8 विज्ञान

किशोरावस्था की ओर

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अंत:स्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित पदार्थ का क्या नाम है?

उत्तर: हॉर्मोन

प्रश्न 2: किशोरावस्था को परिभाषित कीजिए।

उत्तर: जीवन के जिस दौर में शरीर में ऐसे बदलाव होते हैं जिनसे व्यक्ति जनन परिपक्वता प्राप्त करता है, उस दौर को किशोरावस्था कहते हैं।

प्रश्न 3: ऋतुस्राव क्या है? वर्णन कीजिए।

उत्तर: महिलाओं में किसी एक अंडाशय से हर महीने एक परिपक्व अंडाणु बाहर निकलता है और फैलोपियन ट्यूब में पहुँचता है। उसके बाद गर्भधारण की तैयारी के लिए गर्भाशय की दीवार पर एक मोटी परत बन जाती है। यदि निषेचन नहीं होता है तो अंडाणु के साथ गर्भाशय की दीवार की इस मोटी परत को छोटे छोटे टुकड़ों में शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। इस के परिणामस्वरूप योनि से रक्तस्राव होता है, जिसे ऋतुस्राव (मेंस्ट्रुएशन) कहते हैं।

प्रश्न 4: यौवनारंभ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।

उत्तर: यौवनारंभ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तन

प्रश्न 5: दो कॉलम वाली एक सारणी बनाइए जिसमें अंत:स्रावी ग्रंथियों के नाम तथा उनके द्वारा स्रावित हॉर्मोन के नाम दर्शाए गए हों।

उत्तर:

एंडोक्राइन ग्लैंडहॉर्मोन
पिट्यूटरीग्रोथ हॉर्मोन
थायरॉयडथायरॉक्सिन
पैंक्रियाजइंसुलिन
एड्रिनलएड्रिनलिन

प्रश्न 6: लिंग हॉर्मोन क्या हैं? उनका नामकरण इस प्रकार क्यों किया गया? उनके प्रकार्य बताइए।

उत्तर: जो हॉर्मोन लैंगिक अंगों के काम को प्रभावित करते हैं और लैंगिक परिपक्वता के कारक होते हैं, उन्हें लैंगिक हॉर्मोन कहते हैं। इन हॉर्मोन के टार्गेट अंगों के कारण यह नाम दिया गया है। टेस्टोस्टेरॉन पुरुष का लैंगिक हॉर्मोन है। यह शुक्राणु के उत्पादन को प्रभावित करता है और लड़कों में गौण लैंगिक लक्षणों के विकास को प्रभावित करता है। एस्ट्रोजेन महिला का लैंगिक हॉर्मोन है। यह अंडाणु के निर्मोचन को प्रभावित करता है और लड़कियों में गौण लैंगिक लक्षणों के विकास को प्रभावित करता है।

प्रश्न 7: सही विकल्प चुनिए

(i) किशोर को सचे रहना चाहिए कि वह क्या खा रहे हैं, क्योंकि

  1. उचित भोजन से उनके मस्तिष्क का विकास तेज होता है
  2. शरीर में तीव्रगति से होने वाली वृद्धि के लिए उचित आहार की आवश्यकता होती है
  3. किशोर को हर समय भूख लगती रहती है
  4. किशोर में स्वाद कलिकाएँ (ग्रंथियाँ) भलीभाँति विकसित होती हैं

उत्तर: शरीर में तीव्रगति से होने वाली वृद्धि के लिए उचित आहार की आवश्यकता होती है

(ii) स्त्रियों में जनन आयु (काल) का प्रारम्भ उस समय होता है जब उनके

  1. ऋतुस्राव प्रारम्भ होता है
  2. स्तन विकसित होना प्रारम्भ करते हैं
  3. शारीरिक भार में वृद्धि होने लगती है
  4. शरीर की लम्बाई बढ़ती है

उत्तर: ऋतुस्राव प्रारम्भ होता है

(iii) निम्न में से कौन आहार किशोर के लिए सर्वोचित है

  1. चिप्स, नूडल्स, कोक
  2. रोटी, दाल, सब्जियाँ
  3. चावल, नूडल्स, बर्गर
  4. शाकाहारी टिक्की, चिप्स तथा लेमन पेय

उत्तर: रोटी, दाल, सब्जियाँ

प्रश्न 8: निम्न पर टिप्पणी लिखिए

(a) ऐडम्स ऐप्पल

उत्तर: लड़कों में स्वरयंत्र जब बड़ा हो जाता है तो यह गर्दन में एक उभार के रूप में दिखने लगता है। इस उभार को एडम्स एप्पल कहते हैं।

(b) गौण लैंगिक लक्षण

उत्तर: जिन लक्षणों के कारण नर और मादा में भिन्नता दिखाई देती है उन्हें गौण लैंगिक लक्षण कहते हैं। लड़कों में गौण लैंगिक लक्षण: चेहरे पर दाढ़ी मूँछ, भारी आवाज और छाती पर बाल

(c) गर्भस्थ शिशु में लिंग निर्धारण

उत्तर: मनुष्य के युग्मक (गैमेट) में 23 क्रोमोसोम होते हैं, यानि कायिक कोशिकाओं में क्रोमोसोम की संख्या के आधे। इस तरह से एक शुक्राणु में 23 वाँ क्रोमोसोम या तो X होगा या Y होगा। लेकिन अंडाणु मे 23 वाँ क्रोमोसोम हमेशा X क्रोमोसोम होगा।