9 गणित

सांख्यिकी

अभ्यास 14.3

Part 1

प्रश्न 1: एक संगठन ने पूरे विश्व में 15-44 (वर्षों में) की आयु वाली महिलाओं में बीमारी और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए किए गए सर्वेक्षणों से निम्नलिखित आँकड़े (% में) प्राप्त किए

उत्तर:

कारणमहिला मृत्यु दर (%)
जनन स्वास्थ्य अवस्था31.8
तंत्रिका मनोविकारी अवस्था25.4
क्षति12.4
हृदय वाहिका अवस्था4.3
श्वसन अवस्थाs4.1
अन्य कारण22.0

(a) ऊपर दी गई सूचनाओं को आलेखीय रूप में निरूपित किजिए।

उत्तर:

statistics histogram polygon

(b) कौन सी अवस्था पूरे विश्व की मैलाओं के खराब स्वास्थ्य और मृत्यु का बड़ा कारण है?

उत्तर: जनन स्वास्थ्य अवस्था

(c) अपनी अध्यापिका की सहायता से ऐसे दो कारणों का पता लगाने का प्रयास कीजिए जिनकी ऊपर (b) में मुख्य भूमिका रही हो।

उत्तर: अज्ञानता, स्वच्छता की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी

प्रश्न 2: भारतीय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की (निकटतम दस तक की) संख्या के आँकड़े नीचे दिए गए हैं।

क्षेत्रप्रति हजार लड़कियों पर लड़कों की संख्या
अनुसूचित जाति (SC)940
अनुसूचित जनजाति (ST)970
गैर अनुसूचित जाति/जनजाति 920
पिछड़े जिले950
गैर पिछड़े जिले920
ग्रामीण930
शहरी910

(a) ऊपर दी गई सूचनाओं को एक दंड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए।

statistics histogram polygon

(b) कक्षा में चर्चा करके, बताइए कि आप इस आलेख से कौन कौन से निषर्ष निकाल सकते हैं।

उत्तर: अनुसूचित जनजाति में लिंग अनुपात बेहतर है और लड़कियों के अनुकूल है

(c) पिछड़े जिलों में लैंगिक अनुपात बेहतर है

उत्तर: शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में लैंगिक अनुपात बेहतर है।

प्रश्न 3: एक राज्य के विधान सभा के चुनाव में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों द्वारा जीती हुई सीटों के परिणाम नीचे दिए गए हैं।

राजनैतिक पार्टीABCDEF
जीती हुई सीट755537291037

(a) मतदान के परिणामों को निरुपित करने वाला एक दंड आलेख खींचिए।

उत्तर:

statistics histogram polygon

(b) किस राजनैतिक पार्टी ने अधिकतम सीटें जीती हैं?

उत्तर: पार्टी A

प्रश्न 4: एक पौधे की 40 पत्तियों की लंबाइयाँ एक मिलीमीटर तक शुद्ध मापी गई हैं और प्राप्त आँकड़ों को निम्नलिखित सारणी में निरूपित किया गया है:

लम्बाई (मिमी)पत्तियों की संख्या
118 – 1263
127 – 1355
136 – 1449
145 – 15312
154 – 1625
163 – 1714
172 – 1802

(a) दिए हुए आँकड़ों को निरूपित करने वाला एक आयतचित्र खींचिए।

उत्तर:

statistics histogram polygon

(b) क्या इन्हीं आंकड़ों को निरूपित करने वाला कोई अन्य उपयुक्त आलेख है?

उत्तर: बारंबारता बहुभुज

(c) क्या यह सही निष्कर्ष है कि 153 मिमी लम्बाई वाली पत्तियों की संख्या सबसे अधिक है? क्यों?

उत्तर: किसी भी रो में दिया गया आंकड़ा एक अंक न होकर किसी एक रेंज में है। इसलिए यह निष्कर्ष सही नहीं हो सकता है।

प्रश्न 5: नीचे की सारणी में 400 नियॉन लैम्पों के जीवन काल दिए गए हैं:

जीवन काल (घंटा)लैम्पों की संख्या
300 – 40014
400 – 50056
500 – 60060
600 – 70086
700 – 80074
800 – 90062
900 – 100048

(a) एक आयतचित्र की सहायता से दी हुई सूचनाओं को निरूपित कीजिए।

उत्तर:

statistics histogram polygon

(b) कितने लैम्पों के जीवन काल 700 घंटों से अधिक हैं?

उत्तर: 184