8 विज्ञान

कोयला और पेट्रोलियम

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?

उत्तर: पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के कई लाभ हैं। पाइप के द्वारा इन्हें कहीं भी पहुँचाया जा सकता है। इसके अलावा, सीएनजी और एलपीजी स्वच्छ ईंधन हैं यानि कम से कम प्रदूषण करते हैं।

प्रश्न 2: पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?

उत्तर: बिटुमेन

प्रश्न 3: वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?

उत्तर: कोई 30 करोड़ वर्ष पहले निचले इलाकों में घने जंगल हुआ करते थे। ये जंगल मिट्टी के भीतर दब गये। समय बीतने के साथ इनके ऊपर मिट्टी की परत दर परती जमती चली गई। अपने ऊपर मिट्टी की परतों के उच्च दाब और पृथ्वी के भीतर के उच्च तापमान के कारण ये अवशेष समय बीतने के साथ कोयले में बदल गए। पौधों के कोयले में बदलने की प्रक्रिया को कार्बनीकरण कहते हैं।

प्रश्न 4: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. .............. तथा ................. जीवाश्म ईंधन हैं।
  2. पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम ................. कहलाता है।
  3. वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ................ है।

उत्तर: (a) कोयला, पेट्रोलियम, (b) परिष्करण (रिफाइनिंग), (c) सीएनजी

प्रश्न 5: निम्नलिखित कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए

  1. जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं।
  2. पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है।
  3. कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है।
  4. मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है।

उत्तर: (a) असत्य, (b) असत्य, (c) सत्य, (d) असत्य

प्रश्न 6: समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं।

उत्तर: जीवाश्म ईंधन के बनने में करोड़ों वर्ष लगते हैं। इसलिए जितनी तेजी से हम उनका इस्तेमाल कर रहे हैं उतनी तेजी से वे दोबारा नहीं बन पाते हैं। इसलिए जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं।

प्रश्न 7: कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।

उत्तर: कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। यह सख्त, सरंध्र और काला होता है। सरंध्र का मतलब होता है कि इसमें असंख्य छेद होते हैं। स्टील के निर्माण और कई धातुओं को खनिज से निकालने में कोक का इस्तेमाल होता है।

प्रश्न 8: पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर: करोड़ों वर्ष पहले समुद्र और सागर में रहने वाले जीव समुद्र की तली में रेत के भीतर दब गए। समय बीतने के साथ उच्च दाब और उच्च तापमान के कारण ये जीव पेट्रोलियम में बदल गए।

प्रश्न 9: निम्नलिखित सारणी में 2004 से 2010 तक भारत में विद्युत की कुल कमी को दिखाया गया है। इन आँकड़ों को ग्राफ द्वारा आलेखित करिए। वर्ष में कमी-प्रतिशतता को Y-अक्ष पर तथा वर्ष को X-अक्ष पर आरेखित करिए।

वर्षकमी (%)
20047.8
20058.6
20069.0
20079.5
20089.9
200911.2
201010.0

उत्तर:

Graph of Year Vs Shortage in  Electricity