8 विज्ञान

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

NCERT अभ्यास

प्रश्न 1: कुछ रेशे संश्लेषित क्यों कहलाते हैं?

उत्तर: कुछ रेशे फैक्ट्री में बनते हैं। इसलिए वे संश्लेषित रेशे कहलाते हैं।

प्रश्न 2: रेयॉन एक संश्लेषित रेशा नहीं है, क्योंकि

  1. इसका रूप रेशम समान होता है।
  2. इसे काष्ठ लुगदी से प्राप्त किया जता है।
  3. इसके रेशों को प्राकृतिक रेशों के समान बुना जा सकता है।

उत्तर: (b) इसे काष्ठ लुगदी से प्राप्त किया जता है।

प्रश्न 3: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

  1. संश्लेषित रेशे ............... अथवा ................ रेशे भी कहलाते हैं।
  2. संश्लेषित रेशे कच्चे माल से संश्लेषित किये जाते हैं, जो ................ कहलाता है।
  3. संश्लेषित रेशे की भांति प्लास्टिक भी एक ..................... है।

उत्तर: (a) मानव-निर्मित, कृत्रिम, (b) पेट्रोकेमिकल, (c) संश्लेषित रेशा

प्रश्न 4: नाइलॉन रेशों से निर्मित दो वस्तुओ के नाम बताइए जो नाइलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती हो।

उत्तर: पैराशूट, पर्वतारोही की रस्सी

प्रश्न 5: खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ बताइए।

उत्तर: खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ:

प्रश्न 6: थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के मध्य अंतर को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:

थर्मोप्लास्टिकथर्मोसेटिंग़ प्लास्टिक
इसे दोबारा कोई नया आकार दिया जा सकता है।इसे दोबारा नया आकार नहीं दिया जा सकता है।
यह उच्च तापमान नहीं बर्दाश्त कर सकतायह ऊष्मारोधी होता है
इससे खिलौने, मग, बाल्टी, आदि बनते हैं।इससे स्विच, खाना पकाने के बरतन, आदि बनते हैं।

प्रश्न 7: समझाइए, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाये जाते हैं।

(a) डेगची के हत्थे

उत्तर: थर्मोसेटिंग प्लास्टिक ऊष्मारोधी होता है और उच्च तापमान सह सकता है।

(b) विद्युत प्लग/स्विच/प्लग बोर्ड

उत्तर: थर्मोसेटिंग प्लास्टिक विद्युत का कुचालक और ऊष्मारोधी होता है।

प्रश्न 8: निम्नलिखित पदार्थों को पुन: चक्रित किये जा सकते हैं और पुन: चक्रित नहीं किये जा सकते हैं में वर्गीकृत कीजिए:

टेलीफोन यंत्र, प्लास्टिक खिलौने, कुकर के हत्थे, सामग्री लाने वाले थैले, बॉल प्वाइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, विद्युत तारों के प्लास्टिक आवरण, प्लास्टिक की कुर्सियाँ, विद्युत स्विच।

उत्तर: पुन: चक्रित किये जा सकते हैं: प्लास्टिक खिलौने, बॉल प्वाइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, प्लास्टिक की कुर्सियाँ

पुन: चक्रित नहीं किये जा सकते हैं: टेलीफोन यंत्र, कुकर के हत्थे, सामग्री लाने वाले थैले, विद्युत तारों के प्लास्टिक आवरण, विद्युत स्विच

प्रश्न 9: राणा गर्मियों के लिए कमीजें खरीदना चाहता है। उसे सूती कमीजें खरीदनी चाहिए या संश्लेषित? कारण सहित राणा को सलाह दीजिए।

उत्तर: सूती कपड़े से होकर हवा आसानी बाहर भीतर जाती है। इससे पसीने को सूखने में मदद मिलती है। इसलिए गर्मी में सूती कमीज अधिक आरामदेह होती है। इसलिए राणा को सूती कमीजें खरीदनी चाहिए।

प्रश्न 10: उदाहरण देकर प्रदर्शित कीजिए कि प्लास्टिक की प्रकृति असंक्षारक होती है।

उत्तर: प्लास्टिक पात्र में नींबू का रस और सिरके जैसे अम्लीय पदार्थ रखने से ना तो इन पदार्थों का गुणधर्म बदलता है न ही पात्र का। लेकिन यदि आप सिरके या नींबू के रस को पीतल या लोहे के पात्र में रखेंगे तो आप पाएँगे कि उन पात्रों का रंग बदल जाता है। इससे पता चलता है कि प्लास्टिक की प्रकृति असंक्षारक होती है।

प्रश्न 11: क्या दाँत साफ करने के ब्रुश का हैंडल और शूक (ब्रिस्टल) एक ही पदार्थ के बनने चाहिए? अपना उत्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: टूथब्रश के हैंडल का काम उसके ब्रिस्टल के काम से बिलकुल अलग है। हैंडल को बहुत ही कम लचीला होना चाहिए, जबकि ब्रिस्टल को मुलायम और लचीला होना चाहिए। इसलिए दोनों अलग-अलग पदार्थों से बने होने चाहिए। यदि दोनों प्लास्टिक से बने हुए हैं तो भी प्लास्टिक की किस्म अलग-अलग होती है।

प्रश्न 12: जहाँ तक सम्भव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए इस कथन पर सलाह दीजिए।

उत्तर: प्लास्टिक जैव-अनिम्नीकरणीय होता है, यानि सूक्ष्मजीवों द्वारा इसका विघटन नहीं होता है। इससे एक बड़ी समस्या खड़ी होने लगी है। प्लास्टिक के कई फायदों के कारण आज प्लास्टिक का भरपूर इस्तेमाल होने लगा है। इसलिए हम जो कचरा उत्पन्न करते हैं उसमें प्लास्टिक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। प्लास्टिक कचरे की समस्या पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन चुकी है। इसलिए जहाँ तक सम्भव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए।

प्रश्न 13: कॉलम A और कॉलम B को मिलाएँ

कॉलम Aकॉलम B
(a) पॉलीएस्टर(1) काष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार किया जाता है।
(b) टेफ्लॉन(2) पैराशूट और मोजा बनाने में उपयोग किया जाता है।
(c) रेयॉन(3) न चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों के निर्माण में उपयोग में लाया जाता ह ऐ।
(d) नाइलॉन(4) कपड़े में आसानी से बल नहीं पड़ते।

उत्तर: (a) 4, (b) 3, (c) 1, (d) 2

प्रश्न 14: संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है। टिप्पणी कीजिए।

उत्तर: आज कई चीजों को बनाने के लिए लकड़ी की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। अब लकड़ी की कुर्सियों और क्रेटों की जगह प्लास्टिक की कुर्सियाँ और क्रेट इस्तेमाल हो रहे हैं। इससे उन सामानों को बनाने के लिए हमें पेड़ काटने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसलिए हम कह सकते हैं कि संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।

प्रश्न 15: यह प्रदर्शित करने हेतु एक क्रियाकलाप का वर्णन कीजिए कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत का कुचालक है।

उत्तर: इसके लिए थर्मोप्लास्टिक का एक छोटा टुकड़ा, तांबे के तार, दो इलेक्ट्रिक सेल और एक बल्ब लीजिए।