8 विज्ञान

कोशिका संरचना एवं प्रकार्य

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्न कथन सत्य है या असत्य

  1. एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है।
  2. पेशी कोशिका शाखांवित होती है।
  3. किसी जीव की मूल संरचना अंग है।
  4. अमीबा की आकृति अनियमित होती है।

उत्तर: (a) T, (b) F, (c) F, (d) T

प्रश्न 2: मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है?

उत्तर: तंत्रिका कोशिका का काम है नर्व सिग्नल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना।

Structure of Neuron

प्रश्न 3: निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए:

(a) कोशिका द्रव्य

उत्तर: कोशिका झिल्ली और न्यूक्लियस के बीच मौजूद जेली जैसे द्रव को कोशिका द्रव या साइटोप्लाज्म कहते हैं। कोशिका द्रव्य में विभिन्न कोशिकांग पाए जाते हैं।

(b) कोशिका का केंद्रक

उत्तर: यह एक गोलाकार रचना है जो आमतौर पर कोशिका के केंद्र में पाई जाती है। केंद्रक या न्यूक्लियस के चारों ओर एक दोहरी झिल्ली होती है जिसे न्यूक्लियर मेम्ब्रेन कहते हैं। न्यूक्लियस के भीतर एक बिंदु जैसी रचना होती है जिसे केंद्रिका या न्यूक्लिओलस कहते हैं।

प्रश्न 4: कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं?

उत्तर: कोशिका द्रव्य में

प्रश्न 5: पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।

Structure of Animal Cell Structure of Plant Cell

उत्तर:

पादप कोशिकाजंतु कोशिका
कोशिका भित्ति उपस्थितकोशिका भित्ति अनुपस्थित
क्लोरोप्लास्ट उपस्थितक्लोरोप्लास्ट अनुपस्थित
रिक्तिका बहुत बड़ी होती हैरिक्तिका बहुत छोटी होती है या नहीं होती है

प्रश्न 6: यूकैरियोट तथा प्रोकैरियोट में अंतर लिखिए।

उत्तर:

प्रोकैरियोटयूकैरियोट
न्यूक्लियस अनुपस्थित होता हैन्यूक्लियस उपस्थित होता है
सभी एककोशिक होते हैंकुछ एककोशिक तो कुछ बहुकोशिक होते हैं
उदाहरण: बैक्टीरिया, ब्लू-ग्रीन एल्गीउदाहरण: मनुष्य, गुलाब, चूहा

प्रश्न 7: कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं? उनका कार्य बताइए।

उत्तर: क्रोमोसोम या गुणसूत्र कोशिका के केंद्रक में पाए जाते हैं। क्रोमोसोम का काम है आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक स्थानांतरित करना।

प्रश्न 8: "सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है"? समझाइए।

उत्तर: हर सजीव कोशिका से बना होता है। कोशिका ही वह सबसे छोटी इकाई है जिससे सजीव का निर्माण होता है। इसलिए यह कहा जाता है कि सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।

प्रश्न 9: बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?

उत्तर: क्लोरोप्लास्ट का काम है प्रकाश संश्लेषण करना। हम जानते हैं कि केवल पादप ही वैसे जीव हैं जो प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन बनाते हैं। इसलिए क्लोरोप्लास्ट केवल पादप कोशिकाओं में ही पाए जाते हैं।