापमान व वास्तविक तापमान समान था?

उत्तर: मंगलवार, शुक्रवार और रविवार

(b) सप्ताह में पूर्वानुमानित अधिकतम तापमान क्या था?

उत्तर: 35° C

(c) सप्ताह में पूर्वानुमानित न्यूनतम तापमान क्या था?

उत्तर: 15° C

(d) किस दिन वास्तविक तापमान व पूर्वानुमानित तापमान में अंतर सर्वाधिक था?

उत्तर: बृहस्पतिवार

प्रश्न 5: निम्न तालिका प्रयोग कर एक रैखित आलेख बनाइए

(a) विभिन्न वर्षों में किसी पर्वतीय नगर में हिमपात के दिनों की संख्या

वर्ष2003200420052006
दिन810512

उत्तर:

Line Graph

(b) विभिन्न वर्षों में एक गाँव में, पुरुषों व स्त्रियों की संख्या (हजारों) में

वर्ष20032004200520062007
पुरुषों की संख्या1212.51313.213.5
स्त्रियों की संख्या11.311.91313.612.8

उत्तर:

Line Graph

प्रश्न 6: एक डाकिया किसी नगर के पास ही स्थित एक उपनगर में एक व्यापारी को पार्सल पहुँचाने के लिए साइकिल पर जाता है। विभिन्न समयों पर नगर से उसकी दूरियाँ निम्न आलेख द्वारा दर्शाई गई हैं।

Line Graph

(a) x-अक्ष पर समय दर्शाने के लिए क्या पैमाना प्रयोग किया गया है?

उत्तर: घंटा

(b) उसने पूरी यात्रा के लिए कितना समय लिया?

उत्तर: साढे 3 घंटे

(c) व्यापारी के स्थान से नगर की दूरी कितनी है?

उत्तर: 22 किमी

(d) क्या, डाकिया रास्ते में कहीं रुका? विवरण दीजिए।

उत्तर: डाकिया 10 बजे से 11 बजे के बीच रुका था, जो ग्राफ में क्षैतिज रेखा से पता चलता है।

(e) किस अंतराल में उसकी चाल सबसे अधिक थी?

उत्तर: 8 से 9 बजे के बीच, इस दौरान उसने 10 किमी की दूरी तय की

प्रश्न 7: निम्न आलेखों में कौन कौन से आलेख समय वा तापमान के बीच संभव हैं? तर्क के साथ अपने उत्तर दीजिए।

Line Graph Line Graph Line Graph Line Graph

उत्तर: तीसरे ग्राफ को छोड़कर बाकी सभी ग्राफ संभव हैं। तीसरे ग्राफ में एक ही समय में तापमान बढ़ जा रहा है, जो संभव नहीं है। पहले ग्राफ में समय के साथ तापमान बढ़ता है, दूसरे ग्राफ में घट रहा है और चौथे ग्राफ में स्थिर रहता है।