8 विज्ञान

तारे और सौर मंडल

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन सौर परिवार का सदस्य नहीं है?

  1. क्षुद्रग्रह
  2. उपग्रह
  3. तारामंडल
  4. धूमकेतु

उत्तर: तारामंडल

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से कौन सूर्य का ग्रह नहीं है?

  1. सीरियस
  2. बुध
  3. शनि
  4. पृथ्वी

उत्तर: सीरियस

प्रश्न 3: चंद्रमा की कलाओं के घटने का कारण यह है कि

  1. हम चंद्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है
  2. हमारी चंद्रमा से दूरी परिवर्तित होती रहती है
  3. पृथ्वी की छाया चंद्रमा के पृष्ठ के केवल कुछ भाग को ही ढ़कती है
  4. चंद्रमा के वायुमंडल की मोटाई नियत नहीं है

उत्तर: हम चंद्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है

प्रश्न 4: रिक्त स्थानों की पूर्ति किजिए

  1. सूर्य से सबसे अधिक दूरी वाला ग्रह ............... है।
  2. वर्ण में रक्ताभ प्रतीत होने वाला ग्रह .................. है।
  3. तारों के ऐसे समूह को जो कोई पैटर्न बनाता है .............. कहते हैं।
  4. ग्रहों की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को .............. कहते हैं।
  5. क्षुद्रग्रह ............... तथा ............... की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं।

उत्तर: (a) नेप्च्यून, (b) मंगल, (c) तारामंडल, (d) उपग्रह, (e) मंगल, वृहस्पति

प्रश्न 5: निम्नलिखित कथनों के आगे सत्य या असत्य लिखें

  1. ध्रुव तारा सौर परिवार का सदस्य है।
  2. बुध सौर परिवार का सबसे छोटा ग्रह है।
  3. यूरेनस सौर परिवार का दूरतम ग्रह है।
  4. इनसैट एक कृत्रिम उपग्रह है।
  5. हमारे सौर परिवार में नौ ग्रह हैं।
  6. ओरायन तारामंडल केवल दूरदर्शक द्वारा देखा जा सकता है।

उत्तर: (a) F, (b) T, (c) F, (d) T, (e) F, (f) F

प्रश्न 6: कॉलम A और कॉलम B का मिलान करें

कॉलम Aकॉलम B
(a) आंतरिक ग्रह(1) शनि
(b) बाह्य ग्रह(2) ध्रुवतारा
(c) तारामंडल(3) सप्तर्षि
(d) पृथ्वी के उपग्रह(4) चंद्रमा
(5) पृथ्वी
(6) ओरायन
(7) मंगल

उत्तर: (a) 5, 7, (b) 1, (c) 3, 6, (d) 4

प्रशन 7: यदि शुक्र सांध्यतारे के रूप में दिखाई दे रहा है तो आप इसे आकाश के किस भाग में पाएँगे?

उत्तर: पश्चिम में

प्रश्न 8: सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह का नाम लिखिए।

उत्तर: वृहस्पति

प्रश्न 9: तारामंडल क्या होता है? किन्हीं दो तारामंडलों के नाम लिखिए।

उत्तर: तारों का समूह जो कोई खास पैटर्न बनाता है तारामंडल कहलाता है। दो तारामंडलों के नाम हैं, सप्तर्षि और ओरायन।

प्रश्न 10: सप्तर्षि या ओरायन तारामंडल के प्रमुख तारों की आपेक्षित स्थितियाँ दर्शाने के लिए आरेख खींचिए।

उत्तर:

The Big Dipper

प्रश्न 11: ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के नाम लिखिए।

उत्तर: क्षुद्रग्रह और धूमकेतु

प्रश्न 12: व्याख्या कीजिए कि सप्तर्षि की सहायता से ध्रुव तारे की स्थिति आप कैसे ज्ञात करेंगे।

उत्तर: सप्तर्षि उत्तर में दिखाई देता है। इसके चतुर्भुज के आखिरी दो तारे ध्रुवतारे के साथ सीधी रेखा में होते हैं।

प्रश्न 13: क्या आकाश में सारे तारे गति करते हैं? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: एक तारे को छोड़कर आकाश के सारे तारे गति करते हुए प्रतीत होते हैं। ध्रुव तारा आकाश में एक ही जगह स्थिर दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है कि ध्रुव तारा हमारी पृथ्वी के अक्ष की रेखा में स्थित है।

प्रश्न 14: तारों के बीच की दूरियों को प्रकाश वर्ष में क्यों व्यक्त करते हैं? इस कथन से क्या तात्पर्य है कि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है?

उत्तर: तारों के बीच की दूरी और विभिन्न आकशगंगाओं के बीच की दूरी इतनी अधिक होती है कि उसे किलोमीटर में व्यक्त करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए हमें किसी अधिक सहूलियत वाली इकाई की जरूरत पड़ती है। इतनी अधिक दूरियों के लिए प्रकाश वर्ष नामक यूनिट का प्रयोग होता है। प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी को एक प्रकाश वर्ष कहते हैं। यदि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है तो इसका मतलब यह हुअ कि यदि कोई यान प्रकाश की गति से पृथ्वी से चले तो उसे उस तारे तक पहुँचने में आठ वर्ष लग जाएँगे।

प्रश्न 15: वृहस्पति की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से 11 गुनी है। वृहस्पति तथा पृथ्वी के आयतनों का अनुपात परिकलित कीजिए। वृहस्पति में कितनी पृथ्वियाँ समा सकती हैं?

उत्तर: गोले का आयतन `=4/3πr^3`

पृथ्वी की त्रिज्या = r और वृहस्पति की त्रिज्या = 11r

इसलिए वृहस्पति तथा पृथ्वी के आयतनों का अनुपात

`=(4/3π(11r)^3)/(4/3πr^3)`

`=(11r^3)/(r^3)=1331/1`

इसका मतलब यह हुआ कि वृहस्पति में 1331 पृथ्वी समा सकती हैं।