9 गणित

सांख्यिकी

अभ्यास 14.2

Part 1

प्रश्न 1: आठवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों के रक्त समूह ये हैं:

A, B, O, O, AB, O, A, O, B, A, O, B, A, O, O, A, AB, O, A, A, O, O, AB, B, A, O, B, A, B, O.

इन आँकड़ों को एक बारंबारता बंटन सारणी के रूप में प्रस्तुत कीजिए। बताइए कि इन विद्यार्थियों में कौन सा रक्त समूह अधिक सामान्य है और कौन सा रक्त समूह विरलतम रक्त समूह है।

उत्तर:

रक्त समूहछात्रों की संख्या
A9
B6
AB3
O12
Total30
  1. सबसे अधिक सामान्य समूह = O
  2. सबसे विरल समूह = AB

प्रश्न 2: 40 इंजीनियरों की उनके आवास से कार्य स्थल की (किलोमीटर में) दूरियाँ ये हैं:

5 3 10 20 25 11 13 7 12 31 19 10 12 17 18 11 32 17 16 2 7 9 7 8 3 5 12 15 18 3 12 14 2 9 6 15 15 7 6 12

0-5 को (जिसमें 5 सम्मिलित नहीं है) पहला अंतराल लेकर ऊपर दिए हुए आँकड़ों से वर्ग माप 5 वाली एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए। इस सारणी बद्ध निरूपण में आपको कौन से मुख्य लक्षण देखने को मिलते हैं?

उत्तर:

दूरी (किमी)इंजीनियरों की संख्या
0 – 55
5 – 1011
10 – 1511
15 – 2010
20 – 251
25 – 301
30 – 351
योग40

प्रश्न 3: 30 दिन वाले महीने में एक नगर की सापेक्ष आर्द्रता (%में) यह रही है:

98.1 98.6 99.2 90.3 86.5 95.3 92.9 96.3 94.2 95.1 89.2 92.3 97.1 93.5 92.7 95.1 97.2 93.3 95.2 97.3 96.2 92.1 84.9 90.2 95.7 98.3 97.3 96.1 92.1 89

(a) वर्ग 84-86, 86-88 आदि लेकर एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन बनाइए।

उत्तर:

सापेक्ष आर्द्रतादिनों की संख्या
84 – 861
86 – 881
88 – 902
90 – 922
92 – 947
94 – 966
96 – 987
98 – 1004
Total30

(b)क्या आप बता सकते हैं कि ये आँकड़े किस महीने या ऋतु से संबंधित हैं?

उत्तर: वर्षा ऋतु

(c) इन आँकड़ों का परिसर क्या है?

उत्तर: आँकड़े का परिसर = 99.2 – 84.9 = 14.3

प्रश्न 4: निकटतम सेंटीमीटरों में मापी गई 50 विद्यार्थियों की लंबाइयाँ ये हैं:

161 150 154 165 168 161 154 162 150 151 162 164 171 165 158 154 156 172 160 170 153 159 161 170 162 165 166 168 165 164 154 152 153 156 158 162 160 161 173 166 161 159 162 167 168 159 158 153 154 159

(a) 160-165, 165-170 आदि का वर्ग अंतराल लेकर ऊपर दिए गए आँकड़ों को एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी के रूप में निरूपित कीजिए।

उत्तर:

लंबाईछात्रों की संख्या
150 – 15512
155 – 1609
160 – 16514
165 – 17010
170 – 1755
Total50

(b) इस सारणी की सहायता से आप विद्यार्थियों की लंबाइयों के संबंध में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?

उत्तर: अधिकतर छात्र 160-170 सेमी लंबे हैं, जबकि बहुत कम छात्र 170 सेमी से अधिक लंबे हैं।