8 विज्ञान

प्राकृतिक परिघटनाएँ

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?

  1. प्लास्टिक का पैमाना
  2. तांबे की छड़
  3. फूला हुआ गुब्बारा
  4. ऊनी वस्त्र

उत्तर: तांबे की छड़

प्रश्न 2: जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैंतो छड़

  1. तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं
  2. धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है
  3. तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं
  4. ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है

उत्तर: धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है

प्रश्न 3: निम्नलिखित कथनों के सामने सही या गलत लिखिए

  1. सजातीय आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं
  2. अनावेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रॉ को आकर्षित करती है
  3. तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता
  4. भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है

उत्तर: (a) F, (b) T, (c) F, (d) F

प्रश्न 4: सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।

उत्तर: जब हम स्वेटर उतारते हैं तो रगड़ खाने के कारण स्वेटर आवेशित हो जाता है। इसलिए स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है।

प्रश्न 5: जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती है। व्याख्या कीजिए।

उत्तर: जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वस्तु का आवेश हमारे शरीर से होते हुए पृथ्वी तक पहुँच जाता है। ऐसे में चार्ज की अर्थिंग हो जाती है वस्तु का चार्ज समाप्त हो जाता है।

प्रश्न 6: उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकम्पों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकम्प की माप 3 है। क्या इसे भूकम्पलेखी (सीसमोग्राफ) से रेकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी?

उत्तर: भूकम्प की विनाशी ऊर्जा को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। 3 रिक्टर वाले भूकम्प को भी सीसमोग्राफ पर रेकॉर्ड किया जा सकता है, क्योंकि सीसमोग्राफ बहुत संवेदनशील होता है। इस पैमाने के भूकम्प का पता भी नहीं चलता है इसलिए इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

प्रश्न 7: तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।

उत्तर: तड़ित से सुरक्षा के तीन उपाय:

प्रश्न 8: आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।

उत्तर: हम जानते हैं कि समान आवेश एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। इसलिए आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है। कोई आवेशित वस्तु किसी अनावेशित वस्तु को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसलिए आवेशित गुब्बारा एक अनावेशित गुब्बारे को आकर्षित करता है।

प्रश्न 9: चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है।

Structure of Electroscope

उत्तर: इलेक्ट्रोस्कोप काँच की जार से बना होता है। जार के मुँह पर कॉर्क लगा होता है और कॉर्क से होकर पीतल की खड़ी छड़ लगी होती है। इस छड़ के ऊपर पीतल की क्षैतिज छड़ या फिर एक डिस्क लगी होती है। जार के भीतर, पीतल की छड़ से सोने की दो पत्तियाँ लटकी रहती हैं।

प्रश्न 10: भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकम्पों के झटके अधिक संभावित हैं।

उत्तर: हिमाचल, पंजाब, असम

प्रश्न 11: मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकम्प के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियाँ बरतेंगे?

उत्तर: घर से बाहर भूकम्प से सुरक्षा के उपाय:

प्रश्न 12: मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: छतरी के हैंडल अक्सर धातु के होते हैं। ऐसे हैंडल पर बिजली गिरने का खतरा रहता है। इसलिए यदि तड़ित की संभावना है तो छाता लेकर नहीं निकलना चाहिए। ऐसे में रेनकोट एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।